: सरकार ने नहीं सुनी तो मंदिर तक सड़क बनाने खुद लामबंद हुए ग्रामीण, आज संतों ने किया भूमिपूजन

Admin Mon, Oct 2, 2023

पावई माता मंदिर की सड़क का संतो ने किया भूमि पूजन, कई समाजसेवी व राजनेता भी पहुंचे, सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र में है यह प्रसिद्ध प्राचीन माता का मंदिर

गणेश भारद्वाज भिंड

जब सरकार ने ग्रामीणों की नहीं सुनी तो ग्रामीण लामबंद हुए और उन्होंने अपनी आराध्या पाव वाली माता की सड़क खुद ही निर्माण करने का मन बना लिया इसी तारतम्य में आज सड़क का भूमि पूजन अंचल के गणमान्य जनों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। विडंबना की बात तो यह है कि यह क्षेत्र प्रदेश सरकार के कद्दावर मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया के विधानसभा क्षेत्र में आता है

अटेर विधान सभा अंतर्गत पावई मंदिर सड़क जिसके लिए नौजवान काफी समय से सरकार से जनप्रतिनिधियों से आग्रह के बाद भी जब माता मंदिर के लिए सड़क नही डाली तो सभी भक्तो, समाज सेवियों,भूतपूर्व सैनिकों द्वारा तय दिनांक 02 अक्टूबर को पूज्य संत राघव गिरी महाराज, पूज्य संत श्रद्धेय किशुन दास जी महाराज,आचार्य भोले पंडित ने भूमि पूजन कर कार्य आरंभ किया, सभी भक्त जनों द्वारा संतो का भव्य स्वागत किया गया,इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे ,बिहारी स्कूल के संचालक समाज सेवी राजेश शर्मा, समाज सेवी मनोज दैपुरिया,समाज सेवी अरविंद जोशी,आम आदमी पार्टी जिला अध्यक्ष,समाज सेवी राजीव दीक्षित, जयदीप फौजी सरकार,दिनेश राजोरिया ,इंडियन वेटर्न आर्गनाइजेशन के संभागीय अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेश सिंह तोमर, इंडियन वेटर्न आर्गनाइजेशन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर शिव बहादुर सिंह भदौरिया के अलावा जय मां पावई भक्त मंडल के सैकड़ो सदस्य इस पथ के गिलहरी बने। ग्वालियर - भिंड हाईवे सिक्स लेन बनाओ अभियान से जुड़े सुनील फौजी ने कहा आज जनता ने इतिहास रचा है। माता की सड़क हम सब एक एक रुपया एकत्रित करके बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन हिरेंद्र प्रताप सिंह पुर ने किया।इस अवसर पर पावई माता के सैकड़ों भक्त जन ग्रामीण मौजूद रहे।


पावई सरपंच बनाएंगे 100 मीटर सड़क…

पावई सरपंच उम्मेद सिंह गुर्जर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की हम भी पंचायत की तरफ से 100 मीटर की सड़क डालेंगे। सरपंच ने माता पावई के इस पुण्य कार्य में सबसे सम्मलित होने का आवाहन किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें