: मेहनत और ईमानदारी के बल पर फर्श से अर्श पर पहुंचे लाल सिंह आर्य...
Fri, Jun 16, 2023
भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर्य का जन्मदिवस मनाया
गणेश भारद्वाज - भिंड
आज भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने निराश्रित भवन पर निवासरत वृद्धजनों को फल एवं खाद्य सामग्री देकर मनाया।
इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक, भाजपा किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य जिले के उन नेताओं में से है जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। मेहनत और ईमानदारी के बलबूते पर वह फर्श से अर्श तक पहुंचने में सफल हुए।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र टंटी राजावत ने कहा कि लाल सिंह आर्य छोटे से जिले से निकल कर आज भाजपा के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष बने, यह हमारे जिले के लिए गौरव की बात है।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रक्षपाल सिंह राजावत में कहा कि लाल सिंह आर्य ने हमेशा अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं को बढ़ाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी,मंडल अध्यक्ष अमित जैन,मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी,मंडल महामंत्री राजीव उपाध्याय, मंडल मंत्री प्रशांत सोनी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अवनीश त्रिपाठी,रिशु राजावत, अशोक यादव, रोहन शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
: अंधे व सूखे कुएं को बंद नहीं करा रही नगर पालिका
Wed, Jun 14, 2023
अंधे व सूखे कुएं को बंद नहीं करा रही नगर पालिका, इंदौर की घटना से भी नहीं लिया सबक, बड़े हादसे का इंतजार?
इंदौर हादसे भी नही चेता प्रशासन
-----------------------------------------------भिण्ड के वार्ड क्रमांक 18परशराम धर्मशाला के पास स्थित जीर्ण शीर्ण एवं अंधे कुएं को देखने के बाद भी न तो प्रशासन कुछ कर रहा है और न ही नगर पालिका।
भिंड - संवाददाता
ज्ञातव्य है कि इंदौर के बोरेश्वर में एक बावड़ी में गिरने से 36 लोगो की मौत के बाद शासन ने प्रदेश भर में ये आदेश जारी किये थे कि अनुपयोगी,अंधे व जीर्ण शीर्ण कुओं को तत्काल मलबा भर कर बन्द कराया जाए।शासन के आदेश के परिपालन में भिण्ड कलेक्टर ने भी
आदेश क्रमांक 65 दिनांक 2 अप्रैल 2023 जिले भर की नगर पालिकाओं,परिषदों ,जनपदों आदि के लिये पत्र लिख कर इस प्रकार के कुएं,बावड़ी,बोरवेल आदि की सुरक्षा,बन्द कराने या बाउंड्री बनाने के निर्देश दिए थे।कलेक्टर के निर्देश के बाद भी उक्त कुएं को बंद नही किया गया।जबकि उक्त कुएं में कई बार बिल्ली-कुत्ते आदि गिर चुके हैं,मोहल्ले के लोग भी कचरा डालते हैं।इसके बावजूद उक्त कुएं को मलबे से बन्द नही कराया गया ।मोहल्ले के लोगो ने 181 के साथ ही कलेक्टर को व नगर पालिका के सी एम ओ को भी शिकायती आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई।
उलट जो लोग अपनी सुरक्षा के लिये बाउंड्री बनवाये हुये थे उनकी बाउंड्री को अतिक्रमण मान कर तोड़ दिया गया।गौरतलब बात यह कि कुएं जे आस पास और भी लोगो को अतिक्रमण के नोटिस दिये गये लेकिन उनमें से उन लोगों के अतिक्रमण तोड़ने में अमला नाकाम रहा जो जे सी बी से लटक गये और शासकीय कार्य मे बाधा डाली।एक सजातीय अफसर भी मौके पर तमाशबीन बने यह सब देखते रहे और शासकीय कार्य मे बाधा डालने की रिपोर्ट भी नही कर सके।मोहल्ले के लोगों ने उक्त अंधे कुएं की तत्काल बन्द कराने की कलेक्टर से मांग की है।
: नारी सम्मान के लिए समर्पित है "मैं हूं अभिमन्यु अभियान, : डीएसपी थापा
Wed, Jun 14, 2023
मैं हूं अभिमन्यु अभियान का भिंड में हुआ शुभारंभ
भिंड - संवाददाता
पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के मार्गदर्शन में 12 से 19 जून तक के लिए महिलाओं एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के संबंध में जागरूकता, महिलाओं को सुरक्षित एवम पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने में पुरुषो का सहयोग सुनिश्चित करने हेतु शुरू हुए विशेष जागरूकता अभियान " में हूं अभिमन्यु" का शुभारंभ जिला भिंड में किया गया , आज बुधवार को सदर बाजार जिला भिंड में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री निशा रेड्डी , उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा जिला भिंड पूनम थापा शर्मा के नेतृत्व में ऑटो चालकों, टमटम चालकों , बच्चो एवम उनको परिजनों को महिला एवम बच्चो के विरुद्ध होने वाले अपराधो के प्रति जागरूकता , महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100, चाइल्ड लाइन नंबर आदि का प्रचार प्रसार किया एवं समस्त उपस्थित लोगों को अभिमन्यु अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवाई गई, साथ ही अभियान के दौरान जारी किए गए स्टिकर्स, पोस्टर्स को पान की दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट में ऑटो ,टमटम, बस, जैसे प्राइवेट वाहनों में अभिमन्यु का लोगो के स्टिकर्स चिपकाए गए , एवम समस्त चालकों , होटल मालिकों को आसपास घटित होने वाले अपराधो के बारे तत्काल पुलिस को सूचना देने को कहा गया एवं अभिमन्यु का सेल्फी का कट आऊट प्वाइंट लगाया गया, डीएसपी पूनम थापा के द्वारा मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे
अभिमन्यु अभियान
के बारे में जानकारी दी गई.
समस्त कार्यवाही में महिला थाने,यातायात थाना ,कोतवाली थाना का स्टाफ एवम निर्भया मोबाइल साथ में रही।