: मतदान प्रतिशत बढ़ाना है सबको वोट करने जाना है...
Admin Thu, Oct 12, 2023

स्वीप गतिविधि अंतर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संचालित
एनसीसी कर्नल श्री जगदीश सिंह राव, यूथ आइकॉन राधेगोपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में एनसीसी जुड़े सैकड़ों युवाओं ने ली मतदान बढ़ाने की शपथ
भिण्ड- संवाददाता
एनसीसी देश की वह इकाई है जो अनुशासन के लिए जानी जाती है, आपको पता ही है प्रदेश में निर्वाचन की घोषणा हो चुकी है इसी तारतम्य में हम सबको अपनी सकारात्मक भूमिका निभानी है, भिण्ड जिला मतदान में सबसे कम प्रतिशत के लिए जाना जाता है, हम सबको यह दाग मिटाना है इसलिए सबको वोट करने जाना है। उक्त बात जिला पंचायत सीईओ मनोज कुमार सरियाम ने कही। वे आई टी आई परिसर में स्वीप प्लान अंर्तगत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर 30 एमपी बटालियन के कर्नल जगदीश सिंह राव , सूबेदार मेजर सुनील कुमार , कैप्टन संजय सिंह राणा सहित स्वीप यूथ आइकॉन खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपल यादव, धर्मेंद्र तोमर , सहित आईटीआई प्रिंसिपल योगेश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव ,सहित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे।
आईटीआई प्रांगण में आयोजित गतिविधि में बोलते हुए जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि भिण्ड युवाओं की भूमि है मुझे पता है कि यहां सेना में सबसे ज्यादा युवा शक्ति अपनी सेवाएं देती है। अब मप्र चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में हम सबकी भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है। आपको पता ही है जिले में सदैव मतदान का प्रतिशत कम रहता है इस बार हमारी यही जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक मतदान हो सके इस हेतु लोगों को प्रेरित करें। 30 एमपी बटालियन के कर्नल जगदीश सिंह राव ने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की भूमिका प्रमुख होती है, और जब यूथ जागता है तो किसी भी राष्ट्र का परिदृश्य बदल जाता है। इसलिए अब समय है कि हम अपनी भूमिका का निर्वहन समर्पण के साथ करें और अधिक से अधिक लोग इस महापर्व में अपनी भागीदारी कर सकें। इसी तारतम्य में यूथ आइकॉन राधेगोपाल यादव ने कहा कि अधिक से अधिक मतदान कराना हम सभी का दायित्व है अतः आप सब भी इस पुण्य कार्य में सहभागी हों।हमें निर्भीक होकर बिना किसी लालच और जातिगत भेद को भूलकर मतदान करना चाहिए। आओ आज मिलकर शपथ लें हम भिंड में निष्पक्ष मतदान हेतु लोगों को प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने सभी को मतदान करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु शपथ दिलाई। श्री यादव ने सम्पूर्ण जिले में स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत अधिक से अधिक मतदाता जागरुकता कार्यक्रम संचालित किए जाने, व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील भी की। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री मनोज सरियाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर 30 एमपी बटालियन के कर्नल जगदीश सिंह राव, सूबेदार मेजर सुनील कुमार, कैप्टन संजय सिंह राणा सहित स्वीप यूथ आइकॉन खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपल यादव, धर्मेंद्र तोमर, सहित आईटीआई प्रिंसिपल योगेश शर्मा, संजीव श्रीवास्तव,सहित सैकड़ों एनसीसी कैडेट्स मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन स्वीप यूथ आइकॉन खेल प्रशिक्षक एवं मोटीवेटर राधेगोपाल यादव एवं आभार प्रदर्शन यूथ आइकॉन धमेंद्र तोमर ने किया।
विज्ञापन