: पुत्र ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर की अपने पिता की हत्या!
Thu, Jul 20, 2023
भिण्ड पुलिस ने 48 घण्टे में अन्धे कत्ल का खुलासा कर आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भिंड - संवाददाता
16जुलाई 23 को मृतक गौकरन सिंह पुत्र बच्चा सिंह राजावत निवासी टेहनगुर की मृत्यु के सम्बन्ध में थाना नयागांव पर मर्ग क्रमांक 14 / 23 धारा 174 जाफौ लेख कर जाँच में लिया गया था । मृतक गोकरन सिंह की मृत्यु के सम्बन्ध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल से प्राप्त पीएम रिपोर्ट में बताया गया कि मृतक गोकरन सिंह पुत्र बच्चा सिंह राजावत निवासी टेहनगुर की मुत्यु सिर में गोली लगने हुयी है जिस पर से थाना नयागांव में अपराध क्रमांक 47 / 23 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गम्भीरता पूर्वक लेते हुये पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के निर्देशन में तथा उपपुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अरविन्द शाह के नेतृत्व में थाना नयागांव एवं सायवर शाखा की एक संयुक्त टीम बनाकर तत्काल उक्त घटना की पतारसी करने व आरोपियों को शीघ्र पकड़ने हेतु निदेर्शित किया गया।
इसी तारतम्य में गठित पुलिस टीम द्वारा अपराध विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक के लड़के पर पूर्व में 376 का केस न्यायालय में विचाराधीन है। अपने पिता जी से पैसें तथा जमीन बेचने के सम्बन्ध मे लडाई-झगडा करता रहता था, तो उसके पिता उसे ना तो जमीन बेचने दे रहे थे और ना ही पैसे दे रहे थे जिसकी वजह से वह बहुत परेशान चल रहा था । यह बात उसने अपने दोस्त को बतायी तो फिर दोस्त ने कहा कि कि आज गाँव में मृत्युभोज है तो चलकर तुम्हारे पिता जी से बात कर लेते है तो वह दोनो लोग एक कट्टा व कारतूस लेकर खेत पर पहुँचें और पिता जी से बात की आपस में विवाद हो गया तो पुत्र के इशारे पर उसके दोस्त ने पिता को गोली मारकर हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपीगणों से घटना कारित करने में इस्तेमाल किया गया एक कट्टा 315 बोर कट्टा मय चैम्बर में खाली खोखा के व 2 जिन्दा राउण्ड तथा घटना में प्रयुक्तl प्लेटिना मोटरसायकिल एमपी30 एमएस 7463 बरामद कर जप्त किये गये है । उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी नयागांव एस आई आलोक तोमर, दीपेन्द्र यादव, शिवप्रताप राजावत, सत्यवीर सिंह,केशव यादव, प्रमोद पाराशर, महेश कुमार, सतेन्द्र यादव, आनन्द दीक्षित, यतेन्द्र सिंह राजावत, राहुल यादव, हरपाल चौहान, उदयवीर सिंह, आर बृजभूषण, सुभाष, सैनिक सन्तोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
यु
: जो सबको सद्मार्ग दिखाए वही ब्राह्मण : कांकर
Mon, Jul 17, 2023
पत्रकार सुनील काँकर बने श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के संभागीय मीडिया प्रभारी
भिण्ड - संवाददाता
सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का संकल्प लेकर धरातल पर कार्य कर रहे श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे के निर्देशानुसार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभारी मप्र श्याम सुंदर शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष व संस्थापक इंजी. विजय शर्मा ने संघठन का विस्तार करते हुए राष्द्रीय सचिव अरूण मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष सीताराम नारोलिया, इंजी महेश श्रोति, कार्यकारी युवा प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज पाण्डेय, प्रदेश महासचिव सत्य प्रकाश शर्मा प्रदेश संघटन मंत्री सुरेश दांतरे, युवा प्रदेश सचिव लोकेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा की अनुशंसा पर पंडित सुनील काँकर वीसलपुरा को संभागीय मीडिया प्रभारी चंबल ग्वालियर संभाग मनोनीत किया गया।
