वृहद वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका में रोपे गए विभिन्न प्रजातियों के 75 भारतीय स्वदेशी पौधे।
एनएसएस इकाई ने ली पौधों के संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी।
गणेश भारद्वाज - भिंड
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1, भिण्ड के प्रांगण में आजादी के अमृत महोत्सव के अंर्तगत "मेरी माटी,मेरा देश" वसुधा का संवर्धन-वीरों का अभिनंदन कार्यक्रम के तहत वृहद वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें विभिन्न प्रजातियों के 75 स्वदेशी पौधे रोपे गए। वाटिका की सुरक्षा की जिम्मेदारी एनएसएस के छात्रों ने ली। कार्यक्रम युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय भोपाल मध्यप्रदेश के आदेश एवम निर्देशन में कराया गया। वाटिका स्थापना की समस्त तैयारियां संस्था प्राचार्य पी.एस.चौहान एवं रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धीरज सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में की गई।
अमृत वाटिका में पौधारोपण के दौरान सम्माननीय जन प्रतिनिधि,सेवानिवृत सैनिक अधिकारी,पुलिस के जवान,समाजसेवी संगठन, पत्रकार बंधु,विद्यालय परिवार एवं छात्र छात्राओं ने सहभागिता की। समाज सेवी वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र परिहार,नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा अमित वाल्मिक,प्राचार्य पी एस चौहान,विधायक प्रतिनिधि सुनील वाल्मिक, डॉ.शिव प्रताप सिंह भादिरिया जिला समन्वयक जन अभियान परिषद,वार्ड क्र.5 के पार्षद हेमू राहुल जैन, वार्ड 8 के पार्षद निशा रोहित (भूरे यादव),से.न.आर्मी ऑफिसर भूपेंद्र सिंह कुशवाह, पर्यावरणविद डॉ.मनोज जैन,समाजसेविका श्रीमती नीतेश जैन संचालिका नवजीवन रक्तदान संगठन, वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार गणेश भारद्वाज,एनसीसी एएनओ उपेंद्र सिंह भदौरिया,शिक्षक यतींद्र कुमार शर्मा, सतेंद्र सिंह भदौरिया,आर बी शर्मा,योग प्रशिक्षक सुनील कौशल,नववसुंधरा श्रृंगार सदस्य धर्मवीर यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे। मां तुझे सलाम के एनएसएस प्रतिभागी संजय दत्त शर्मा, अंशिका जैन और पुष्पा यादव ने भी सराहनीय योगदान दिया।
वाटिका में 75 भारतीय स्वदेशी पौधों का हुआ रोपण
भूमि पूजन और मातृ वंदना के साथ विभिन्न प्रजातियों के 75 भारतीय पौधे रोपे गए ,जिनमे अशोक,अर्जुन,बेल,मीठा नीम,आंवला, अमलताश,कचनार,करंज, गुलमोहर,समी छेंकुर,हरसिंगार,कदम,जामुन,शहतूत,अनार,अमरूद,आम,टिकोमा,शतपर्णी,बांस, गुग्गुस,नींबू, करोंदा आदि के पौधे लगाए गए। छात्रों ने एलोवेरा और तुलसी भी लगाई।
इस वाटिका में पौधारोपण के दौरान एनएसएस स्वयंसेवक भूपेंद्र भदौरिया,नमन तोमर, ऋतिक नरवरिया,सोनू बघेल,मोहिनी कर्ण,सरस्वती यादव,तुलसी शर्मा,हर्षित दैपुरिया,मृदुलतिवारी,ऋतुराजावत,पूजाशर्मा,साक्षीगोयल,वन्दना,स्नेहाराजावत,अतुल,गौरव, हिमांशुओझा,शिवम कुशवाह,अनुराग,कुलदीप,दीपेश,प्रियंका ,सचिन, युवराज,करन,योग्यता,भारती,नंदिनी, जानवी, कृष्णा नरवरिया,गौरव शर्मा,ऋतु नरवरिया प्रियंका एवं अभिषेक का विशेष सहयोग और योगदान रहा।अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ.धीरज सिंह गुर्जर द्वारा उपस्थित जनों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई और वाटिका के संरक्षण की जिम्मेदारी एनएसएस स्वयं सेवकों को सौंपी तथा सभी का सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया।