: 25 वर्षों तक देश की सीमाओं की रक्षा कर घर लौटे कैप्टन बृजेश सिंह का आत्मीय स्वागत...

Admin Thu, Jan 2, 2025

सेवा निवृत्त होने पर पूर्व सैनिक संघ ने किया आत्मीय स्वागत

भिंड - संवाददाता

' देश भक्तों की धरा, भिंड के अनेकों लाल आज देश की सीमाओं की रक्षा में प्राणप्रण से जुटे हुए हैं। हजारों सैनिक रिटायर्ड होकर घर वापस आ गए हैं। गुरुवार को एक ऐसे ही सेना की सर्विस से सेवा निवृत होकर आने वाले आर्मी जवान कैप्टन सूबेदार सिंह का घर वापसी पर भूतपूर्व सैनिक संघ के द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

2 जनवरी 2025 को कैप्टन ब्रजेश सिंह राजावत ग्राम लहरौली हाल आईटीआई रोड भिंड अपनी सेना में सेवा कार्य काल पूरा कर आज अपने परिवार के साथ सम्मिलित हुऐ। कैप्टन ब्रजेश सिंह राजावत दिसम्बर 1995 मे सेना में भर्ती हुए थे। सेना में बहुत दुर्गम इलाकों में सेवाओं के साथ एक अच्छे सैनिक का उदाहरण दिया है । उनके बड़े दोनों भाई भी सेना में थे। आज उनका समस्त परिवार उनका बहुत खुश है। भिंड पहुँचने पर पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाह एवं पूर्व सैनिक संघ के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत समारोह किया।
इस मौके पर संरक्षक हुकुमसिंह, कार्य कारणी अध्यक्ष अजमेर सिंह, संगठन मंत्री प्रताप भान सिंह, कैप्टन जोमन सिंह, मिडिया प्रभारी पुष्प राज सिंह, हवलदार राम लक्षमन सिंह, राजाराम सिंह, सूबेदार अरविंद सिंह आदि भारी संख्या में सैनिक स्वागत समारोह ने सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें