: पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है... : निराला

Admin Sun, Feb 18, 2024

बड़ेतर (लहार) में स्व. ठा.बाबू सिंह गुर्जर की पुण्य स्मृति में उजास कवि सम्मेलन आयोजित

लहार - संवाददाता

वो चाहे सूक्ष्म हो स्थूल हो विश्वास होता है।
पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है।।
सुबह घर से निकलते शाम को वो लौट आते हैं।
खुशी की थैलियां में कुछ न कुछ सामान लाते हैं।।
कहां से लाए ये एहसास भी होने नहीं देते।
पिताजी भूख से संतान को रोने नहीं देते।।
पिता इतिहास है सबका पिता भूगोल होता है।
पिता के रूप में ईश्वर हमारे पास होता है।'
कविता की ये पंक्तियां राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित कवि डॉक्टर सुनील त्रिपाठी निराला ने ग्राम बड़ेतर, विकास खण्ड लहार में स्व. ठा.बाबू सिंह गुर्जर की पुण्य स्मृति में हनुमंत सिंह गुर्जर सरपंच बड़ेतर द्वारा आयोजित विराट उजास कवि सम्मेलन में व्यक्त किये तो उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर भरपूर समर्थन दिया। कवि सम्मेलन का आयोजन हनुमंत सिंह गुर्जर सरपंच बड़ेतर द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ सप्ताह के अंतर्गत किया गया। इस अवसर रौन जनपद पंचायत अध्यक्ष हरनाम सिंह गुर्जर मुख्यअतिथि, सुकांड गोरमी के नरोत्तम सिंह गुर्जर अध्यक्ष तथा पुलंदर सिंह गुर्जर परीक्षित के रूप में उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन का संयोजन व संचालन डॉ.सुनील त्रिपाठी निराला भिण्ड ने किया। लहार से पधारे कवि हरिहर सिंह मानसभृंग ने सरस्वती वंदना से शुभारम्भ करते हुए शानदार कविता पाठ किया। मुरैना से आए सांड मुरैनवी ने हास्यरस वर्षा की तो इटावा के रोहित चौधरी ने किसानों की पीड़ा को बयां किया। भिण्ड के भरत त्रिपाठी की कविता को भरपूर तालियां मिलीं। जितेन्द्र त्रिपाठी अमित ने उम्दा दोहे सुनाए। उरई के वरिष्ठ पत्रकार कवि वीरेंद्र तिवारी ने भगत सिंह की फांसी वाली कविता सुनाकर शहीदों को याद किया। टूंडला के हास्यरस के कवि राम राहुल ने दुल्हन और फोटोग्राफर वाली कविता सुनाकर खूब गुदगुदाया।
इस अवसर पर नरोत्तम सिंह गुर्जर सुकांड, दशरथ सिंह गुर्जर रिटायर्ड फौजी, देवेंद्र सिंह गुर्जर पूर्व सरपंच, लवकुश सिंह गुर्जर ठेकेदार, राजपाल सिंह गुर्जर पहलवान शिक्षक ने मंचाशीन कवियों का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कवि सम्मेलन में रामदास नायक बड़ेतर, पंकज जोशी, महावीर शरण, अमित पारासर, गोविंद नारायण सिंह, श्रीमंत सिंह, अशोक बघेल, राकेश बघेल शिक्षक, राजवीर सिंह गुर्जर, रायसिंह, प्रेम सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें