: सनातन परंपरा के वाहक थे विवेकानंद : शैलेश नारायण सिंह
Admin Sat, Jan 13, 2024
युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे विवेकानंद: राधे गोपाल यादव
स्वामी जी ने नर सेवा नारायण सेवा के संदेश को साकार किया: श्रवण पाठक
जन अभियान परिषद ने की विवेकानंद जयंती पर जिला स्तरीय कार्यशाला

भिण्ड - संवाददाता
सनातन परंपरा के वाहक थे विवेकानंद जी उन्होंने भारतीय सनातन की ध्वजा को शिकागो में न केवल फहराया बल्कि भारतीय जीवन शैली, विचारों को भी परिचित कराया। वे भारतीय सनातन के अद्वितीय संत थे। उक्त बात समाज सेवी शैलेश नारायण ने कही वे जिला पंचायत सभागार में विवेकानंद जयंती पर आयोजित व्यख्यानमाला में बोल रहे थे। इस अवसर पर मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया विकासखंड समन्वयक श्री जयप्रकाश शर्मा, समाजसेवी श्री राधेगोपाल यादव, विवेकानंद केंद्र से श्री श्रवण पाठक सहित जिल समस्त नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि, मेंटर्स, बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू के छात्र, समाजसेवी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह ने किया आभार प्रदर्शन विकासखंड समन्वयक मेहगांव जय प्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु जिले में होने वाली गतिविधियों की रुपरेखा भी बनाई गई।
जिला पंचायत सभागार में बोलते हुए शैलेश नारायण सिंह ने कहा कि विवेकानंद जी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित उक्त कार्यक्रम हेतु जन अभियान बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा की स्वामी जी ने शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में अपनी बात रखते हुए भारत की सभ्यता को दुनिया की सबसे श्रेष्ठ सभ्यता सिद्ध किया था। उन्होंने सनातन धर्म की ध्वजा को युवाओं को आगे ले जाने का आग्रह किया। स्वामी जी ने भारत की अखंडता संप्रभुता और सांस्कृतिक विरासत को विदेशी धरती पे परिभाषित किया। सही मायने में सनातन परंपरा के संवाहक थे स्वामी जी उन्होंने विश्व भर में सनातन की जो परिभाषा प्रतिपादित की आज भी जगत इस परिभाषा पर विश्वास करता है समाजसेवी राधे गोपाल यादव ने कहा कि विवेकानंद जी के संपूर्ण जीवन में से यदि हम एक अंश की भी सीख ले ले तो हमारा जीवन साकार हो जाएगा वह युवाओं के प्रेरणा श्रोत है हमें उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि यदि लक्ष्य बनाकर हमने कार्य किया तो सफलता निश्चित है यही मंत्र जीवन में अपना कर हम आज यहां लक्ष्य निर्धारित करें। वरिष्ठ समाजसेवी एवं विवेकानंद केंद्र से आए श्रवण श्रवण पाठक ने कहा की मनुष्यता का सही धर्म यदि किसी ने प्रतिपादित किया है तो वह विवेकानंद जी है हमें उनसे यह सीख लेनी चाहिए कि जीवन का उद्देश्य क्या हो। स्वामी जी ने नर सेवा नारायण सेवा का जो संदेश इस दुनिया को दिया है वह अमित है और उसी से प्रेरणा लेकर हमें भी सदैव सकारात्मक भाव से कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर भिंड जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया।

जन अभियान परिषद जिले में निकालेगा प्रभात फेरी और कलश यात्राएं
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद संपूर्ण जिले में प्रभात फेरी और कलश यात्राएं निकालेगा।यह गतिविधियां संपूर्ण जिले में 22 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह ने कहा जन अभियान परिषद के वरिष्ठ कार्यालय और जिला प्रशासन द्वारा उक्त गतिविधियों हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में जन अभियान परिषद की समस्त प्रस्फुटन समितियां नवांकुर संस्थाओं और सीएमसीएलडीपी के छात्र और मेंटर को इस आशय की जानकारी दे दी गई है एवं पूरी रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। सभी को अभियान स्तर पर इस कार्यक्रम को करने को कहा गया है।
विज्ञापन