गायत्री डी एड कालेज हेवतपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय की एनएसएस शिविर का छठवां दिन
दंदरौआ धाम के महंत श्री रामदास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर बेटी बचाओ रैली को किया रवाना
गणेश भारद्वाज - भिंड
राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय में आज महामंडलेश्वर श्री रामदास जी महाराज ने छात्र-छात्राओं को सनातन संस्कृति और संस्कारो के बारे में बताते हुए कहा कि हमारे देश में सदियों से बेटियों की शक्ति के रूप में पूजा होती रही है।आज भी दुर्गा,सरस्वती और लक्ष्मी के रूप में पूज्य है।यह वर्ष 2023 नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया जा रहा है। बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही है हमें बिना किसी भेदभाव के बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर देने चाहिए,उन्हे प्रेरित करना चाहिए।माता-पिता और गुरु के आशीर्वाद एवं उनकी आज्ञा के पालन से ही जीवन में सफलता मिलती है। मानस में गोस्वामी जी ने लिखा है प्रात काल उठि के रघुनाथा, मात पिता गुरु नावहिं माथा।भगवान श्री राम प्रातः काल उठकर सबसे पहले अपने माता-पिता के चरणों में प्रणाम करते थे,प्रभु श्रीराम के चरित्र से हमे सीख लेनी चाहिए।आज के बिगड़ते परिवेश में मानस में चित्रित मानव मूल्यों के अनुसरण की बहुत जरूरत है।छात्र जीवन में अनुशासन और गुरु सेवा का बड़ा महत्व होता है।यहां संयम, ईमानदारी और निष्ठा के साथ मन लगाकर मेहनत कर ली तो पूरा जीवन सफल हो जाता है।बच्चे राष्ट्र के भविष्य है।आज शिविर में जो सकारात्मक वातावरण दिखाई दे रहा है उससे लगता है कि निश्चित ही ये सब बच्चे अनुशासित होकर कड़ी मेहनत और लगन से आदर्श नागरिक बनके माता-पिता के सपनों को पूरा करेंगे और राष्ट्र के सच्चे सपूत बनेंगे।
बेटी बचाओ रैली को दिखाई हरी झंडी, बोले सबसे पहले बेटी बचाओ नारा दंदरौआ धाम ने दिया
दंदरौआ धाम महंत श्री रामदास महाराज ने बेटी बचाओ रैली को हर झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि भारतीय वेश- भूषा धारण किए ये बेटियां पाश्चात्य संस्कृति से दूर रहकर भारत का परचम पूरे विश्व में फहराएंगी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की इस जागरूकता रैली ने गांधीनगर होते हुए पूरे शास्त्री नगर बी ब्लॉक में भ्रमण किया।
द्वितीय सत्र बौद्धिक क्षेत्र में जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह तोमर और सुप्रिया ने शिविरार्थियों का मार्गदर्शन किया। धर्मेंद्र तोमर ने "हाउ टू बी ए चेंज मेकर" सुप्रिया ने व्यक्तित्व विकास और से प्रताप भदोरिया ने नेतृत्व विकास और क्षमता पर छात्रों का मार्गदर्शन किया।जिला समन्वयक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया। शाम को गायत्री परिवार की परिजनों द्वारा दीप यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न करवाया गया जिसमें परिजन बच्चों सिंह नरवरिया और राम प्रकाश सविता का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। सिविल संचालक और कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर धीरज सिंह गुर्जर ने सभी स्वागत और आभार किया।और बताया कि कल 29 तारीख को शिविर का धूमधाम के साथ समापन होगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, कलेक्टर संजीव कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य जन मोजूद रहेंगे।