दिल्ली इंदौर और भिंड के सेवादारों ने ली प्रेसवार्ता : विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु संत राजिन्दर सिंह महाराज के सत्संग और गुरु दीक्षा दस अप्रैल को...
Admin Fri, Apr 4, 2025
https://youtu.be/j4nz9a9i_mI?si=Trhl3FwAL0ZrSPCu
दिल्ली इंदौर और भिंड के सेवादारों ने ली प्रेसवार्ता, दी संपूर्ण जानकारी, 50 हजार भक्त सुनेंगे प्रवचन, हजारों लेंगे गुरुदीक्षा

गणेश भारद्वाज - भिंड
विश्व-विख्यात आध्यात्मिक गुरु और सावन कृपाल सहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज भिण्ड में सत्तंग प्रववन हेतु पधार रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त ध्यान अभ्यास के गुरु संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 10 अप्रैल, 2025 को भिण्ड में सत्संग प्रवचन फरमाएंगे और उसके पश्चात आध्यात्मिक दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जोकि प्रभु-प्राप्ति के जिज्ञासुओं के लिए प्रभु की ज्योति को अनुभव 'करने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करेगा।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 10 अप्रैल, 2025 को शान 7 बजे आध्यात्भिक प्रवचन फरमाएंगे। जिसमें वे ध्यान अभ्यास और आध्यात्मिकता के विभिन्न पहलुओं को खोल खोलकर समझाएंगे कि ये किस तरह हमारे मनुष्य जीवन के मुख्य उद्देश्य अपने आपको जानने और पिता-परमेश्वर को पाने में मददगार हो सकते हैं। सत्संग में भाग लेने वाले भाई-बहन एक सरल और शक्तिशाली ध्यान अभ्यास की तकनीक सीखकर अपने भीतर प्रभु के दिव्य-प्रेम और आनंद का अनुभव कर सकते हैं। 10 अप्रैल की रात को 9 बजे प्रभु-प्राप्ति के जिज्ञातुओं के लिए नामदान (आध्यात्मिक दीक्षा) का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें संत राजिन्दर सिंह जी महाराज जिज्ञासुओं को प्रभु की ज्योति व श्रुति का निजानुभव प्रदान करेंगे।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के सत्संग का कार्यक्रम मेला गाऊंड के सामने मेडिकल कॉलेज ग्राऊंड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी भाई-बहनों का हार्दिक स्वागत है। सत्संग के इस कार्यक्रम का आयोजन सावन कृपाल रुहानी मिशन की भिण्ड शाखा के द्वारा किया जा रहा है। सत्संग के इस कार्यक्रम में सिर्फ भिण्ड से ही नहीं बल्कि भारत के विभिन्न राज्यों के हजारों लोगों के अलावा विदेशों से आए भाई-बहन भी भाग ले रहे हैं।
परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज सावन कृपाल रुहानी मिशन के अध्यक्ष है, जोकि एक लाभ न कमाने वाली संस्था है, जिसे साइंस ऑफ स्पिरिचुएलिटी के नाम से भी जाना जाता है। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज के जीवन और कार्य को प्रेम और निस्वार्थ सेवा की कमी न खत्म होने वाली यात्रा के रूप में देखा जा सकता है। उनका उद्देश्य विश्वभर के लाखों लोगों को मनुष्य जीवन के मुख्य ध्येय को खोजने में मदद करना है। उन्होंने पिछले 35 वर्षों से जीवन के सभी क्षेत्र के लाखों लोगों को ध्यान अभ्यास की विधि सिखाकर उन्हें अपने वास्तविक आत्मिक रूप से जुड़ने में मदद की है।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज को विश्वभर के लाखों लोगों को ध्यान अभ्यास पर आधारित सेमिनारों, आध्यात्मिक पुस्तकों, डीवीडी, ऑडियो बुक, लेख, टीवी, रेडियो, इंटरनेट प्रसारणों तथा सोशल मीडिया के माध्यम से ध्यान अभ्यास की विधि सिखाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की पुस्तकें विश्व की 55 से अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं, जिनमें 'मन का शुद्धिकरण मेडिटेशन ऐज़ मेडिकेशन फॉर द सोल' और 'ध्यान अभ्यास के द्वारा आंतरिक और बाहरी शांति आदि शामिल हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के संपूर्ण विश्वभर में 3200 से अधिक केन्द्र स्थापित हैं। इसका मुख्यालय विजय नगर, दिल्ली में है तथा अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय नेपरविले, शिकागो, अमेरिका में स्थित है।

विज्ञापन