: शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के नए राष्ट्रपति बने
Sat, May 14, 2022
दुबई (एजेंसी)
यूएई की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना। राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के शुक्रवार को निधन से यह पद रिक्त हुआ था।New President of UAE : शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान यूएई के नए राष्ट्रपति चुने गए, शेख खलीफा के निधन से पद रिक्त हुआ था।
यूएई की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना। राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के शुक्रवार को निधन
ख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नए राष्ट्रपति होंगे। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 61 वर्षीय नेता देश के तीसरे राष्ट्रपति चुने गए हैं।
राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद के शुक्रवार को निधन से यह पद रिक्त हुआ था। अमीरात समाचार एजेंसी ने शनिवार को बताया कि यूएई की फेडरल सुप्रीम काउंसिल ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को नया राष्ट्रपति चुना है। परिषद की शनिवार को दुबई के शासक शेख मोहम्मद की अध्यक्षता में अबू धाबी के अल-मुशरिफ पैलेस में एक बैठक हुई। उसमें नया राष्ट्रपति चुना गया। दुबई के शासक और यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को बधाई दी है।
: माता पिता ही बच्चे की प्रथम पाठशाला : संजीव सिंह
Sun, May 8, 2022
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
किसी भी बच्चे की प्रथम पाठशाला घर से ही प्रारंभ होती है और माता पिता उसके प्रथम शिक्षक होते हैं। आगे चलकर यह दायित्व गुरुजन संभालते हैं और फिर समाज उनको अंगीकार करता है। यही छात्र परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक लाने के बाद संपूर्ण समाज और भिंड नगर का नाम रोशन करते हैं, तब सबको इन पर गौरव की अनुभूति होती है।
उक्त उद्गार भिंड सदर विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने एन डी कोचिंग संस्थान द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के मंच से स्थानीय सिटी पैलेस गार्डन में कहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषिकेश हरिद्वार से पधारे श्री आदित्य पुरी महाराज ने की और शास्त्रों के विभिन्न प्रसंग और श्लोक समझा कर छात्रों को उनका दायित्व समझाया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ रमेश दुबे ने छात्रों को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी एवं वर्तमान कंपटीशन के युग में और अधिक मेहनत करने के सूत्र समझाए। मंच पर यूपीएससी परीक्षा से चयनित विकास सैंथिया, शहर के सुप्रसिद्ध खेल प्रशिक्षक राधे गोपाल यादव एवं भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हृदेश पुरोहित भी मंचासीन रहे एवं उन्होंने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में आभार संस्था के निर्देशक नितिन दीक्षित के द्वारा रखा गया। संचालन डॉक्टर सुनील त्रिपाठी निराला एवं संजय दत्त ने किया।
कार्यक्रम में कक्षा 12 वीं में मध्य प्रदेश की प्रावीण्यता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त आयुष तिवारी , पुष्पा यादव, सपना यादव , संजय दत्त शर्मा, विभोर शर्मा, अभिषेक शर्मा अभिषेक जोशी, प्रांजल जैन, ललित पुरोहित ,आर्यन पाठक ,दिव्यांशी शिवहरे भारत शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, अरविंद सिकरवार , आयुष वाजपेई, अमन तिवारी, सत्यम भदौरिया , चित्रा माझी, स्नेहा पाराशर, ऋषि जैन, अंकित दुबे और आदित्य ओझा का तथा कक्षा 10 वीं में जिले की प्रावीण्यता सूची में तृतीय स्थान प्राप्त कल्याणी शर्मा , भावना अनंत सुरभि मिश्रा राज यादव अटल गुर्जर, नितिन पाठक , आशीष सत्यार्थी और स्वाति जैन को सम्मानित किया गया तथा साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले और पूर्व में बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की प्रावीण्यता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों निखिल जैन , अभिषेक जैन , राजगोपाल सविता , अतुल तिवारी , महेंद्र और यूपीएससी पास करने वाले विकास सैंथिया को सम्मानित किया गया । इन सभी छात्र छात्राओं को मंचासीन अतिथियों के द्वारा शील्ड देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया गया ।इस गरिमामय समारोह में श्रवण पाठक , संगीता तोमर, धीरज शुक्ला, मनोज दीक्षित, प्रो रामानंद शर्मा , प्रभात सिंह ,तिलक सिंह, अखिल सिंह ,गगन शर्मा , राहुल यादव , जयदीप , रवि पुरोहित , दिनेश तीन सैकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे ।
: रणजी ट्रॉफी कैंप में खेलेंगे भिंड के क्रिकेटर सुमित कुशवाहा
Fri, May 6, 2022
भिंड के सुमित कुशवाहा का चयन रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए
9 मई से इंदौर में आयोजित होगा कैंप चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी बधाई
भिण्ड - गणेश भारद्वाज
भिंड डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के दाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर सुमित कुशवाहा का चयन रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए हुआ है कैंप 9 मई से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आयोजित होगा। सुमित के चयन पर केंद्रीय मंत्री एवं चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के संरक्षक श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सुमित कुशवाहा ने हाल ही में ग्वालियर में आयोजित इंटर डिविजनल मैच में भोपाल के खिलाफ 2 पारियों में 2 शतक लगाए थे और ग्वालियर के विरुद्ध भी अच्छी बल्लेबाजी की थी इससे पहले भी सुमित बोर्ड के कैंप में सम्मिलित हो चुके हैं और अंडर 16 में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं सुमित के पिता शिव सिंह कुशवाहा बीमा अभिकर्ता है और मां लाजवंती देवी ग्रहणी है । सुमित दो भाई हैं जिनमें सुमित बड़े हैं। सुमित का बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव था जिसे उनके गुरु रवि कटारे ने अपने प्रशिक्षण में पूरा किया। नगर के यदुनाथ महाविद्यालय परिसर में चलने वाले भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के कैंप मैं सुमित नित्य अभ्यास करते हैं। जिससे उनकी प्रतिभा में लगातार निखार आता चला जा रहा है। सुमित के चयन के बाद सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया, चंबल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया, बीडीसीए के अध्यक्ष पूर्व विधायक मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भिंड कलेक्टर डॉ सतीश कुमार, एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, चंबल डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव तस्लीम खान, सहसचिव विनोद शिवहरे, भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पंकज चतुर्वेदी , संजय देपुरिया, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी, प्रशिक्षक रवि कटारे व गणेश भारद्वाज ने सुमित को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
भिंड क्रिकेट को अब प्रगति के पंख लगने लगे हैं और प्रशिक्षक रवि शेखर कटारे की मेहनत रंग लाने लगी है भिंड के नवोदित युवा क्रिकेटर सुमित कुशवाहा का रणजी ट्रॉफी कैंप के लिए चयन होना भिंड क्रिकेट के लिए बहुत ही अच्छे शुभ संकेत है।
सुमित को नहीं आने दी जाएगी किसी भी संसाधन की कमी : चतुर्वेदी
भिंड डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा है कि मेहगांव के अड़ोखर गांव के रहने वाले सुमित ने अपनी लगन और मेहनत के बलबूते से यह मुकाम हासिल किया है। सुमित का रणजी ट्रॉफी कैंप में चयन हुआ है हमारी शुभकामना है वे जल्दी ही रणजी ट्रॉफी मध्य प्रदेश की टीम में दिखाई दें और भिंड का नाम रोशन करेंगे ।उन्होंने कहा है कि सुमित कुशवाहा को किसी भी प्रकार के संसाधन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । मैं डिवीजन की ओर से भी और व्यक्तिगत तौर पर भी सुमित का हर संभव सहयोग करूंगा।