: हत्या के प्रयास के आरोपी दो 10 - 10 हजार के इनामी बदमाश दबोचे
Sun, Oct 15, 2023
थाना गोहद पुलिस द्वारा धारा 307 भादवि0 के लम्बित अपराध में फरार चल रहे 10-10 हजार रूपये के इनामी आरोपीगण को किया गिरफ्तार
भिंड - संवाददाता
गोहद पुलिस ने धारा 147,148,149,307,336,294,506 भादवि0 25, 27 आर्म्स एक्ट के अपराध में फरार चल रहे इनामी आरोपीगण को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है
यह कार्यवाही नवागत पुलिस अधीक्षक असित यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं एसडीओपी गोहद सौरव कुमार के मार्गदर्शन में गम्भीर अपराध घटित करने वाले आरोपियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई है।
जानकारी के मुताबिक 14 अक्तूबर 2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि अप.क्र.31/23 के आरोपीगण किसी काम से अपने घर ग्राम पिपरौली आये हुऐ है। जो मुखबिर सूचना तस्दीक करने उपस्थित सम्पूर्ण बल को बीफ कर दो टीम बनाया। दोनों दलों मय हथियार मय वाहनों के रवाना होकर आरोपीगण के घर ग्राम पिपरौली पहुंचे जहाँ पर हिकमत अमली दिखाते हुऐ। आरोपियों की तलाश उनके घर में किये जो उपस्थित नही मिले बाद मुखबिर ने बताया कि उक्त दोनों आरोपी अपने मकान के पीछे कुछ दूरी पर धान के खेत में छुप कर बैठे हुऐ है, तो दोनों टीम पुनः वापिस मुखबिर की सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर मुखबिर के बताये अनुसार आरोपियों के घर के पीछे धान के खेत को चारों तरफ से घेर कर आरोपियों को तलाश किया. जो दोनों मुखबिर के बताये अनुसार धान के खेत में छिपकर बैठे थे, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये, जो दोनों को फोर्स के द्वारा घेरा बंदी कर सतर्कता के साथ पकड़कर गिरफ्तार किया। बाद आरोपीगण से घटना में प्रयुक्त आलाजरर एक 306 बोर की बंदूक व एक जिन्दा राउन्ड व एक 315 बोर का कट्टा व एक जिन्दा राउन्ड जप्त किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गोहद इंस्पेक्टर राजेश शर्मा, सब इंस्पेक्टर मदन सिंह, सब इंस्पेक्टर ध्यानेन्द्र सिंह यादव, समरथ मिश्रा, रामेश्वर शर्मा,भानू प्रताप सिंह, आर. उग्रसेन गुर्जर, विवेक जाट, नवीन शर्मा,पदम सिंह, नीरज शर्मा, कुलदीप सिहं, भूपेन्द्र सिंह, सुकेश यादव, धर्मेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
: टिकिट न मिलने से छुब्ध रसाल सिंह ने छोड़ी भाजपा
Sun, Oct 15, 2023
भाजपा नेता और पूर्व विधायक रसाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी से दिया त्याग पत्र, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को भेजा लिखित इस्तीफा
गणेश भारद्वाज - भिंड
लहार से टिकट न मिलने से खफा भाजपा नेता और पूर्व विधायक रसाल सिंह ने अपना त्याग पत्र प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को भेज दिया है। 2018 के चुनाव में लहार विधानसभा से रसाल सिंह भाजपा प्रत्याशी बनाए गए थे। रसाल सिंह को नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह से करीब 9000 वोटो से हरा दिया था। अब खबर है कि रसाल सिंह पार्टी छोड़ने के बाद बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। ज्ञात होगी रसाल सिंह रौन विधानसभा से सपा नेता के रूप l में विधायक रह चुके हैं। यह विधानसभा अब अस्तित्व में नहीं है। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार लहार विधानसभा से अंबरीश शर्मा उर्फ गुड्डू को अपना प्रत्याशी बनाया है इसी बात से खफा होकर करीब 77 वर्ष की आयु पूरी कर चुके रसाल सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को आज अपना इस्तीफा भेज दिया है।
त्याग पत्र में यह लिखा पूर्व विधायक ने ..
