: नासे रोग हरे सब पीड़ा, जपत निरंतर हनुमत वीरा…
Sat, Jul 1, 2023
भिंड जिला मुख्यालय स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर डॉक्टर दिवस के अवसर पर हनुमान जी को एप्रिन पहना कर किया गया विशेष श्रंगार
गणेश भारद्वाज - भिंड
नासे रोग हरे सब पीडा, जपत निरंतर हनुमत वीरा… श्री हनुमान जी महाराज अपने भक्तों के सभी लोगों का हरण करते हैं यदि भक्त निरंतर हनुमान जी के नाम का स्मरण करते हैं यह बात हनुमान चालीसा में कही गई है, आज एक जुलाई को डॉक्टर्स डे के अवसर पर भिंड के अटेर रोड स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर हनुमान जी की प्रतिमा को एप्रिन पहना कर विशेष शृंगार किया गया है। हनुमान जी के स्वरूप के दर्शन करने के लिए आज सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन करने के लिए उम्र रहे हैं यहां हम बता दें कि इससे पहले भी एक दो बार हनुमान जी का श्रृंगार इस रूप में किया गया है मंदिर के पुजारी जी का कहना है कि डॉक्टर्स डे के अवसर पर हमने हनुमान जी का यह विशेष श्रृंगार किया है क्योंकि हनुमान जी भक्तों के सभी रोगों का निवारण करते हैं यदि भक्त उनका सच्चे मन से मनन चिंतन इष्मण पूजन और वंदन करते हैं
।
भिंड के दंदरौआ धाम के हनुमान जी को कहा जाता है डॉक्टर हनुमान
भिंड जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डॉक्टर हनुमान का मंदिर है मेहगांव अनुविभाग के अंतर्गत दंदरौआ गांव में करीब 300 वर्ष पुराने इस मंदिर की मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त आकर पांच परिक्रमा लगाते हैं उनका असाध्य से असाध्य रोग दूर हो जाता है। यहां पर प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन करने के लिए आते हैं और अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए श्री हनुमान जी महाराज की परिक्रमा करते हैं यहां के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री रामदास महाराज कहते हैं कि यहां पर हनुमान जी सखी रूप में विराजित हैं हनुमान जी की भक्ति करने वाले भक्तगण श्रद्धा भाव के साथ जब यहां आते हैं और अपनी मनोकामना हनुमान जी के श्री चरणों में रहते हैं तो श्री हनुमान जी अपने भक्तों की वह मनोकामना अवश्य रूप से पूर्ण करते हैं। इन हनुमत भगवान को दर्द हरूऊआ और आदि वैद्य हनुमान जी भी कहा जाता है।
: जिंदा रहने तक जेल और फांसी का भी प्रावधान है नवीन पास्को एक्ट में …
Fri, Jun 30, 2023
जिला कंट्रोल रूम में बाल अधिकार और बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित
भिंड - संवाददाता
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में कंट्रोल रूम भिण्ड में श्रीमती पूनम थापा शर्मा के मार्गदर्शन में पुलिस कंट्रोल रूम जिला भिण्ड में विशेष पुलिस इकाई, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी एवं मानव दुर्व्यापार निरोधी इकाई के अधिकारी एवं कर्मचारियों को बाल अधिकार और बाल संरक्षण विषय पर कार्यशाला का आयोजन कर प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री अंकिता गुप्ता प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड, जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद सिंह श्रीवास्तव उपस्थित रहे, माननीय प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट द्वारा जे जे एक्ट के विभिन्न प्रावधानों एवं उनमें हुए नवीन संशोधनों, महिलाओं, बालक बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की विवेचना में किन तथ्यों का समावेश किया जाना चाहिये, के बारे में जानकारी दी गई, बाल अपचारी के उम्र संबंधी कौन कौन से दस्तावेज एकत्रित किए जाए, बाल अपचारी से किस तरह और किस माहौल में पूछताछ करनी हैं, इत्यादि बातो के बारे में जानकारियां दी, इसी क्रम में जिला अभियोजन अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव द्वारा पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों एवं नए प्रावधानों को समझाया गया। कार्यशाला के समाप्ति पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवम कर्मचारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
: कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने गृह मंत्री पर अभद्र टिप्पणी कर दिया ओक्षी मानसिकता परिचय : पाठक
Fri, Jun 30, 2023
फूल सिंह बरैया का बयान एक नीच सोच वाला व्यक्तित्व दर्शाता है : राजावत
भिंड - संवाददाता
कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर अभद्र टिप्पणी करने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने पुरजोर विरोध जताया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का प्रदेश सरकार के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा पर अभद्र टिप्पणी कर उन्होंने अपनी ओक्षी मानसिकता का परिचय दिया है। पाठक ने कहा है कि इस समय कांग्रेस पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, जैसा कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया ने विपक्ष के पूर्व नेता अजय सिंह की मौजूदगी में प्रदेश सरकार के गृहमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की है, इससे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का चाल चलन दिखता है कि कि वह किस तरह की मानसिकता रखते हैं। पाठक ने बताया कि कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया पूर्व में भी इस तरह के शर्मनाक बयान देते रहे हैं, मैं सरकार से अनुरोध करता हूं इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया का जब भी भिंड आगमन होगा तो उनका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति में हमेशा फूट डालो और राज करो की नीति अपनाई जाती रही है। समाज विशेष के वोट के लिए फूल सिंह बरैया को जिस प्रकार सभाओं में इस्तेमाल कांग्रेस कर रही है यह कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित होगी। और प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा एवं उनके पिताजी पर इस प्रकार का षड्यंत्र फूल सिंह बरैया ने रचकर पूरे प्रदेश को कलंकित करने का प्रयास किया है एवं फूल सिंह बरैया को कांग्रेस वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए इस प्रकार के वक्तव्य दिला कर समाज को तोड़ना चाहती है।