: भ्रष्टाचारियों पर पशुता हावी हुई तो किसानों ने लगाई लगाम

Admin Sun, Feb 4, 2024

पशु हाट बाजार में किसानों ने लगाई अवैध वसूली करने वाले युवक की धुनाई, दौड़ा दौड़ा कर पीटा

थाने पहुंचकर बसूली मैन ने लिया बजरंग दल और गौवंश का सहारा

https://youtu.be/acbRsai9wFo?si=t-NBlwXqc34zmyGS किसानों से अवैध बसूली

भिंड - संवाददाता

जब नेताओं की सरपरस्ती और अधिकारियों की मेहरबानी आमजन के लिए परेशानी बनने लगे तो जनता को खुद ही न्याय करना पड़ता है ऐसा ही एक मामला भिंड जिले की पशु हाट में सामने आया जहां अवैध वसूली करने वाले युवक को लोगों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा ।
गौरतलब है कि भिंड शहर के मेला परिसर में हर रविवार को पशु हाट लगती है जिसमें आसपास के किसान पशुओं की बिक्री और खरीद फरोख्त करते हैं पशु हाट में आने वाले किसानों से बादशाह गुर्जर अपने साथियों के साथ अवैध वसूली कर रहा था और रसीद मांगने वालों के साथ गाली गलौज कर रहा था इससे सभी किसानों ने एकत्रित होकर वसूली करने वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा और मामले की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे।
आपको बता दें कि पशु हाट वसूली का अभी टेंडर नहीं हुआ है और लंबे समय से राजनैतिक संरक्षण प्राप्त लोग पशु हाट में किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं अवैध वसूली की सूचना पर नगरपालिका सी एम ओ भी कोतवाली पहुंचे हैं और अवैध वसूली करने वालों पर कार्यवाही करवाने की बात कह रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पिटने वाले युवक अपने आप को बजरंग दल का कार्यकर्ता बता रहे हैं न्यूज ऑब्जर्वर ने पशु हाट की अवैध वसूली को प्रमुखता से दिखाया था लेकिन राजनैतिक संरक्षण के चलते तब से लेकर आज तक न तो अवैध वसूली बंद हुई है और न ही अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई है इससे किसानों को खुद ही मोर्चा संभालना पड़ा है

विज्ञापन

जरूरी खबरें