: नेता प्रतिपक्ष गोविंद के गढ़ में युवाओं ने किया जमकर रक्तदान...

Admin Tue, Oct 3, 2023

लहार में स्व. ठा. मथुरा सिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष पर रक्त दान शिविर का अयोजन किया गया

रक्त दान महादान....

युवाओ ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा।
रिकॉर्ड 180 यूनिट रक्त दान किया गया

लहार - संवाददाता

. ठा. मथुरा सिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष में आज लहार सिविल हॉस्पिटल में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया।समाज सेवक श्री मकरंदी बाल्मीक जी मिहोना द्वारा फीता काट कर रक्तदान की शुरुआत की गयी। इस शुभ अवसर पर  युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी , लहार सिविल हॉस्पिटल के बीएमओ धर्मेन्द्र श्रीवास्तव जी,डॉ हर्षवर्धन गुप्ता जी उपस्थित रहे l
युवाओं ने बडी उत्सुकता के साथ किया रक्त दान इस अवसर पर युवा कांग्रेस के युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी ने कहा कि रक्त दान महा दान है जीवन दान इस।इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने बताया की गाँधी जी और शास्त्रीजी का जीवन का उद्देश्य समाज मे सदभाव प्यार बनाये रखना था,इसी सोच को ध्यान मे रखते हुए आज इस अवसर पर समाज की अंतिम पंक्ति मे खड़े उस ब्यक्ति द्वारा आयोजन का फीता काट कर शुभारंभ कराया गया जिसने जीवन भर अपना समाज सेवा मे गुजार् दिया।हम समाज मे हर ब्यक्ति को समान सम्मान देना चाहते है।साथ ही कार्यक्रम के आयोजक अनुरुद्ध प्रताप सिंह जी ने बताया कि आगामी समय मे हम प्रयास करेंगे कि इस आयोजन को हर वर्ष की वजाह हर छः माह मे आयोजित कर सके जिससे क्षेत्र के हर जरूरतमंद को रक्त की पूर्ति की जा सके।रक्त की कमी के चलते किसी भी ब्यक्ति की क्षति ना हो। इस् आयोजन मे ग्वालियर से रेडक्रॉस सोसायटी ,जे.एच.अस्पताल और भिंड जिला स्वास्थ्य केंद्र से गाड़ियाँ रक्त दान करवाने हेतु उपस्थित रही। इस अवसर पर साथ मे उपस्थित रहे -डॉ.आदित्य प्रताप सिंह जी, जनपद अध्यक्ष मीनामोंटी व शिव प्रताप सिंह सहित नगर के कई गणमान्य जन उपस्थित रहे l

विज्ञापन

जरूरी खबरें