: ...थाना परिसर स्तिथ मंदिर में प्रेमी युगल की पुलिस ने कराई शादी
Thu, Jan 18, 2024
11 साल पुराने प्रेम प्रसंग का शादी के साथ हुआ पटाक्षेप
भिंड - संवाददाता
पिछले 11 साल से प्रेम संबंध के चलते एक जोड़ा थाने पहुंचा। यहां लड़की ने शिकायत की कि हम दोनों एक दूसरे से प्रेम करते है। लेकिन परिवार के दबाव में हम दोनों की शादी नहीं हो पा रही है। इस पर पुलिस इंस्पेक्टर प्रदीप सोनी ने दोनों परिवारॉ को बुलाया और समझाया। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों की शादी पुलिस थाना परिसर स्तिथ पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर शादी कराई गई।
जानकारी के मुताबिक भिंड नगर के जामना रोड पर निवास करने वाले अभिनाष गाेयल और अर्चना गाेयल एक ही मोहल्ले में रहते थे। दोनों का प्रेम प्रसंग करीब 11 साल से चला आ रहा था। युवक अभिनाष ने बीएससी और बीएड तक पढ़ाई की है। वहीं अर्चना नर्सिंग, बीएससी, बीएड तक पढ़ी है। एमएससी की पढ़ाई कर रही है। दोनों का कहना था कि वे एक दूसरे को प्रेम करते है। परंतु शादी में परिवार वाले बाधा बने हुए थे। लड़की गरीब परिवार से है जबकि लड़के का परिवार संपन्न था। लड़के वाले अभिनाष की शादी दूसरी जगह करना चाहते थे। इस बात को लेकर पूर्व में लड़की की ओर से महिला थाने में शिकायत भी की गई थी। महिला थाने में अभिनाष ने शादी करना स्वीकारा इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। परंतु लड़के वाले फिर भी तैयार नहीं हो रहे थे। इस कारण से दोनों ने देहात थाने पहुंचे। बताना चाहेंगे लड़की गरीब परिवार से थी। लड़का का पिता मुरैना में एएसआई है। भाई शिक्षक है। इसकारण से लड़की के परिवार से ज्यादा संपन्न है। इस कारण से लड़का पक्ष अपने मुताबिक शादी करवाना चाहते थे।
आशिक से पुलिस बोली शादी नही करोगे तो सलाखों के पीछे जाओगे...
यहां पुलिस थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने केस की काउंसिलिंग की। उन्होंने दोनों परिवार के सदस्यों को बुलाया और दोनों परिवार की मौजूदगी में लड़की द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों के बारे में पूछा। दोनों परिवार ने प्रेमप्रसंग की बात स्वीकारी। इस पर पुलिस ने कहा कि शादी कि बात महिला थाने में स्वीकार चुके हो। अब शादी नहीं करोगे तो लड़के पर एफ आई आर दर्ज होगी और जेल चला जाएगा। अब एक ही रास्ता है। शादी करो। इस पर लड़का शादी करने के लिए तैयार हो गया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में थाना परिसर स्तिथ पशुपतिनाथ मंदिर के भगवान शिव को साक्षी मानकर प्रेम विवाह कराया गया। इस अलग प्रकार के विवाह समारोह में दोनों परिवार के सदस्य और कई पुलिस कर्मी शामिल हुए।
: कवि डॉ.कमलेश शर्मा को संत तुलसी सम्मान 2024
Tue, Jan 16, 2024
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर लिखी गईं अपनी कविताओं से प्रसिद्ध हुए इटावा निवासी राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध कवि डॉ कमलेश शर्मा को
संत तुलसी सम्मान 2024 प्रदान किया गया ।
इटावा - संवाददाता
विगत दिवस लखनऊ में तुलसी शोध पीठ उत्तर प्रदेश लखनऊ
के द्वारा एक भव्य समारोह में कवि डॉक्टर कमलेश शर्मा को ,संत तुलसी सम्मान 2024, से नवाजा गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि विधायक द्वय श्री पंकज सिंह एवं श्री नीरज बोरा थे। अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार एवं हिंदी के विद्वान डॉ सूर्य प्रसाद दीक्षित ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा ने विशेष रूप से कवि कमलेश शर्मा की रचनाधर्मिता और भगवान राम पर लिखी गईं उनकी कविताओं के लिए श्री शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें उक्त महत्वपूर्ण सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई दी।
उक्त समारोह लखनऊ के ऐतिहासिक ऐशबाग रामलीला मैदान में स्थित तुलसी सभागार में संपन्न हुआ ।
कवि कमलेश शर्मा को उक्त महत्वपूर्ण सम्मान मिलने पर प्रधानाचार्य संजय शर्मा , राजकुमार वर्मा , गुफरान अहमद , शिव शंकर त्रिपाठी , रामचंद्र सेंगर , राजेश कुमार सिंह , करतार सिंह , नरेंद्र कुमार , शिव कुमार यादव , ब्रजेश कुमार यादव , अवधेश कुमार , त्रियुगी नारायण , उमा भदौरिया , मनोरमा रानी , मंजू भदौरिया
शिक्षक नेता राजीव गोयल , भगवान दास , सुरेंद्र दीक्षित , पंकज दीक्षित , देवेश शर्मा , सुनील यादव , नीतू वर्मा , बिंदु सिंह दिनेश वर्मा तथा साहित्यकारों कवियों गौरव चौहान , कुमार मनोज , अवनीश त्रिपाठी , शिव गोपाल अवस्थी , अनुराग मिश्र , माधव गोविंद शुक्ला आदि ने बधाई दी है ।
: पूर्व विधायक पुत्र प्रभाष ने लोकसभा से टिकिट मिलने की जताई मंशा...
Sun, Jan 14, 2024
भाजपा की विचारधारा में सामाजिक समरसता एवं सर्वसमाज का विकास और जनता को आत्मनिर्भर बनाना है : श्रीराम जाटव
भाजपा पूर्व विधायक श्रीराम जाटव व उनके पुत्र प्रभाष जाटव ने पत्रकारवार्ता
का
किया आयोजन, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मकर सक्रांति मिलन समारोह का भी किया आयोजन
https://youtu.be/8RYGg6ZwGvc?si=pHMGdn0azkInD8C_
प्रेस को संबोधित करते पूर्व विधायक व उनके पुत्र
भिण्ड - संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोहद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्रीराम जाटव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी भारत के 140 करोड़ देश वासियों के आस्था के प्रतीक है। कई दशकों तक अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन चलाये गये, जिसमें भिण्ड जिले से भी अनेकानेक राष्ट्र और राम प्रेमियों का बलिदान हुआ। उन्होंने कहा कि गल्ला मण्डी निवासी सत्यपाल अग्रवाल राम मंदिर आंदोलन के तहत चंबल के पुल पर अयोध्या जाते समय शहीद हो गये थे। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के पुत्तु बाबा का बलिदान भी श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए एवं ऐसे कई रामभक्त है जिन्होंने अयोध्या में कार्यसेवा में भाग लिया।अब 22 जनवरी को मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है उनके सपने अब साकार होंगे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राममंदिर का निर्माण हम सब राम लला के दर्शन कर सकें। यह बात उन्होंने घनतंवरी धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता सह संक्रांति मिलन समारोह में पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहीं। पूर्व विधायक श्रीराम जाटव ले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि 22 जनवरी 2024 को भोपाल जिले के प्रत्येक घर में श्रीराम ज्योति जलायी जायेगी। साथ हो दीपदान और मंदिरों में भजन, कीर्तज के साथ अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा जायेगा। तत्पश्चात प्रसादी एवं मंडारे का आयोजन भी किया जायेगा। आज 14 से 22 जनवरी तक सभी मठ, मंदिर, तीर्थ क्षेत्र में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही मेरा मंदिर ही मेरी अयोध्या है, इसी भाव से हम सभी कार्यकर्ता कार्य में जुट जाएं। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक अयोध्या के लिए विशेष ट्रेनों के माध्यम से, हर गांव, मोहल्ले से रान भत्तों को अयोध्या में श्री राम मंदिर दर्शन कराने के लिए भेजा जायेगा। साथ ही प्रत्येक नगर एवं ग्रामीण मंडल में सूची रजिस्ट्रेशन का काम किया जाएगा।
पूर्व विधायक श्री जाटव के पुत्र प्रभाष जाटव ने कहा कि दुनिया में 22 जनवरी 2024 को एक नया इतिहास बनने वाला है। अयोध्या में 500 सालों से ज्यादा समय के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। लाखों लोगों के बलिदान के बाद यह दिन आया है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी सहित देश भर के साधू संतों की उपस्थिति में रामलला विराजमान होंगे। भोपाल के प्रत्येक बूथ स्तर पर मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर के मंदिरों में 22 जनवरी को आयोजन किए जाएंगे और उस ऐतिहासिक दिन दिवाली मनाई जाएगी। उन्होनें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करना से लक्ष्य है। पं. दीनदयाल उपाध्याय की सोच थी कि अंतिम छोर के व्यक्ति को आगे की पंक्ति में खड़ा किया जायें, यही मूलमंत्र लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मप्र के मुण्डमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को अपनी योजनाओं से जोड़कर विकसित संकल्प भारत यात्रा के तहत घर-घर पहुंचा रही है। श्री जाटव ने मकर संक्राति के पावन अवसर पर सभी प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रोनिक्स मीडिया के साथ साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को शुभकामनायें और उन्हें बधाई दी। शांति, सद्भावना सामाजिक समरसता का भाव लोगों में जाग्रत हो ऐसी भगवान श्रीराम से कामना की। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया सहित भाजपा के अनेक महिला पुरुष पदाधिकारी उपस्तिथ हुए।
भाजपा में टिकट मिलना कठिन नहीं सबसे सरल काम
पूर्व विधायक श्रीराम जाटव के पुत्र प्रवास जाटव ने पत्रकारों के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें एक सामान्य से कार्यकर्ता को टिकट मिल जाता है टिकट ही नहीं मिलता बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता को भाजपा में मुख्यमंत्री और मंत्री के पदों से भी नवाजा जाता है इसीलिए मैं भी राष्ट्रीयता की भावना को विचार में रखकर अपने पिता के कदमों पर चलकर पार्टी से टिकट की चाहत की है।
पिताजी पर नहीं लगा कभी कोई आरोप, ईमानदारी से की विदाई की
एक पत्रकार के प्रश्न का जवाब देते हुए प्रभास जाटव ने कहा कि मेरे पूर्व विधायक पिताजी पर कभी भी कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा है उन्होंने दोनों बार की विधायकी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ की, यही वजह रही कि हमारे परिवार ने ज्यादा धन नहीं कमा पाया। इसी के कारण मैं पढ़ लिखकर इंदौर चला गया और वहां पर एक निजी कंपनी में सर्विस ज्वाइन कर ली।