: महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण प्रेरणाप्रद :डॉ. सेंगर

Admin Fri, Oct 18, 2024

रामायण का शब्द शब्द प्रासंगिक: शिवप्रताप सिंह

अ भा.सा.प के तत्वावधान में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती सम्मान समारोह आयोजित

भिंड - संवाददाता

रामायण का शब्द शब्द प्रासंगिक है, इसलिए यही ग्रन्थ है जिसके भाष्य के रूप में रामचरितमानस का पाठ आपको हर समय होता मिलेगा। आज के दौर में वाल्मीकि प्रासंगिक हैं हमें उनसे सीखना होगा। उक्त बात जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ शिवप्रताप सिंह ने कही। वे अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला शाखा भिंड के तत्वावधान में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर साहित्यकार सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ गजेंद्र सिंह परमार, डॉ सुखदेव सिंह सेंगर, डॉ धीरज गुर्जर, दर्शन लाल गौड़ मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परमाल सिंह ने किया। आभार प्रदर्शन कैप्टन रविन्द्र सिंह ने किया।

कोक सिंह का पुरा (नुनाहटा )में दीप प्रज्वलन करते हुए काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए परिषद के जिला अध्यक्ष डॉ. परमाल सिंह कुशवाह ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सुखदेव सिंह सेंगर ने कीl विशिष्ट अतिथि के रूप मे मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉ.शिव प्रताप सिंह भदोरिया, राष्ट्रपति से पुरस्कृत शिक्षक डॉ.धीरज सिंह गुर्जर,कवि दर्शन लाल गौड़ "चिंतक" ने अपनी उपस्थिति देते हुए बाल्मिकी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे विषयबद्ध रहकर काव्य पाठ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिकवि महर्षि वाल्मीक के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गयाl कार्यक्रम में अंचल के प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.गजेंद्र सिंह परमार एवं रिटायर्ड कैप्टन रविन्द्र सिंह को सम्मानित किया गया। इसके उपरांत डॉ.सेंगर द्वारा आदि कवि महर्षि वाल्मीकि के विषय में उपस्थित जन समूह को जानकारी दी गईl इसके साथ ही, काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।जिसमें शिव दत्त सिंह सरकार "ने अनुप्रास अलंकार की छठा को बिखेरते हुए मुक्तक पढ़े। डॉ.शिव प्रताप सिंह ने भगवान राम पर आधुनिक संदर्भ लिखी अपनी प्रसिद्ध कविता एवं कई मुक्तक पढ़े, इसके साथ ही डॉ.धीरज सिंह, डॉ.गजेंद्र सिंह डॉ.,सेंगर, डॉक्टर गजेंद्र परमार डॉ.परमाल सिंह कुशवाह ने भी काव्य पाठ किया। इस अवसर शिव दत्त सिंह, हीरा सिंह, श्याम बीर सिंह,आञ्जनेय सिंह,सहित कई साहित्यकार,एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें