: चुनाव के समय देवता, आवेदन देते समय भिखारी नजर आता है भाजपा को वोटर : कांग्रेस

Admin Wed, Mar 5, 2025

कांग्रेस के प्रदेश,प्रवक्ता आरपी सिंह ने की प्रेसवार्ता, कांग्रेस के अध्यक्ष द्वय डॉ राधेश्याम शर्मा, मानसिंह कुशवाह और जिलानी सह प्रभारी संजयसिंह राठौर सहित कई कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा मंत्री प्रहलाद पटेल सहित पूरी पार्टी को कोसा

भिण्ड - संवाददाता

प्रदेश काँग्रेस के आ‌ह्वान पर पूरे प्रदेश में पत्रकार वार्ता के माध्यम से प्रदेश की भाजपा सरकार और सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी बताये जाने की ओछी मानसिकता, घृणात्मक निकृष्ट सोच और भाजपा सरकार की महिला, किसान, युवा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में मीडिया के समक्ष जनता की आवाज को बुलन्द करने का निर्णय काँग्रेस पार्टी द्वारा लिया गया है। इसी तारतम्य में बुधवार को भिंड नगर के शहर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को भिखारी कहे जाने पर सवाल उठाते हुए उसके मुखिया और मंत्रियों पर निसाना साधा गया। भोपाल से प्रेसवार्ता लेने आए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने 20 वर्षों में प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेलने का काम किया है, अब तो हालत यह हो गये हैं कि जनता को भगवान बताकर वोट बटोरने वाली भाजपा सरकार अब महिलाओं, बुजुर्गों, किसानों, युवाओं, विद्यार्थियों और दिव्यांगजनों को अब भिखारी बता रही है।
श्री सिंह ने आगे बताया कि जब प्रदेश की 1 करोड़ 29 लाख बहनों ने अपनी मेहनत की कमाई पर अधिकार मांगा, तो सरकार में बैठे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और उनकी पार्टी ने उन्हें भिखमंगा कहकर अपमानित किया। क्या अब मध्यप्रदेश में महिलाओं को उनके अधिकार मांगने पर अपमानित किया जाएगा? मुख्यमंत्री मोहन यादव और मंत्री प्रहलाद पटेल बतायें कि भाजपा सरकार ने यदि प्रदेश को विकसित बना दिया होता तो टोकरा भर-भरकर आवेदन लेकर जनता उनके सामने अपना हक और अधिकार मांगने के लिए क्यों आती है?
भाजपा राज में जनता की बदहाली की भयानक तस्वीर प्रदेश में सामने आई है। महिलाओं का अपमान कर उनका अधिकार छीनने की साजिश की जा रही है। सत्ता पाने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 3000 रुपये देने का वादा करने वाली भाजपा ने लालच देकर उन्हें पहले 1000 रुपये दिये, फिर 1250 रूपये दिये और अब धीरे धीरे योजना से अपात्र बताकर महिलाओं को वंचित किया जा रहा है और उनका भविष्य अंधकार में डुबोया जा रहा है। मंहगाई और बेरोजगारी के कारण महिलायें आत्मनिर्भर बनने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें 'भिखारी' बताकर उनका मनोबल तोड़ने में लगी हुई है।
प्रेस वार्ता में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर राधेश्याम शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बर्बादी की कगार पर हैं, अस्पतालों में न तो डॉक्टर है और न दवायें। मरीजों को इलाज नहीं मिलने के कारण वह परेशान होकर दम तोड़ रहे हैं। इलाज के लए दर-दर भटक रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पतालों में दवाओं की भारी कमी के चलते मरीजें को निजी अस्पतालों में मंहगे इलाज के लिए मजबूर किया जा रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 18 साल की शिवराज सरकार और अब मोहन यादव की सरकार में स्वास्थ्य सेवायें बद से बदतर हैं। गरीब जनता इलाज के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन जब सरकार से जनता अपनी परेशानियों के लिए आवेदन देती है तो बीजेपी के नेता जनता को भिखारी कहते हुए उनका अपमान कर रह है। यह वही भाजपा है जो वोट के लिए नतमस्तक होती है और सत्ता आने पर जनता को भिखारी बताती है। भाजपा सत्ता के अहंकार में इतनी मोटी हो गई है कि जनता उन्हें भिखारी लगने लगी है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। बीते चार साल से छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी के चलते छात्रों का भविष्य अध् कारमय है। छात्रों से भारी रकम बसूली जा रही है लेकिन उन्हें सुविधायें नहीं मिल रही है। लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली, जिससे गरीब और जरूरतमंद छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं। तो क्या शिक्षा प्राप्त करना अब भीख मांगना हो गया है?
सरकार ने किसानों के लिए कोई राहत नहीं दी, किसान खाद-बीज के लिए भटक रहे किसान, किसानों को खाद और बीज तक नहीं मिल रहा है। कर्ज के बोझ तले दबे किसान आत्महत्या तक करने को मजबूर है। क्या अन्नदाताओं को उनका हक मांगना भीख मांगना कहलायेगा? भाजपा ने किसानों को 2700 के गेहूं 300 का धान, 6000 का सोयाबीन देने वो जो वादे किये थे उनका हक मांगना क्या भीख मांगना कहलाता है?

समाज के कमजोर वर्गों को उनका हक नहीं मिल रहा, 4-4, 6-6 महीने से वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन लंबित है। बीजेपी सरकार बुजुर्गों और दिव्यागजनों के अधिकारों को भीख कहकर उनका अपमान कर रही है।
भाजपा सकरार और मंत्री प्रहलाव पटेल जवाब दें कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने के बजाय उनका अपमान क्यों कर रहे हैं? भाजपा सरकार में गरीब, किसान, छात्र, दिव्यांग और बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान कब होगा? भाजपा बतायेगी कि 20 साल में मध्यप्रदेश को गरीबी और भ्रष्टाचार के अलावा क्या दिया?

भाजपा सरकार के खिलाफ कॉग्रेस करेगी बड़ा आन्दोलन

कांग्रेस के प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने बताया कि कॉग्रेस पार्टी बीजेपी सरकार के इस अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता के हक और अधिकारों के लिए कॉग्रेस पार्टी निर्णायक लड़ाई लड़ेगी। आगामी 10 मार्च को मप्र. कॉग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी, प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार, उपनेता प्रतिपक्ष श्री हेमन्त कटारे सहित वरिष्ठ कॉग्रेस नेताओं की मौजूदगी में म.प्र. किसान काँग्रेस द्वारा राजधानी भोपाल में प्रवेश स्तरीय प्रदर्शन आयोजित क्रिया गया है। वहीं 11 से 15 मार्च तक काँग्रेस के मोर्चा संगठन / विभागों के अध्यक्षगणों द्वारा म.प्र. शासन के विभागीय मन्त्रियों से विभाग संबंधी मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा जायेगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आ‌ह्वान पर जिला मुख्यालय पर कॉग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ जंगी प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग करेगी तथा यह भी मांग करेगी कि मुख्यमंत्री और मंत्री प्रहलाद पटेल प्रदेश की जनता से सार्वजनिक माफी मांगे अन्यथा जनता के विरोध के लिए तैयार रहें। महिलाओं, गरीबों, किसानों, छात्रों और बुजुर्गों को उनका हक नहीं मिला तो कॉग्रेस सड़क से सदन तक आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला सह प्रभारी संजय सिंह राठौर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रेखा भदौरिया, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल भारद्वाज,, सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव, भिंड शहर अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी, प्रवक्ता पंकज त्रिपाठी, इरशाद अहमद, प्रमोद दीक्षित सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें