: सीएमएचओ कार्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार, ईओडब्लू ने दर्ज की एफआईआर
Sun, Mar 31, 2024
68
रुपए कीमत वाली आरएफ किट 4156 रुपए में और 10999 रुपए में मिलने वाले जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर को 16900 रुपए में खरीद कर किया गया घोटाला, CMHO और ADM सहित 13 के खिलाफ EOW रीवा ने जाँच कर FIR की
रीवा - संवाददाता
घोटालेबाजों ने 14 उपकरणों की खरीदी मप्र पब्लिक हेल्थ कार्पोरेशन ने अप्रूव्ड रेट से कई गुना ज्यादा कीमत पर खरीदी। यह खुलासा अनूपपुर में साल 2019 से 2022 के बीच खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत खरीदे गए 7 करोड़ के 778 उपकरणों की जांच में हुआ है। इन उपकरणों की खरीदी के ऑर्डर भोपाल के गौतम नगर में रहने वाली पिता-पुत्र और बहुओं की 3 फर्म ने सप्लाई किए वहीं, एक उपकरण की खरीदी कटनी की फर्म से की गई। EOW रीवा ने जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्कालीन CMHO और ADM सहित 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रीवा EOW की जांच में खुलासा हुआ कि मेसर्स सिन्को इंडिया लिमिटेड इंदौर, मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और अनुसेल्स कार्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड से 13 प्रकार के उपकरणों की खरीदी की गई। तीनों ही फर्म के संचालक भोपाल के गौतम नगर में रहते हैं। साथ ही फर्म के संचालकों का आपस में रिश्ता पिता-पुत्र और पुत्रवधु (बहू) का है।
इन 13 घोटालेबाजों को EOW रीवा ने बनाया आरोपी
1.डॉ. बीडी सोनवानी, तत्कालीन मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अनूपपुर
रामखेलावन पटेल, तत्कालीन स्टोर कीपर, कार्यालय CMHO, अनुपपुर
महेश कुमार दीक्षित, तत्कालीन लेखापाल कार्यालय / CMHO जिला अनूपपुर
बीडी सिंह, तत्कालीन एडीएम अनूपपुर 5.डॉ. एसआर परस्ते, तत्कालीन सिविल सर्जन/ अनूपपुर मप्र एवं अध्यक्ष क्रय समिति जिला चिकित्सालय, अनूपपुर
6.डॉ. बीपी शुक्ला मेडिकल विशेषज्ञ एवं बीएमओ / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जैतहरी जिला अनूपपुर एवं, सदस्य क्रय समिति, अनुपपुर
डॉ. डीके कोरी, निश्चेतना विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय/अनूपपुर एवं सदस्य क्रय समिति, अनुपपुर
डॉ. मोहन सिंह, श्याम मेडिकल एवं सदस्य क्रय समिति, अनुपपुर
सुनैना तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल्स प्राइवेट, गौतम नगर भोपाल
जितेंद्र तिवारी, डायरेक्टर मेसर्स साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड, गौतम नगर भोपाल
अनुजा तिवारी, गौतम नगर, भोपाल
शैलेंद्र तिवारी, गौतम नगर, भोपाल
महेश बाबू शर्मा, गौतम नगर, भोपाल
: 80 लाख कीमत की अवैध स्मेक के साथ अतंर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Wed, Mar 20, 2024
भिंड - संवाददाता
पुलिस मुख्यालय द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु दिनांक 16 मार्च 2024 को आदर्श आचार संहिता लागू होने से सभी जिलों में अवैध मादक पदाथ, अवैध शराब की बिकी, अवैध हथियार, अवैध परिवहन के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर से पुलिस अधीक्षक डॉ० असित यादव के निर्देशन में तथा अति०पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक एवं तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अटेर जे०वाय० खान के मार्गदर्शन में एक बडी सफलता प्राप्त हुयी है।
