सीबीएसई सेकेण्डरी में कुमकुम शर्मा एवं सीनियर सेकेण्डरी में दीप सिंह ने सीबीएसई परीक्षा परिणाम में सिटी सेन्ट्रल स्कूल के छात्र छात्रा जिले में रहे अव्वल
भिण्ड - संवाददाता
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम 2023 के अनुसार जिले में बेहतर परीक्षा परिणाम देने के लिए जिले की अग्रणी एवं प्रसिद्ध संस्था सिटी सेन्ट्रल स्कूल के कक्षा 12वीं साइंस ग्रुप के छात्र दीप सिंह ने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं विपन शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय की प्रवीणय सूची में द्वितीय स्थान इसी क्रम में धर्मेश शर्मा ने 92.6 प्रतिशत, दुर्गेश शर्मा 88.8 प्रतिशत, सचिन प्रजापति 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रवीणय सूची में अव्वल रहे।
इसी क्रम में कक्षा 10वी की कु. कुमकुम शर्मा ने 96.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले प्रथम स्थान प्राप्त किया है इसके अलावा विद्यालय की प्रवीणय सूची में रूद्रप्रताप सिंह 94.8 अंक अर्जित कर द्वितीय, रामेष्ठ शर्मा 94.2 प्रतिशत, अंशुल राठौर 94 प्रतिशत, जान्सी सिंह 93.8 प्रतिशत, नागेश शर्मा 93.8 अंक अर्जित कर विद्यालय में अव्वल रहकर अपनी शिक्षण संस्था, अपने माता-पिता, गुरूजनों एवं जिले का नाम रोशन किया। इस सफलता पर संस्था के संचालक श्री राजेश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी बी.एस. पाल, प्राचार्य पी.के. शर्मा, मनोज मिश्रा, रामभरत पाठक, डॉ. प्रभात पाठक, आलोक शर्मा, पुनीत शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, सुनील शर्मा, पवन भदौरिया, कामिनी नामदेव, लवली दण्डौतिया, रिचा मुदगल, लवली यादव, पवन प्रकाश चतुर्वेदी एवं अंकित कुशवाह सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं व उनके माता पिता को बधाई एवं शुभकामनाऐं प्रेषित कीं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।