भिंड - संवाददाता
गोरमी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेन्द्र सिंह सेंगर को 07 जून 23 को कचनाव रोड से सीटी हैंड्रेड मोटर सायकिल चोरी हुई थी उस गाड़ी से एक व्यक्ति जो 20 से 22 साल का है, मेहगाव से गुल्मी की तरफ आ रहा है मुख्य मुखबिर की सूचना पर से महरौली बम्बा के बम्बा के पास पुलिस फोर्स की घेराबन्दी कर दी उक्त मोटर सायकिल चालक को रोका तथा गाडी चैक की तो वही गाडी थी जो दिनांक 06 जुलाई 23 को चोरी हुयी थी मौके पर मोटर सायकिल जप्त की तथा आरोपी को गिर0 किया बाद आरोपी से पूछताछ की तो उसने घटना में इस मोटर सायकिल को चोरी करने में अपने साथ अन्य साथी का नाम बताया तथा घटना में शामिल होना बताया बाद पूछताछ घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की मिला जिससे पूछताछ की तो उसने अपने पास की 3 मोटर सायकिल तथा अपने अन्य 5 साथियों का नाम बताया तथा उनके घर पर रखी मोटर सायकिल के सम्बन्ध मे जानकारी दी वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराकर मोटर सायकिल अन्य 04 व्यक्ति के घर में तलाश की। उक्त चारों व्यक्ति फरार हो गये लेकिन उनके घर से मोटर सायकिल अलग-अलग कम्पनी की बजाज, टीवीएस एवं होण्डा कम्पनी की कुल 19 मोटर सायकिल बरामद कर कार्यवाही की गयी जिनकी कुल कीमत 8 लाख रुपये है। बरामद की गयी मोटर सायकिलें भिण्ड, दतिया, ग्वालियर एवं इटावा, जालौन उoप्रo की होना पायी गयी है। आरोपियों से पूछताछ जारी है जिसमें और भी खुलासे की सम्भावना है
पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार व एसडीओपी आरकेएस राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी गोरमी इंस्पेक्टर बजेन्द्र सिंह सेंगर, सब इंस्पेक्टर सुधाकर सिंह तोमर, सहायक सब इंस्पेक्टर देवेन्द्र सिंह भदौरिया, दीपक सिंह तोमर, कौशलेन्द्र सिहं, जितेन्द्र सिंह, मनीष सिंहं, पंकज शुक्ला, सौरम शर्मा, अमृत तोमर, सुनील सिंह, शिवकुमार तोमर व विश्वनाथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।