: ढोंचरा में भंग के रंग में सरोवार हुए ग्रामीण...

Admin Mon, Mar 13, 2023

फाग के रंग एवं फूलों के संग होली मिलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपा के किसान नेता टंटी राजावत ने बरसाए फूल
भिंड - संवाददाता

रंगों के पर्व रंगपंचमी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत द्वारा ग्राम ढोंचरा में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया । इस कार्यक्रम में रंगों,गुलाल एवं फूलों की होली खेली गई एवं ग्रामीणों द्वारा फाग के गीतों की प्रस्तुति की गई ।
इस अवसर पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से ग्राम ढोंचरा में रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित होता है। इसमें हम सब रंगपचमी के अवसर पर फूलों की होली खेली जाती है एवं ग्रामीणों द्वारा फाग के गीतों का आयोजन किया जाता है। इस होली मिलन समारोह में आसपास गांव के लोग एक जगह एकत्रित हो कर एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी का त्यौहार मनाते हैं क्योंकि यह त्यौहार जीवन में एक नई उमंग लेकर आता है।
इस होली मिलन समारोह में पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह भदौरिया, जिला मंत्री उपेंद्र राजोरिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विक्रांत सिंह कुशवाह, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रछपाल सिंह कुशवाह, डॉ शैलेंद्र परिहार, अमर सिंह भदौरिया, कांग्रेस नेता पिंकी भदौरिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, मंडल अध्यक्ष दीपू भदौरिया,शेरू पचौरी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, कांग्रेस नेता राहुल सिंह राजावत, नरगरपालिका नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह, मंडल महामंत्री संतोष सिंह भारौली, युवा मोर्चा आईटी प्रभारी दीपेश सिंह तोमर , मंडल उपाध्यक्ष प्रतीक पांडे, सूरज बरुआ, गौरव बौहरे, गौरव दीक्षित, गोलू शुक्ला आदि गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें