: थाईलैंड से पदक जीत कर लौटे तो भिण्ड ने बिठाया सिर माथे पर...
Thu, Mar 31, 2022
दिव्यांग कयाकिंग कैनोइंग खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन से लेकर गौरी सरोवर तक जोरदार स्वागत
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
गुरुवार की सुबह ग्वालियर रेलवे स्टेशन से ही खिलाड़ियों के आते ही भिंड से पहुंचे पूर्व खिलाड़ी शिवाजी भदोरिया जयदीप सिंह कुशवाह और उनकी टीम ने भव्य स्वागत किया उसके बाद भिंड रेलवे स्टेशन पर शाम 4:30 बजे ट्रेन के आते ही ढोल नगाड़ों के साथ भिंड कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन किशोरी स्पोर्ट्स क्लब विवेकानंद कॉलेज किशोरी पब्लिक स्कूल आजाद अध्यापक संघ एवं अन्य सामाजिक संगठन और सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा खिलाड़ियों का फूल मालाओं और गुलदस्ता से स्वागत किया गया तदुपरांत रैली के रूप में लगभग 5 बजे से अटेर रोड पर स्वागत जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। परेड चौराहा पर युवा नेता राहुल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में भव्य स्वागत हुआ सदर बाजार में जगह-जगह फूल मालाओं से खिलाड़ियों का स्वागत किया गया । हनुमान बजरिया में बबलू सिंधी यदुवीर सिंह यादव हनुमान रेडीमेड के द्वारा भव्य स्वागत किया गया । गौरी किनारे स्थित पावर हाउस जिम पर भीम श्रीवास के द्वारा मनमोहक स्वागत हुआ और अंततः कयाकिंग केनोइंग सेंटर पर कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वाधान में रैली का समापन भव्य स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर कयाकिंग कैनोइंग संरक्षक राधे गोपाल यादव ने सभी के सहयोग की सराहना की और खिलाड़ियों को बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर खिलाड़ियों के माता-पिता की उपस्थिति होने से उन्हें भी सम्मानित किया गया। तदुपरांत कयाकिंग कैनोइंग सचिव डॉ योगेंद्र यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया और कयाकिंग कैनोइंग एसोसिएशन की तरफ से हर संभव सहयोग करने की बात कही । उन्होंने व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए विष्णु सिंह कुशवाह, रेलवे निरीक्षक अजय मीणा और ट्रैफिक प्रभारी रंजीत सिकरवार सहित जयदीप सिंह राजावत भूरे यादव, दानवीर दीक्षित, बदन बघेल, सोमपाल यादव, विजय यादव हीरा कुशवाह , दिव्यांग प्रदेश सचिव सौरव बघेल, चंद्रशेखर भदौरिया राहुल राजपूत अनिल मांझी कृष्ण गोपाल यादव बंटी भदोरिया राजकुमार यादव राधा कृष्ण शर्मा आदि सभी धन्यवाद अर्पित किया।
पदक जीतकर लौटे जीप पर सवार दिव्यांग खिलाड़ी और कयाकिंग कैनोइंग संघ के पदाधिकारी गण
: पूर्व में संचालित एवं लंबित नई रेलगाड़ियां शीघ्र शुरू की जाएंगी- सिंधिया
Thu, Mar 31, 2022
भिण्ड में रेल यातायात के सुद्रणीकरण की मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिले डॉ रमेश दुबे, रखी भिण्ड की बात
नई दिल्ली/भिण्ड
, ब्यूरो रिपोर्ट
भिण्ड जिले में रेल यातायात को और अधिक सुद्रण करने एवं प्रस्तावित नवीन एवं पूर्व से संचालित ट्रेनों को पुनः शुरू कराए जाने सहित अन्य मांगों को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित नागर विमानन मंत्रालय में भेंट कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।
मांगपत्र के माध्यम से डॉ रमेश दुबे ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मांग की कि कोटा एक्सप्रेस को पुनः संचालित किया जाए एवं सीनियर सिटीजन्स को कंसेशन जोकि कोरोनाकाल में बंद कर दिया गया था उसे पुनः बहाल किया जाए ताकि वरिष्ठ नागरिकों को राहत दी जा सके।