मैने भा.ज.पा. संगठन के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया है। सदैव संगठन के हित में कार्य किया लेकिन चूंकि संगठन ने पार्टी के साथ गददारी करने वाले नेता को बढ़ावा देकर बिना किसी को सुने चुनावी रण में उतारकर पार्टी में लोकतंत्र की हत्या की है। ऐसे में मेरा उनके लिए प्रचार करना मेरे स्वाभिमान के साथ न्याय नही होगा।
अतः मैं आज तत्काल प्रभाव से भा.ज.पा. संगठन की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र प्रेषित कर रहा हूँ । आपसे विनम्र आग्रह है कि इसे स्वीकार करे
।
: भिंड कलेक्टर कोतवाली पहुंचे अपनी दो नाली बंदूक जमा कराने...
Sun, Oct 15, 2023
आदर्शआचार संहिता के चलते जिले में कराई जा रही है लाइसेंसधारियों के हथियार जमा
गणेश भारद्वाज
-
भिंड
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लग चुकी है और जिला प्रशासन ने जिले के हथियार लाइसेंसधारियों के हथियार जमा करने के आदेश जारी किए है। हजारों लाइसेंसधारी अपने-अपने क्षेत्र के थानों में अपने-अपने हथियार जमा करवा रहे हैं। इसी बीच में सिटी कोतवाली भिंड में एक तस्वीर देखने को मिली, जिसमें भिंड के कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव अपनी बंदूक जमा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्री श्रीवास्तव ने बिल्कुल आम आदमी के जैसे लाइन में लग के अपनी डबल बैरल 12 बोर (इंग्लिश) बंदूक को जमा करवाया। और बंदूक को जमा करते हुए कुछ फोटो भी खिंचवाये। जिनमें से कुछ फोटो उन्होंने अपने मोबाइल स्टेटस पर भी लगाए हैं। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता के चलते जिले के करीब 23 हजार लाइसेंसधारियों को अपने-अपने हथियार थानों में जमा करने के निर्देश जारी किए गए हैं हथियार जमा कराए जाने की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इसी बीच में कलेक्टर भिंड संजीव श्रीवास्तव अपनी दो नाली बार बार इंग्लिश बंदूक जमा करने के लिए सिटी कोतवाली पहुंचे और बाकायदा लाइन में लगकर उन्होंने अपनी बंदूक जमा करवाई और जमा की रसीद भी प्राप्त की। हमने जब कलेक्टर श्री श्रीवास्तव से पूछा की बंदूक आपने कब खरीदी थी तो उन्होंने बताया कि 2002 में बैतूल से संपूर्ण मध्य प्रदेश के लिए इस बंदूक का लाइसेंस बनवाया था वैसे कलेक्टर को अधिकार होता है कि वह अपना हथियार जमा ना करें लेकिन उन्होंने भिंड के जनमानस को एक संदेश देने के लिए सिटी कोतवाली पहुंचकर बाकायदा अपनी बंदूक को जमा करवाया। यहां हम बता दें कि भिंड जिले में करीब 23 हजार लाइसेंस धारी है जिनके पास विभिन्न प्रकार के हथियार हैं यह सभी हथियार चुनाव के समय थानों में जमा करवा लिए जाते हैं जिससे कोई अप्रिय घटना घटित ना हो। वैसे कुछ लोगों को बंदूक न जमा करने के छूट भी होती हैं इनमें से कलेक्टर को भी यह अधिकार होता है कि वह चाहे तो अपनी बंदूक जमा न करे। लेकिन जिला कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने जिले वासियों को यानि कि जिले भर के हथियार लाइसेंसधारियों को यह संदेश देने के लिए कि वह अवश्य रूप से अपनी बंदूक थानों में जमा कराएं। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने थाने पहुंचकर एक आम लाइसेंस धारी की तरह उन्होंने अपनी बंदूक जमा की।
सभी लाइसेंस धारी थानों में जमा कराएं बंदूक
भिंड कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव ने जिले के सभी हथियार लाइसेंसधारियों से आवाहन किया है कि वे आवश्यक रूप से अंतिम तिथि से पहले स्थान में अपने हथियार जमा करवाए ।जिससे कि भय मुक्त और हिंसा रहित चुनाव संपन्न कराया जा सके।