: बहिन आपके दरवाजे पर आऊं तो तिलक जरूर करना - संजीव सिंह
Wed, Sep 13, 2023
स्थानीय एमजेएस कॉलेज प्रांगण में विधायक संजीव सिंह ने किया रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन, विधायक पिता और पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने की अध्यक्षता, विधायक ने सपत्नीक हजारों बहनों से बंधबाई राखियां, गिफ्ट में बांटी साड़ियां
गणेश भारद्वाज भिंड
भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह संजू ने स्थानीय एमजेएस कॉलेज प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक संजू के पिता और पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने की। इस रक्षाबंधन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने बहनों को कहा कि आप मुझे वोट दें या ना दें लेकिन जब मैं आपके दरवाजे पर वोट मांगने आऊं तो मेरे माथे पर भाई होने के नाते एक तिलक जरूर लगाना।
विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने आगे कहा कि पिछले चुनाव में आप सब ने जो मुझे प्यार दिया था उस प्यार का ऋण में जीवन भर चुका नहीं सकता हूं मैं यथासंभव क्षेत्र का विकास करने का प्रयास क्षेत्र में कर रहा हूं यदि फिर भी कोई गलती हो तो मुझे क्षमा करना। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह रक्षाबंधन महोत्सव का कार्यक्रम राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है यह तो सिर्फ आपके विधायक भाई का बहनों के प्रति प्यार है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह ने भी संबोधित किया उन्होंने कहा कि मेरे पुत्र संजीव सिंह कुशवाह संजू को जितना प्यार आप सब ने दिया है वह हर किसी भाई को नहीं मिलता है उन्होंने कहा कि व्यक्ति को एक बहन ही बड़े सौभाग्य से मिलती है मेरे पुत्र संजीव को तो हजारों बहनों का प्यार और दुलार मिल रहा है इससे बड़ा सौभाग्य उसका क्या हो सकता है। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आई बहनों ने विधायक संजीव सिंह कुशवाह और उनकी पत्नी श्रीमती शैलेश सिंह को राखियां बांधी बदले में संजीव सिंह के द्वारा सभी बहनों को गिफ्ट स्वरूप साड़ियां वितरित की । यहां हम बता दें कि इसी प्रकार का एक कार्यक्रम 2018 में भी विधायक संजीव सिंह कुशवाहा ने आयोजित किया था उसके बाद कोरोना कल के चलते कार्यक्रम आयोजित नहीं हो पाया था अब एक बार फिर से ठीक चुनाव के पहले हजारों की संख्या में बहनों को राखी बांधने के बदले में गिफ्ट स्वरूप साड़ियां बांटी गई हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि यह साड़ियां का वितरण वोटो में परिवर्तित होती है या नहीं ।
हालांकि विधायक श्री कुशवाह का स्पष्ट शब्दों में कहना है कि यह कार्यक्रम में राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करता हूं यह तो मेरा अपने क्षेत्र की बहनों के प्रति प्यार और दुलार मात्र है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया और भाजपा नेता गुलाब सिंह किरार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य जन मौजूद रहे
: भिंड विधायक का रक्षाबंधन महोत्सव का कार्यक्रम आज
Tue, Sep 12, 2023
50 हजार से अधिक बहनों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना
स्थानीय एमजेएस स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन, तैयारियां पूर्ण
भिंड - संवाददाता
भिंड से भाजपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह के द्वारा आज स्थानीय एमजेएस कॉलेज प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है इस रक्षाबंधन महोत्सव में 50 हजार से अधिक बहनों की पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम के आयोजन के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है आज दोपहर 12 बजे से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा और देर शाम तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भिंड दतिया संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद डॉ राम लखन सिंह करेंगे। इसी प्रकार का आयोजन इससे पहले 9 सितंबर 2018 को आयोजित किया गया था । जिसमें भी हजारों की संख्या में बहनों ने भाग लिया था और अपने प्रिय भाई संजीव सिंह कुशवाह संजू को राखी बांधी थी। इस कार्यक्रम के ठीक बाद हुए विधानसभा चुनाव में संजीव सिंह कुशवाह
बहुजन समाज पार्टी से प्रत्याशी बने और वह भिंड में इतिहास लिखते हुए 36 हजार से अधिक मतों से विजय होने में सफल हुए। इसके बाद में यह कार्यक्रम कोरोना की विभीषिका के चलते आयोजित नहीं हो सका। अब एक बार फिर ठीक चुनाव के पहले अब भाजपा में शामिल हो चुके विधायक संजीव सिंह कुशवाह के द्वारा आयोजित किया जा रहा है संजीव सिंह कुशवाह का कहना है कि वैसे तो हर साल इस कार्यक्रम को करने की हमारी मनसा थी लेकिन कोरोना की विभीषिका के चलते हम इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित नहीं कर सके। आगे हमारा विचार है कि हम इस कार्यक्रम को प्रतिवर्ष आयोजित करें।
: विद्यार्थी कोचिंग संस्थानों पर निर्भर न रहकर घर पर ही करें उत्कृष्ठ अध्यापन कार्य : राजीव शर्मा
Sun, Sep 10, 2023
शहडोल कमिश्नर ने विद्यार्थियों को सिखाए जीवन में सफल होने के गुर
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का उत्कृष्ट शिक्षक एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह स्थानीय संस्कृति गार्डन में आयोजित
भिंड - संवाददाता
विद्यार्थियों को कोचिंग संस्थानों के ऊपर निर्भर नहीं रहना चाहिए उन्हें अपने घर पर रहकर ही अपने माता-पिता के साथ स्वस्थ वातावरण में मन लगाकर के तैयारी करनी चाहिए। यह बात प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित उत्कृष्ट शिक्षक और मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि की आसंदी से कही।
उन्होंने आगे कहा कि घर पर और स्कूल में अध्यापन करने से आपको कभी भी कोई भी परीक्षा कठिन नहीं लगेगी। उन्होंने कोटा का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां बच्चों का बचपन जा रहा है जितनी संख्या में बच्चे वहां कोचिंग लेते हैं उसका बहुत छोटा प्रतिशत ही सफल होकर के आता है साथ ही बच्चों में डिप्रेशन की समस्या होने के कारण से बच्चे आत्महत्या के लिए प्रेरित हो रहे हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PSA के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि आज भिंड जिले में जो शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है वह लगातार द्वितीय वर्ष संपन्न हो रहा है यह एक भविष्य में मील का पत्थर साबित होगा क्योंकि अभी तक हमारा प्राइवेट स्कूलों का शिक्षक अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा था इसके साथ ही प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष संतोष उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों के ऊपर भविष्य का बोझ है आज यह प्रतिभाशाली बच्चे भारत का भविष्य है हमें इन्हें बहुत ही सजगता के साथ संवारना और संभालना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीपी त्यागी ने कहा कि संगठन आज की मूलभूत आवश्यकता है यदि हम संगठित होकर के काम नहीं करेंगे तो हमारा अस्तित्व पूरे प्रदेश में कहीं भी नहीं बचेगा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुए कहा इस संगठन एक ताकत है और हम यह बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि प्राइवेट स्कूलों का शिक्षक और बच्चा अपने आप को उपेक्षित महसूस करें कार्यक्रम का संचालन प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के संभागीय सह सचिव कुलदीप सिंह भदौरिया ने किया। कार्यक्रम को आयोजित करने में जिला संगठन मंत्री राजपाल सिंह,सुधीर सविता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव पांडे, शैलेंद्र शर्मा हरिशंकर शर्मा व संजय गुप्ता आदि ने अपना विशेष सहयोग प्रदान किया।
100 से अधिक स्कूलों के उत्कृष्ट शिक्षकों और विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
यहां हम बता दें कि भिंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन मध्यप्रदेश जिला भिंड द्वारा शहर के संस्कृति मैरिज गार्डन में निजी विद्यालयों के शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में भिंड जिले के 100 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्रों का सम्मान किया गया प्रत्येक विद्यालय से दो उत्कृष्ट शिक्षक और कक्षा 5 कक्षा 8 कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त बच्चों को सम्मानित किया गया।