: जस्टिस फॉर भिंड मुहिम: हस्ताक्षर अभियान चला कर युवा मांग रहे हैं मेडिकल कालेज और नगर निगम
Admin Tue, Jan 24, 2023
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
मेडिकल कॉलेज, नगर निगम, भिंड से भोपाल, दिल्ली व अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन आदि मांगों को लेकर समाजसेवियों के द्वारा चलाए जा रहे जस्टिस फॉर भिंड मुहिम के अंतर्गत आज एमजेएस कॉलेज में के छात्र छात्राओं के बीच हस्ताक्षर अभियान चलाकर उन्हें जोड़ा गया जिसमें भारी संख्या में युवाओं ने हस्ताक्षर किए व भिंड के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ एक साथ मिलकर आवाज उठाने की सहमति दी।
कई छात्र छात्राओं द्वारा अपने विचार भी प्रगट किए गए जिसमें छात्रों ने इस मुहिम की प्रशंसा की व भिंड के पिछड़ेपन के लिए भिंड के राजनेताओं को दोषी बताया इसके साथ साथ छात्रों का मानना है कि जब तक हम जनप्रतिनिधियों का चुनाव जाति धर्म व व्यक्तिगत लालच से ऊपर उठकर नहीं किया जाएगा तब तक भिंड का विकास नहीं हो सकता इसलिए भिंड के पिछड़ेपन के लिए राजनेताओं के साथ साथ मतदाता भी जिम्मेदार हैं।
इस मौके पर जस्टिस फोर भिंड के सदस्य जयदीप राजावत का कहना है कि समस्त भिंड में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ रहे हैं और भिंड के लिए आवाज उठा रहे हैं आने वाले समय में भिंड की जीत अवश्य होगी हमारी मांगे अवश्य मानी जाएंगी।
जस्टिस फोर भिंड के सदस्य सतीश राजावत, विक्रांत दीक्षित, छोटू शर्मा, आशीष ओझा, शिवम त्रिपाठी, कृष्णा शास्त्री, सोमेश आदि मौजूद रहे।




विज्ञापन