: सनातन परंपरा के वाहक थे विवेकानंद जी : आरएन तिवारी

Admin Thu, Jan 12, 2023

जिले भर में जन अभियान परिषद ने मनाया विवेकानंद जी का जन्मदिन

युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे विवेकानंद: धर्मेंद्र सिसोदिया

भिण्ड ( मेहगांव) संवाददाता

सनातन परंपरा के वाहक थे विवेकानंद, उन्होंने भारतीय सनातन की ध्वजा को शिकागो में न केवल फहराया बल्कि भारतीय जीवन शैली, विचारों को भी परिचित कराया। वे भारतीय सनातन के अद्वितीय संत थे। उक्त बात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के रिटायर व्याख्याता आर एन तिवारी ने कही। वे मेहगांव में स्तिथ वनखण्डेश्वर मंदिर पर विवेकानंद जयंती पर आयोजित व्यख्यानमाला में बोल रहे थे। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के चंबल संभाग के संभाग समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह सिसोदिया, जिला समन्वयक मुरैना सतीश सिंह तोमर, जिला समन्वयक भिण्ड शिवप्रताप सिंह भदौरिया, विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा, उधानिकी विभाग के समन्वयक श्री होतम सिंह, समाजसेवी वीरेंद्र त्रिपाठी, मेहगांव ब्लॉक की समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र, गोहद ब्लॉक के सभी मेंटर्स सहित समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेंटर आशीष शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रस्फुटन समिति के कार्यों की समीक्षा भी की गई।
वनखण्डेश्वर मंदिर परिसर में बोलते हुए संभाग समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिसोदिया ने कहा कि आज विवेकानंद जी का जन्मदिवस है। उन्होंने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए भारत की सभ्यता को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ सभ्यता सिद्ध किया था। उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा को युवाओं को आगे ले जाने का आग्रह किया। स्वामी जी ने भारत की अखंडता संप्रभुता और सांस्कृतिक विरासत को विदेशी धरती पे परिभाषित किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक मुरैना श्री सतीश सिंह तोमर, भिंड जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, उद्यानिकी विभाग के श्री होतम सिंह, विकासखंड समन्वयक बृजेंद्र शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान जन अभियान परिषद की समस्त योजनाओं की जानकारी और प्रस्फुटन समितियों की कार्यशैली के बारे में जानकारी भी दी गई। अंत में सभी उपस्थित लोगों को भोजन भी कराया गया। इसी प्रकार जिले के रौन, लहार, भिण्ड, अटेर, गोहद में भी मनाई गई जयंती।

विज्ञापन

जरूरी खबरें