: 8 लाख की 80 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे
Admin Wed, Jan 18, 2023
बाइक तथा तोल कांटा सहित दोनों स्मैक तस्कर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे
गणेश भारद्वाज - भिंड
प्रेस से चर्चा करती सीएसपी निशा रेड्डी और टीआई कोतवाली रविंद्र शर्मापुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान,अति0 पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे एवं नगर पुलिस अधीक्षक निशा रेड्डी के निर्देशन में नशे के विरुद्ध भिण्ड पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत अवैध शराब, गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों का अवैध व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में आज दिनांक 18 जनवरी 2023 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो लोग नीले रंग की होण्डा मोटर साईकल पर स्मैक लेकर पुराने रेल्वे स्टेशन के पास खड़े है तथा स्मैक बेचने की फिराक में है इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन मे एक टीम थाना प्रभारी कोतवाली निरी. रविन्द्र शर्मा के नेतृत्व में गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से एक सफेद रंग का पाउडर ठोस रूप में मिला जिसकी पहचान स्मैक के रूप में हुई । जिसका कुल वजन 80 ग्राम निकला। बाजार में जिसकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये है। साथ ही एक तौल कांटा भी आरोपियों के पास से बरामद हुआ है। दोनो आरोपी बिना नम्बर की एक नीले रंग की होण्डा •लियों मोटर साईकल से स्मैक खपाने की फिराक में थे।
पकडे गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध क्र. 21/ 23 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पकडे गये दोनों आरोपियों में से एक आरोपी जो भदावर कालोनी कुरथरा का रहने वाला है जिसके विरुद्ध वाहनों में आग लगा देने तथा नुक्सान करने के दो अपराध पंजीबद्ध है तथा ग्वालियर में 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत दो प्रकरण पंजीबद्ध है। एक आरोपी मिहोना का रहने वाला है जिसके विरुद्ध थाना मिहोना में 8/21,8/20,29,8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरण पंजीबद्ध है।
दोनो आरोपियों से पूछताछ जारी है पूछताछ पर ज्ञात हुआ है कि दोनो आरोपियों का नेटवर्क भिण्ड, ग्वालियर, दतिया के साथ साथ समीपवर्ती राज्य उ०प्र० के जिलों मे भी फैला हुआ है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ उपरान्त उन लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है जो स्मैक जैसे कारोबार में लिप्त होकर युवा पीढी को इसका शिकार बना रहे है। नशे के विरुद्ध भिण्ड पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
कोतवाली इंस्पेक्टर रविंद्र शर्मा, उपनिरीक्षक अतुल भदौरिया, पीआरओ 331 जितेंद्र यादव, आर.एस. अभिषेक यादव आर. दीपक राजावत, आर.के. राहुल राजावत, आर., राहुल सिकरवार आर.एस. सुशील शर्मा, आर.के. अमन राजावत ने मुख्य भूमिका रही है।
विज्ञापन