काँकर को संगठन की जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विस्वास के साथ वरिष्ठ नेतृत्व ने मुझे इतनी अहम जिम्मेदारी सौंपी है उसका मैं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करूंगा और सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए दृढ़ संकल्पित संघ के कार्यों को एक नया रूप देने का प्रयास करूंगा और संगठन विस्तार के लिए युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में जोडूंगा, सदैव समाजहित में कार्य करता रहूंगा और वरिष्ठजन के सहयोग से समाज में व्याप्त कुरीतियों में से किसी एक बुराई को भी मिटा सका तो खुद को धन्य समझंगा। काँकर को मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर धर्मेन्द्र शर्मा, डॉ. अनिल भारद्वाज, दीपक चौधरी, बबलू पाण्डेय, गिरिराज पाण्डेय, कृष्णा पुरोहित, सचिन खेमरिया, शिवा शर्मा, सुनील शर्मा, छोटू खेरी, अतुल पाठक, विजय मिश्रा, कल्लू भारद्वाज, अनुराग तिवारी, अंकित शर्मा, शिवम अरेले, अनिल मिश्रा, अंगद पुरोहित, आशीष पुरोहित खरिका, आशीष जोशी, नागेश समाधिया, अंकित तिवारी गजना, आशीष तिवारी गजना, धर्मेन्द्र तिवारी सहित तमाम इष्टमित्रों ने बधाई दी।
: प्रियंका गांधी की आम सभा में भिण्ड से ग्वालियर पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता - हेमंत कटारे
Mon, Jul 17, 2023
प्रेसवार्ता कर पूर्व विधायक कटारे ने भाजपा को बताया घोटालों की सरकार, जनमानस से 21 जुलाई को ग्वालियर कूच करने का किया आवाह्न
भिण्ड - संवाददाता
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की ग्वालियर में 21 जुलाई को आम सभा होने जा रही है। अटेर से पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने जगराम नगर स्थित कटारे कोठी पर स्व:सत्यदेव कटारे सभागार में प्रेस वार्ता के जरिए बताया कि अटेर सहित भिंड से भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता ग्वालियर प्रियंका जी की सभा में पहुंचेंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रियंका गांधी जी की ग्वालियर में विशाल आम सभा के बाद भाजपा की उल्टी गिनती शुरू होगी। भिंड की जनता सड़क पानी बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से परेशान है, हेमंत कटारे ने भाजपा सरकार पर व्यापम घोटाले एवं पटवारी भर्ती परीक्षा में घोटाले का आरोप भी लगाया। कटारे ने कहा भाजपा सरकार में अपने कार्यकाल में एक भी ऐसी प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित नही जिसमे उन पर हेरा फेरी के आरोप नही लगें हो। इससे स्पष्ट हो गया ये जनता की नही घोटालों और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली सरकार है। उन्होंने कहा व्यापम घोटाला, पीएमटी घोटाला, डंपर घोटाला, पीडीएस घोटाला,नर्सिंग घोटाला, डीमेट घोटाला, सहित घोटालों की एक लम्बी फेरिस्त हैं। कटारे ने कहा भिण्ड जिले में और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। जिले की बिजली व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा गई है। डीपी बदलने के नाम पर लोगो से अवैद वसूली की जा रही है। मंहगाई और बेरोजगारी ने पूरे प्रदेश को बदहाल स्थिति में लाकर रख दिया है। श्री कटारे ने कहा प्रदेश में जनता का तो विकास नहीं हुआ लेकिन भाजपा नेताओ और भ्रष्ट अधिकारियों का विकास हुआ है कांग्रेस सरकार बनते ही इनकी जांच सुनिश्चित की जाएगी। और उन पर कार्यवाही की जावेगी। एक प्रश्न के जवाब पर कटारे ने कहा ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा का सफाया होगा और भिंड की सभी पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा को आगामी चुनावों में खाता खोलने के लिए भी संघर्स करना पड़ेगा। और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। प्रेस वार्ता में अटेर पूर्व विधायक हेमंत कटारे के साथ कांग्रेस प्रवक्ता डा.अनिल भारद्वाज ,अटेर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद बघेल,चतुर सिंह नरवरिया,महेश जाटव,दीपू दुबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।