: भिण्ड में कानून व्यवस्था ध्वस्त, समूचा जिला बना अपराधियों का अभ्यारण्य- डा.भारद्वाज
Tue, Jan 17, 2023
गांव के पचैरा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड पर कांग्रेस ने सादा निशाना
भिण्ड -
संवाददाता
काग्रेस प्रवक्ता डॉ अनिल भारद्वाज
जिला कांग्रेस प्रवक्ता डा .अनिल भारद्वाज ने जिले के कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाएं । जिले की मौजूदा कानून व्यवस्था एवं लचर प्रशासनिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कई गंभीर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि आज भिण्ड जिले की कानून व्यवस्था एवं प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार में जिले से दो मंत्री और कई दर्जा प्राप्त मंत्री और भाजपा विधायकों के होते हुए पूरा जिले का आम जनमानस अपने को भय ग्रस्त होकर असुरक्षित महसूस कर रहा है। श्री भारद्वाज ने कहा भिण्ड जिले में कानून पंगु बनकर रह गया है यहां अराजक तत्व और माफिया तंत्र हावी है जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन उनके सामने नतमस्तक होकर कार्य कर रहा है। इसलिए जिले में आए दिन गोली चलाने,मारपीट और हत्या, छेड़ छाड़ जैसी गंभीर घटनाओं में अनाप शनाप वृद्धि होती जा रही है। मेहगांव में ट्रिपल मर्डर घटना इसका जीता जागता प्रमाण है। श्री भारद्वाज ने भाजपा नेताओं से अपराधियों से गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने पहले अठारह वर्षो की अपनी सरकार में जिले का विकास अवरुद्ध करने का काम किया और जब उससे भी उनका मन नहीं भरा तो भिण्ड ऋषि महाराज की तपो भूमि जिले में घोर अराजकता एवं जंगलराज कायम कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्था लुंज पुंज कर जिले वासियों को अनेक परेशानियों में डाल दिया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि आज समूचा जिला भाजपा के जंगल राज का शिकार है।
चोरी डकैती एवं हत्या की घटनाएं सरेआम हो रही हैं। और तो और जिला मुख्यालय पर आजकल लड़किया भी सरेआम फायरिंग करती नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक महोदय सिर्फ घटना का खुलासा करके वाही वाही नही लूट सकते बल्कि अपराध को न रोक पाना उनके लिए शर्म की बात है। उन्होंने की भाजपा सरकार जनता की जान माल की सुरक्षा करने में असफल हो गई है। जिले वासियों का कानून पर से भरोसा खत्म हो रहा है। लोग डरे हुए हैं। घर से डरते डरते निकल रहे हैं ।उन्हें अपनी जान माल की सुरक्षा भगवान के भरोसे पर चल रही है।
: चंबल डिवीजन ने चौथी बार जीता एमएम जगदाले टूर्नामेंट
Tue, Jan 17, 2023
चम्बल ने इंदौर डिवीजन को 8 विकेट से हराकर रिकार्ड किया कायम
गणेश भारद्वाज - भिंड
रीवा में आयोजित अंडर 19 एमएम जगदाले टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एक बार फिर से चंबल डिवीजन ने इंदौर को हराकर अपनी बादशाह हद कायम रखी। चंबल टीम ने यह टूर्नामेंट चौथी बार जीता है फाइनल मैच में सबसे पहले टॉस इंदौर की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी करते हुए पहली पारी में 234 रन बनाए।
चम्बल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुज सविता ने 7 विकेट और यशवर्धन चौहान,रामप्रताप, विशाल लोधी ने 1-1 विकेट लिए।
चम्बल की पहली पारी। इसी प्रकार 266 रन पर समाप्त हुई और चम्बल टीम को 32 रन की बड़त मिली।
चम्बल की तरफ से बल्लेबाज़ी करते हुए यशवर्धन चौहान ने 151, करन तोमर ने 48 व अरूण प्रताप जादौन ने 27 रन बनाए। इंदौर ने दूसरी पारी में 168 रन बनाए जिसके जबाव में चम्बल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दूसरी पारी में भी अनुज सविता ने 7 विकेट और यशवर्धन चौहान ने 3 विकेट लिए ।
इंदौर ने चम्बल को जीत के लिए 137 रन का लक्ष्य दिया।
जिसको चम्बल ने केवल 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसप्रकार चम्बल ने यह मैम जगदाले क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया। चम्बल डिवीजन की दूसरी पारी में कप्तान यशवर्धन चौहान ने 84 व उदय शर्मा ने 42 रन नॉट आउट बनाए।चम्बल की इस जीत पर चम्बल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी कार्यकारी अध्यक्ष श्री प्रशांत मेहता जी एवम सचिव तसलीम ख़ान जी सहित डिविजन के सभी सदस्यों के साथ सभी खेल प्रेमियों और खिलाडियों ने अंडर 15 के चेयरमैन हरिओम बांदिल, चयन समिति के सदस्यों के साथ कोच आशीष सविता और मेनेजर संदीप परिहार, भिंड के कोच रवि कटारे को बधाई देते हुए सभी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
अनुज और यशवर्धन रहे संयुक्त मैन ऑफ द मैच
ट्रॉफी के साथ चंबल डिवीजन की टीम
चम्बल की इस जीत में अहम भूमिका निभाने वाले चम्बल के उभरते आलराउंडर सितारे अनुज सविता और यशवर्धन चौहान को सयुक्त रूप से प्लेअर ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने इस पूरे टर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और अनुज सविता ने इस टूर्नामेंट में जूनियर क्रिकेट केटेगिरी में एक शानदार रिकार्ड बनाया।
: राजनीति में सुगबुगाहट ना हो तो राजनीति किस काम की: कैलाश विजयवर्गीय
Sat, Jan 14, 2023
मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट पर बोले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर - (प्रादेशिक संवाददाता)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने आज पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने
मध्यप्रदेश प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि राजनीति में सुगबुगाहट ना हो तो राजनीति किस काम की। एक पत्रकार ने सवाल किया कि आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और दिग्विजय सिंह ने भोपाल में लंबी मुलाकात की है तो उन्होंने जवाब में कहा कि मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से आज भी मालूम हुआ है और मैं दोनों से फोन पर चर्चा करूंगा वैसे दोनों ही राजनीति मैं गुरु हैं।
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव मध्यप्रदेश में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे साथ ही 14 तारीख से वह मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं वह इंदौर भी आएंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में दो छोरे खटिया पर लेटे हुए दिखाई पड़े थे और खूब धूम मचाई थी अब एक छोरा कन्याकुमारी से कश्मीर की यात्रा कर रहा है और दूसरा मध्य प्रदेश की यात्रा करने जा रहा है उन्होंने कहा कि पहले दो छोरे एक साथ थे अब दोनों अलग-अलग घूम रहे हैं देखते हैं क्या करेंगे जब एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि गांधी गोडसे फिल्म का टेलर रिलीज हो गया है उस पर उन्होंने कहा कि पहले यह देखना होगा कि इस फिल्म में वास्तविकता क्या है कांग्रेस तो सिर्फ फिल्म के नाम पर ही मुद्दा बना रही है हाल ही में छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस फिल्म के खिलाफ गिरफ्तारी की भी बात कही है इस वक्त से उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल अपने राज्य में जो करना है वह करें।
वहीं बिहार के शिक्षा मंत्री द्वारा श्री राम को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान बेहद मूर्खतापूर्ण है मैं उनके बयान की निंदा करता हूं जब बिहार के मुख्यमंत्री से यह पूछा गया कि आपके शिक्षा मंत्री ने इस तरीके का बयान दिया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कुछ मालूम नहीं है