: हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमे भारतवर्ष में जन्म मिला : शैलेंद्र बरुआ

Admin Sat, Aug 26, 2023

मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम द्वारा 2 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से बनने वाली ई लाइब्रेरी का किया गया शिलान्यास भूमि पूजन,

20,000 पुस्तक और इंटरनेट कंप्यूटर के साथ लाइब्रेरी का पुराने भवन में संचालन शुरू

भिंड - संवाददाता
हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें मनुष्य के रूप में जन्म मिला और उससे बड़ा भी सौभाग्य है कि हमें भारत में जन्म मिला इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश और अपनी मातृभूमि के लिए बढ़-चढ़कर कार्य करें आज हमें देश पर विधान देने की आवश्यकता नहीं है आज हमें देश के लिए कुछ कर गुजरने की आवश्यकता है। यह बात मध्य प्रदेश पथ पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ ने भिंड शहर के बीचो-बीच पुराने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लाइब्रेरी भवन शिलान्यास और लाइब्रेरी उद्घाटित करते हुए कही। इस अवसर पर स्थानीय सांसद श्रीमती संध्या राय विधायक संजीव सिंह कुशवाह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ रमेश दुबे, रवि सेन जैन, अमित दुबे, विकास शर्मा , विजय दैपुरिया सहित कई अधिकारी व भाजपा नेता, शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक दीपक पाण्डेय, जिला शिक्षा अधिकारी हरिभुवन सिंह तोमर, ई - लाइब्रेरी कोऑर्डिनेटर व मोहित दीक्षित प्रमुख रूप से मंचासीन रहे।
भिंड शहर के बीचो बीच दो करोड़ 82 लख रुपए की लागत से बनने वाली लाइब्रेरी उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। आगे श्री बरुआ ने कहा कि आज हमारा देश हर क्षेत्र में सर्वांगीण प्रगति कर रहा है बीते रोज ही हमारे वैज्ञानिक चांद पर सैटेलाइट पहुंचाने में सफल हुए हैं। इस कार्य ने पूरे विश्व को अचंभित कर दिया है आज का दौर शिक्षा का दौर है हमें शिक्षित होकर प्रगति पथ पर आगे बढ़ते हुए देश की सेवा करना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्थानीय सांसद संध्या राय ने कहा कि आज पूरा देश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में नए-नए विकास के आयाम तय कर रहा है साथ में हमारा भिंड भी कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है हमारा भी प्रयास है कि हम और अधिक कार्य भिंड के विकास के लिए करते रहें। विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कहा कि भिंड विधानसभा के विकास के लिए मैंने पुरजोर मेहनत की है और आगे भी करता रहूंगा। काम का संचालन व्याख्याता प्रीति व्यास के द्वारा किया गया। इस अवसर पर ई- लाइब्रेरी कार्य को मूर्त रूप देने व सफल बनाने के लिए कार्य करने वाले कई विभागीय अधिकारी कर्मचारी व विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें