: एसबीआई अधिकारी संघ में विनोद रत्नाकर अध्यक्ष व विवेक रावत उप महासचिव निर्वाचित हुए...
Admin Tue, Feb 27, 2024

विनोद रत्नाकर निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 14 वोट से और विवेक रावत 77 वोट से उप महासचिव निर्वाचित हुए
ग्वालियर - संवाददाता
भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ भोपाल सर्किल के व्रत स्तरीय चुनाव में दूसरी बार मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों द्वारा डिजिटल माध्यम से गत 23 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक कुल 1015 में से 1010 वोट डाले गये। तत्पश्चात रात्रि 9 बजे चुनाव समिति द्वारा परिणाम घोषित किया गए,जिसमें ग्वालियर अंचल में अध्यक्ष हेतु विनोद रत्नाकर, उप महासचिव हेतु विवेक रावत, सहायक महासचिव हेतु वलबीर परिहार, वित्त सचिव हेतु अतेंद्र गुर्जर एवं क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र 1 ग्वालियर हेतु राकेश सोनकर, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र - 2 मुरैना हेतु सत्येंद्र शर्मा, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र - 3 छतरपुर हेतु रमेश सिंह, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र - 4 गुना हेतु दिवाकर उपाध्याय, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र - 5 शिवपुरी हेतु संतोष शर्मा, क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र - 6 दमोह हेतु शाहिद सिद्दकी निर्वाचित हुए। इस चुनाव में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर कलां, गुना, राजगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह व पन्ना जिलों में स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं के अधिकारियों द्वारा मतदान किया गया। व्रत स्तर पर अध्यक्ष पद हेतु अनिल श्रीवास्तव, महासचिव पद हेतु संजीव मिश्रा निर्वाचित हये। इस निर्वाचन में ग्वालियर अंचल के अधिकारियों में खुशी की लहर है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी साथियों के प्रति आभार जताया वही बैंक अधिकारी संघ के सक्रिय अधिकारियों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय सिटी सेंटर में भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रवेश द्वार पर आतिशबाजी, ढोल - नगाडे व पुष्प माला से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया व निर्वाचन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
विज्ञापन