डॉ दुबे ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि सुशासन एक्सप्रेस, ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस एवं ग्वालियर-बरौनी मेल को वाया भिण्ड शुरू किया जाए ताकि भिण्ड में भी रेल यातायात के क्षेत्र में समग्र विकास हो सके।
डॉ दुबे ने मांग पत्र के माध्यम से मांग रखी कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों की रेलवे लाइन ग्वालियर से भिण्ड,उदी,बटेश्वर,आगरा के लिए सर्कुलर ट्रेन चलाई जाए एवं सुबह 11 बजे से लेकर सांय 06 बजे तक ग्वालियर के लिए कोई ट्रेन नहीं है,इस समय अंतराल में कम से कम दो ट्रेनें संचालित की जाएं एवं रतलाम-भिण्ड इंटरसिटी एक्सप्रेस जिसका संचालन सप्ताह में तीन बार है जिसे नियमित किया जाए एवं उक्त ट्रेन को कानपुर तक विस्तारित किया जाए।
डॉ दुबे ने अन्य मांगे रखते हुए भोपाल से वाया झाँसी, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा,टूण्डला, अलीगढ़, गाजियाबाद होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू कराने की मांग की ताकि भिण्ड भिण्ड की कनेक्टविटी देश व प्रदेश की राजधानी से सीधे तौर पर हो साथ ही मांग रखी कि झांसी-इटावा लिंक एक्सप्रेस का स्टोपेज शनिश्चरा,गोहद, फूफ,उदी एवं जैन तीर्थ स्थल सोनागिरि भी किया जाए ताकि जिले के जैन समाज के श्रद्धालुओं को सहूलियत हो एवं उक्त ट्रेन को आगे कानपुर लखनऊ तक बढ़ाया जाए।
भाजपा नेता डॉ दुबे की मांगों पर गौर फरमाते हुए केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि इस विषय को लेकर वो जल्द ही प्रयास करेंगे और प्रस्तावित नवीन रेलगाड़ियों एवं पूर्व में संचालित ट्रेनों को पुनः शुरू कराया जाएगा, भिण्ड में रेल यातायात का स्वर्णिम युग आने वाला है इसके लिए ठोस आधारशिला रखी जायेगी।
इस अवसर पर शिवप्रताप सिंह, राहुल भारद्वाज, रोहित भारद्वाज, कौशल किशोर उपस्थित रहे।
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मांग पत्र सौंपते मप्र भाजपा कार्यसमिति सदस्य रमेश दुबे
: शिव बारात के लिए बांटे पीले चावल, महाशिवरात्रि को निकलेगी भव्य बारात
Sun, Feb 27, 2022
भिण्ड, गणेश भारद्वाज
वनखण्डेश्वर महादेव की नगरी में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भव्य शिवबारात निकाली जाएगी, आयोजन समिति ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
इसी तारतम्य में भिण्ड शहर में भव्य बारात में शामिल होने के लिए शिवबारात आयोजन समिति ने शहरवासियों को उनके द्वार द्वार जाकर पीले चावल भेंट कर उन्हें शिव बारात में शामिल होकर पुण्यलाभ लेने हेतु आमंत्रित किया।
आयोजन समिति ने बताया कि शिवबारात की सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं, प्रशासन ने अल्प समय मे काफी तैयारियां की व शिवबारात में कोई व्यवधान न आये इसके लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने बहुत अच्छा कार्य किया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
आयोजन समिति ने बताया कि आज समिति के द्वारा पीले चावल बांटकर सभी शहरवासियों को आमंत्रित किया है, सोमवार को काली माता मंदिर पर दोपहर 2 बजे हल्दी मंडप की रस्म निभाई जाएगी एवं महिला संगीत का आयोजन कर कढ़ी-भात का प्रसाद वितरित किया जाएगा तत्पश्चात दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन गौरी किनारे स्थित कालेश्वर घाट से भव्य शिवबारात का आगाज़ होगा।
शहरवासियों को आमंत्रित करने के अवसर आयोजन समिति से श्यामनारायण वाजपेयी, छुटन्नू दीक्षित, डॉ रमेश दुबे, रामदास सोनी, राधामोहन चौबे, राहुल भारद्वाज, संतोष लहारिया, चेतन दुबे, नितिन दीक्षित,राजू खलीफा, आरबी सिंह बघेल, लटूरी पण्डित,अन्नू दुबे, अरविंद पावक, हर्ष चौधरी, गोपाल भारद्वाज, आनंद यादव आदि सहित कई श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।