: जब देश के यूपीएससी टॉपर चंबल के राजीव को भायी वित्तमंत्री की उदारता
Admin Wed, Feb 1, 2023
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति के सह भोज आमंत्रण पर माता-पिता के साथ पहुंचे थे यूपीएससी (आईइएस ) टॉपर राजीव दैपुरिया
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
यूपीएससी UPSC (IES) परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चंबल के छोटे से गांव सपाड़ के राजीव दैपुरिया गत गणतंत्र दिवस को जब दिल्ली में
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे तो वहां उनकी मुलाकात वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी हुई। राजीव ने जब अपना परिचय वित्त मंत्री को दिया और उन्हें बताया कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है तो वे इस बात से काफी प्रभावित हुई। यहां पर राजीव ने जब अपने माता-पिता से वित्त मंत्री को मिलवाया तो वित्त मंत्री ने उनके माता-पिता का बेहद विनम्र भाव से अभिवादन किया। वित्त मंत्री की इस उदारता को देख राजीव अत्यंत प्रभावित हुए। राजीव कहते हैं कि गणतंत्र दिवस को दिल्ली में जब देश की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी से मुलाकात हुई.. जैसे ही मैंने उन्हें बताया कि ये मेरे माता-पिता हैं.. उन्होंने तुरंत मेरे माता पिता को प्रणाम किया। मैं हमारी वित्त मंत्री महोदया के ऐसे विनम्र स्वभाव से बहुत प्रभावित हुआ, इससे मेरे मन में उनके प्रति अधिक सम्मान बढ़ गया । यह मेरे लिए एक त्वरित सबक था कि महान लोग इतने विनम्र और जमीन से जुड़े हुए होते हैं। मेरी अखिल भारतीय रैंक 1 के बारे में सुनकर वह बहुत चकित हुई।
यूपीएससी (आईइएस) परीक्षा में फर्स्ट रैंक प्राप्त करने के बाद राजीव गणतंत्र दिवस के अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया के बुलावे पर दिल्ली पहुंचे थे यहां पर उनकी मुलाकात महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रोपति मुर्मू व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी,पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अन्य यूपीएससी टॉपर्स, कारगिल परम वीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव व कई गणमान्य जनों से हुई।
यहां हम बता दें कि राजीव दैपुरिया भिंड के अटेर अनुविभाग के अंदर आने वाले चंबल के बीहड़ के किनारे बसे एक छोटे से गांव सपाड के निवासी हैं। राजीव के पिता का नाम श्री रघुराज दैपुरिया और माता का नाम श्रीमती मुन्नी देवी है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजीव के माता-पिता भी उनके साथ दिल्ली पहुंचे थे और राजीव के साथ राष्ट्रपति प्रधानमंत्री सहित वित्त मंत्री और अन्य नेताओं से परिचय प्राप्त किया था। राजीव की प्रारंभिक शिक्षा भिंड के मुन्ना लाल अग्रवाल स्कूल में हुई। और उसके बाद कक्षा आठ से लेकर बारहवीं तक केंद्रीय विद्यालय भिंड में शिक्षा प्राप्त की।
राजीव के माता पिता का अभिवादन करती वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
राजीव के माता-पिता और अन्य यूपीएससी टॉपर्स के साथ वित्त मंत्रीराजीव ने देशभर में भिंड का नाम किया रोशन पर कलेक्टर को नहीं मिली शुभकामना देने की फुर्सत!
भिंड के सपाड गांव के रहने वाले राजीव दैपुरिया ने यूपीएससी आईईएस परीक्षा में संपूर्ण देश में पहला स्थान प्राप्त करके भिंड सहित पूरी चंबल धरा और मध्य प्रदेश का नाम देशभर में रोशन कर दिया। देश की राष्ट्रपति प्रधानमंत्री से लेकर चंबल अंचल के नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ने भी उन्हें उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दी। लेकिन भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस को एक मिनट की इतनी फुर्सत नहीं मिली कि वह एक फोन लगाकर राजीव को उनकी सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दे देते। यहां हम बता दें कि भिंड में 2016 और 17 में रहे तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी के द्वारा भिंड में प्रतिभाओं का न केवल उत्साहवर्धन किया गया था बल्कि यहां से प्रतिमाएं निकले इसके लिए स्थानीय एमजेएस कॉलेज में स्पेशल क्लासेज संकल्प निशुल्क कोचिंग भी शुरू की गई थी। जो कि आज तक लगातार चल रही है। लेकिन वर्तमान कलेक्टर महोदय को प्रतिभा निखारने की तो बात छोड़िए एक प्रतिभा को शुभकामनाएं देने तक की फुर्सत नहीं मिली।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ राजीव के माता-पिता
विज्ञापन