: शातिर जेवरात चोरनियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sun, Apr 30, 2023
पर्स
से जेवरात निकालने वाली दो नाबालिग बहनो को गौहद चौराहै पर किया गिरफ्तार
गणेश भारद्वाज, भिण्ड
पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एसडीओपी सौरव कुमार के निर्देशन मै बसो से पर्स व जेबकटी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिऐ थे इस तारतम्य मै आज फरियादिया पूजा राजावत पति महेन्द्र नि छरैटा ग्वालियर से आटो से गौहद चौराहै के लिऐ बैठी थी पास मै दो नाबालिग लडकिया भी बैठी थी जिनने पूजा राजावत के पर्स से उसकी जेवर की डब्बी जिसमै कान के बाले, मगंलसूत्र ,अंगूठी बृजबाला सोने के निकाल लिऐ उतरने पर बैग चैक किया तो जेवर की डब्बी नही मिली तत्काल थाना गौहद चौराहे पर सूचना दी तथा चौराहै पर खडी दो लडकियो पर शंका जाहिर की तुरंत महिला आरक्षक रजविंदर कौर व फरियादिया की मदद से दोनो अपचारी बालिकाओ को थाने लाऐ उनके कब्जे से फरियादिया पूजा राजावत के जेवरात बरामद हुए जो कुल वजन 14 ग्राम कीमती 70 हजार रुपय जब्त किये तथा अपचारी बालिकाओ को भिण्ड बाल न्यायालय मै पेश किया जहा से दोनो बालिकाओ को महिला बाल सम्प्रेषण ग्रह विदिशा भेजने का आदेश
दिया गया
थाना गौहद चौराहै के थाना प्रभारी उपेंद्र छारी प्र आर गम्भीर सिंह महिला आरक्षक रजविंदर कौर की सराहनीय भूमिका रही।
: कल संतों के सानिध्य व भव्यतम झांकियों के साथ निकलेगी भगवान परशुराम शोभा यात्रा
Fri, Apr 21, 2023
भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
22 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शहर में निकलेगी भव्य शोभाया
त्रा
,
जिले में मेहगांव मालनपुर सहित कई स्थानों पर होंगे आयोजन
भिण्ड- संवाददाता
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं चल समारोह को लेकर गुरुवार को बिहारी बाल मंदिर स्कूल छोलियाना में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन बिहारी बाल मंदिर स्कूल के संचालक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजेश शर्मा व सोनू शर्मा के द्वारा किया गया। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी वयोवृद्ध डॉ हरविलास शर्मा द्वारा की गई।। बैठक में भगवान परशुराम के चल समारोह की रूपरेखा बनाई गई व इस बार 22 अप्रैल 2023 को अक्षय तृतीया के सुअवसर पर जिलेभर में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एवं चल समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। शहर में पिछले बर्ष की भांति इस बर्ष भी पूज्य संतों के सानिध्य भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी,जिसमें जिलेभर के सर्वसमाज के लोगों के सम्मिलित होने की ब्राह्मण समाज द्वारा लगातार अपील की जा रही है। बैठक में सभी विप्र समाज के लोगो ने चल समारोह को सफल बनाने को लेकर अपनी अपनी राय रखी। एवं सभी समाज से अपील की है कि भगवान परशुराम जी के चल समारोह एवं जन्मोत्सव को भव्य एवं सफल बनायें। इस दौरान बैठक में सर्वश्री पंडित डा अंबिका प्रसाद शर्मा, मनोज देपुरिया,माधोराम शर्मा, राजेश शर्मा, सुनील त्रिपाठी निराला, राजेश समाधियां, छुटकी, विनोद शर्मा, विनोद दूरवार, मनीष शर्मा, अमित चौधरी, ब्रजेश चौधरी, रामकुमार मिश्रा,विकास शर्मा,गणेश भारद्वाज,अनिल भारद्वाज, कृष्णा पुरोहित, राजेश दुबे,कल्लू बाजपेयी,अतुल रमेश पाठक,राजीव बरुआ,देवेश शर्मा,आशुतोष शर्मा,दीपू दुबे,पुनीत शर्मा,कुलदीप शर्मा,सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधु उपस्थित थे।।
सहयोग राशि का हिसाब देकर सुचिता और पारदर्शिता का उदाहरण किया प्रस्तुत
भगवान परशुराम जन्मोत्सव हेतु चल समारोह निकाले जाने के लिए सभी विप्र बंधुओं से सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है पिछले चार-पांच दिन में जो भी सहयोग राशि इस हेतु आई है उसका संपूर्ण हिसाब लिखित में समाज के सामने ब्राह्मण महासभा के कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा के द्वारा रखा गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज का जो भी पैसा आता है वह बहुत बहुमूल्य है इसके पाई पाई का हिसाब हमें समाज के साथ हमेशा प्रस्तुत करते रहना चाहिए सामाजिक बंधुओं ने उनकी इस पहल की बेहद तारीफ की। और भविष्य में अन्य लोगों से भी ऐसा ही करने की मंशा जाहिर की।
: कमिश्नर ने लहार में टूटे मकान का किया निरीक्षण
Thu, Apr 20, 2023
घटना की जाँच के लिये चंबल कमिश्नर लहार पहुँचे
सभी पक्षों से की बातचीत
गणेश भारद्वाज
चंबल संभाग के भिण्ड जिले के लहार अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ विवाद की जांच के लिये ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह लहार पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह को जांच के निर्देश दिये है।
ज्ञातव्य रहे कि लहार करबे के भिण्ड भाण्डेर रोड़ साधु बाबा चौराहे मुख्य मार्ग पर कई वर्ष पुराना एक मकान बना हुआ है, यह मकान मोहन लाल झा का है। जिसको तोड़ने के लिये बुधवार की सुबह नगर पालिका अमला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचा। अमले के साथ सीएमओ महेश पुरोहित, एसडीएम, तहसीलदार एवं पुलिस बल साथ में था। अतिक्रमण हटाने के लिये नगर पालिका द्वारा जेसीबी मशीनों का उपयोग किया और अतिक्रमण हटाना शुरू हुआ तो इसकी जानकारी मकान मालिक को पूर्व से नहीं थी।
इस घटना को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद की जांच के लिये कमिश्नर श्री दीपक सिंह लहार पहुंचे, जहां उन्होंने मौका मुआयना किया। सभी पक्षों से विस्तार से बातचीत की, जो मकान टूटा है, उसको भी देखा। दोनों पक्षों के बकीलों ने अपने पक्ष प्रस्तुत किये। निरीक्षण के दौरान भिण्ड कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक श्री शेलेन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम गोहद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। इस घटना को लेकर सीएमओ को मुख्यालय पर अटेच किया है एवं एसडीएम का तबादला किया गया है।