: विद्यावती के अभिषेक ने जेईई में 95.23 परसेंटाइल प्राप्त कर किया ज़िले का नाम रोशन...
Admin Thu, Feb 9, 2023
।
पिछले सत्र में ही अनुज ने जे ई ई एडवांस में १२३८ रैंक हासिल कर आईआईटी में पाया था प्रवेश।
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
नगर के सुप्रसिद्ध विद्यावती पब्लिक सेंट्रल स्कूल के संचालक अमित दुबे ने बताया कि कल जारी JEE (जॉइंट इंजीनियरिंग एग्जाम) के मेंस की परीक्षा में विद्यालय के क्लास 12 में अध्यनरत छात्र अभिषेक शर्मा ने बायोलॉजी प्रमुख विषय को लेने के बाद भी 95.23 परसेंटाइल प्राप्त कर ज़िले के साथ साथ विद्यालय का नाम रोशन किया है इससे पहले अनुज त्यागी ने जे ई ई एडवांस की परीक्षा में विद्यालय में क्लास 12 में पड़ते हुए 1238 रैंक प्राप्त कर आईआईटी गोहाटी में प्रवेश प्राप्त कर ज़िले के साथ साथ स्कूल का नाम रोशन किया था , उन्होंने बताया कि सीबीएसई की ज़िले की टॉपर सूची में विद्यालय के कई छात्र हर वर्ष अपना स्थान तो बनाते ही थे अब वो आईआईटी जैसी परीक्षाओं में क्लास 12 के साथ बिना ड्राप /गैप लिए चयनित हो रहे हैं जिससे विद्यालय का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है । ग़ौरतलब है कि इसी विद्यालय से अभी दो वर्ष पूर्व अनिकेत चौहान का 100 प्रतिशत स्कालरशिप पर हंगरी की डिब्रेसेंन यूनिवर्सिटी ने प्रवेश के लिए आमंत्रित किया था जो कि बिना प्रवेश परीक्षा के किया गया था जिस पर ज़िले भर में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी थी और कई महानविभूतियों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बधायी दे थी । आज विद्यालय में सभी बच्चों के साथ साथ अभिषेक एवं उनके माता पिता का सम्मान विद्यालय परिवार ने किया , इस मौके पर अभिषेक ने इस सफलता के लिए अपने माता पिता के साथ अपने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया । विद्यालय के सभी बच्चों ने अभिषेक का अभिवादन किया और स्कूल के ऑर्केस्ट्रा बैंड ने बधायी धुन बजाकर उनका स्वागत किया । अभिषेक ने सभी बच्चों को सफलता के गुर भी सिखाये । इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य , संचालक एवं सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे ।विद्यालय के संचालक ने बच्चों को अपने मन की बात सुनने के लिए प्रेरित किया और कहा कि कुछ एक्स्ट्राऑर्डिनरी करने के लिए ऐसे कदम उठाने पड़ते है जैसे अभिषेक ने उठाये उसने बायोलॉजी लेते हुए JEE MAINS में सफलता प्राप्त की जो अपने आप में रिकॉर्ड है । विद्यालय के प्राचार्य सौरभ चड्डा ने अभिषेक को मिठाई खिलायी एवं लैपटॉप देने की घोषणा की ।

विज्ञापन