लोकसभा चुनाव अन्तर्गत थाना फूप पर अन्तर्राज्जीय बॉर्डर नाका बरही बनाया गया है। जिस पर लगातार पुलिस टीम द्वारा चेंकिग की जा रही है। उक्त नाकें पर दिनांक 19 मार्च 2024 को एक संदिग्ध व्यक्ति जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी थाना फूप द्वारा पुलिस टीम को सक्रिय किया गया एवं नाके पर चैंकिग लगाई गयी तभी एक संदिग्ध व्यक्ति हाथ में थैला लिये हुए इटावा तरफ से पैदल आता हुआ दिखाई दिया, पुलिस टीम की चेकिंग को देख वह व्यक्ति भागने लगा तो वह हडबडाहट में गिर गया। पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को घेरकर पकड लिया गया तथा हाथ में लिए थैले की तलाशी लेने पर उसके अन्दर 04 पैकिट अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) के रखे हुए मिले। जिनका कुल बजन 818 ग्राम बरामद किया गया । जिसका अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 80 लाख रुपये है। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना फूप में अपराध क० 59/24 धारा 8/21 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) पंजीबद्ध किया गया है। उक्त सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ करने पर बताया गया कि वह स्मैक बैचने के लिये जा रहा था। आरोपी अन्तर्राज्जीय मादक पदार्थ तस्कर है जिस पर पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ खरीदने व बैचने के सम्बन्ध में अलग-अलग राज्यों में (उ०प्र०, म०प्र०) अपराध दर्ज है जिनकी जानकारी प्राप्त की जा रहो है। उक्त सम्बन्ध में आरोपी से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुलाशे होने की सम्भावना है।
जप्त मशरूका का विवरण
अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) 818 ग्राम (80,00,000 रुपये)। 2. एक एण्डॉईड मोबाईल 25,000 रुपये।
कुल मशरुका कीमती 80 लाख 25 हजार रुपये ।
सराहनीय भूमिकाः-
उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी फूप निरीक्षक सतेन्द्र राजपूत, थाना प्रभारी नयागांव उ०नि० वैभव तोमर, उ0नि बृजेश परमार, सउनि सत्यवीर सिंह, प्रआर प्रमोद पाराशर, प्रआर० चरन सिह, प्रआर० महेश कुमार, प्रआर० सतेन्द्र यादव, प्रआर० सुमित तोमर, प्रआर विनोद, गजेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, यतेन्द्र राजावत, राहुल यादव, नरेन्द, हरपाल चौहान, शिवम यादव, राहुल राजावत, राहुल सिकरवार, चालक प्रभाती बाबू आदि की सराहनीय भूमिका रही है।
1
: भाजयुमो ने नव मतदाताओं को बताया मतदान का महत्व...
Mon, Mar 18, 2024
जिलेभर में युवा मोर्चा कर रहा है युवा चौपालों का आयोजन, युवाओं को भाजपा की रीति नीति से करा रहा है परिचित
भिंड - संवाददाता
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन सुनील लखेरे क्लासेज,पवन शर्मा क्लासेज,ग्राम पंचायत कमई एवं ग्राम पंचायत निवारी पर हुआ।इन युवा चौपाल का आयोजन युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक नेतृत्व में हुआ।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि युवा मोर्चा हर ग्राम पंचायत और नगरीय निकाय के सभी वार्डो में युवा चौपाल का आयोजन कर रही है।लोकसभा चुनाव में युवा मोर्चा की भूमिका सबसे अहम होगी। इन्हीं सब के सहयोग से एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।
इन युवा चौपाल में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य सिद्धार्थ जैन एवं भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनीष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में दुनिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों में बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है. भारत कई मामलों में आज दुनिया के देशों की अगुवाई कर रहा है. मोदी सरकार की सशक्त विदेश नीति का ही नतीजा है कि दुनिया के कई देश बहुत सारे क्षेत्रों में भारत की अगुवाई को स्वीकार कर रहे हैं। आज भारत दुनिया की टॉप 5 इकॉनामी में आया है. इसके पीछे भारत के युवाओं की ताकत है ।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत,सह कोषाध्यक्ष सौरव जैन,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीरज पांडे,मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजेंद्र यादव ,युवा नेता प्रभाकर सिंह बारांकला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।