: कांग्रेस लिमिटेड कंपनी मतिभृम की शिकार, सभी सिंधिया फोबिया के शिकार : डॉ रमेश दुबे

Admin Fri, Jul 21, 2023

कांग्रेसियों के बयानों पर गरजे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य


भिंड - संवाददाता

कांग्रेस की सभा फरेबियों के जमघट के रूप में हुई,प्रियंका गांधी को पता होना चाहिए सिंधिया परिवार की विचार धारा हमेशा जन सेवा की रही है वो कभी नही बदलती, उक्त वक्तव्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने कही, उन्होंने कहा कि जहां वो माला चढ़ा कर आई है वो वीरांगना का समाधि स्थल सिंधिया परिवार ने ही बनवाया है,प्रियंका पहले इतिहास को जाने फिर कुछ बोलें।
रमेश दुबे ने कहा अस्तित्व खो चुकी कांग्रेस कंपनी की तुष्टि करण की राजनीति की वजह से ये दुर्गति हुई है।भा ज पा नेता ने कहा की कांग्रेस कंपनी के लोग श्री सिंधिया जी के नाम पर ही राजनीति कर रहे है उन्हे ये मालूम होना चाहिए की कांग्रेस में कुछ लोग नकाब पहनकर कुछ भी बोलते हैं लेकिन उनकी सच्चाई कुछ और ही है।प्रियंका वाड्रा जो गांधी नाम की ओढ़नी पहन कर सोच रही है की चंबल की जनता उनकी बातो से प्रभावित हो जाएगी यह उनका मति भ्रम है ।
दुबे ने कहा माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने विश्व में देश का मान और सम्मान शिखर तक पहुंचाया है ,देश के आम नागरिक का आत्मविश्वास लौटाया है और ये मौका परस्त कंपनी के प्रोपराइटर झूठ फेलाने का असफल प्रयास कर रहे है ।
रमेश दुबे ने कहा कांग्रेस कंपनी कुछ भी जतन कर ले प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से 2023 में सरकार बनाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें