: विश्व पटल पर अलग पहचान बना रहा है भारत : सिंधिया
Sun, Apr 16, 2023
भिंड के संस्कृति गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे केंद्रीय विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
जिले की सीमा में हुआ जोरदार स्वागत, कर्ताओं ने स्वागत में पलक पावडे बिछाए
सायपुरा गांव में पूर्व विधायक हरि सिंह नरवरिया की प्रतिमा का किया अनावरण
गणेश भारद्वाज - भिंड
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संस्कृति मैरिज गार्डन भिण्ड में 64.57 करोड़ की लागत से भिण्ड जिले में आरडीएसएस विद्युतीकरण योजना के तहत् विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण / अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का कन्या पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस दौरान राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री डॉ अरविन्द सिंह भदौरिया, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्री ओपीएस भदौरिया, सांसद श्रीमती संध्या राय, भिण्ड विधायक श्री संजीव सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, पूर्व विधायक श्री नरेन्द्र सिंह कुशवाह, कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस, एसपी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
केन्द्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि भारत देश तेजी से विकास करते हुए विश्व पटल पर अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। देश ने सभी क्षेत्रों में उपलब्धियाँ हासिल कर विश्व मानचित्र पर अपना एक अलग स्थान बना लिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखकर आमजन के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है। किसी भी व्यक्ति की आधारभूत जरूरतों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि होती है। जिसके लिए लगातार कार्य करते हुए गांवों का भी विकास तेजी से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आज भिण्ड जिले में 64.57 करोड़ की लागत से विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण /अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की सोच और निरंतर प्रयास यही है कि गांव-गांव, मजरे और हर गरीब की झोपड़ी तक बिजली पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सपना है कि हर गरीब के घर तक ऊर्जा की रोशनी पहुंचे, हर गरीब की झोपड़ी जगमगाए, इसी सोच और विचारधारा पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अनेक योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने बेटियों को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की और हाल ही में प्रदेश की बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है जो महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहायक होगी।
राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि एक समय था जब मध्यप्रदेश में बिजली नहीं हुआ करती थी लेकिन केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के निरंतर प्रयासों से आज हर घर हर गांव तक बिजली बिजली पहुंची है, सरकार की विचारधारा विकास और प्रगति की है।
सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री अरविन्द सिंह भदौरिया ने कहा कि विकास के क्रम में हमेशा आगे खड़ी है सरकार।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि लोगों को बिजली की समस्या न हो सरकार इसकी चिंता निरंतर कर रही है। हर गांव हर मजरे तक बिजली पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ताकि किसी गरीब की झोपड़ी में अंधेरा न रहे।
: रेलवे अमृत काल में: ग्वालियर भिण्ड इटावा मेमू ट्रेन की मिली सौगात
Thu, Apr 13, 2023
प्रेस वार्ता में बोली सांसद श्रीमती संध्या राय- भिंड रेलवे स्टेशन फाटक अटेर रोड ओवर ब्रिज कि मिली स्वीकृति भाजपा सांसद श्रीमती संध्या राय ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एवं केंद्रीय माननीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के प्रति आभार जताया विकास कार्यों के लिए मेरी पहली प्राथमिकता अमृत काल में और मिलेंगी को सौगातें
गणेश भारद्वाज - भिंड
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भिंड से प्रारंभ हुई संत रविदास जयंती शिव विकास यात्रा की शुरुआत करते हुए जनता की मांग को पूर्ण करते हुए भिड नगर पालिका को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं। नगरीय निकाय मंत्रालय को पत्र द्वारा सूचित किया गया है। नगर निगम बनाने के लिए सांसद सध्या राय ने भिंड सर्किट हाउस पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की लोकसभा सदन में केंद्रीय सरकार ध्यान लोकसभा सदन में विकास कार्यों के लिए अवगत कराया था कई बार मैंने भिंड में नगर निगम मेडिकल कॉलेज एवं सैनिक विद्यालय तथा भिंड रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज अनेक कारणों को लेकर प्रस्ताव रखा जिस पर भारत सरकार ने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री अवनीश वैष्णव जी ने मेरी मांगों को संज्ञान में लेते हुए स्वीकृत कर भिंड को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया मैं उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित करती हूं।
सांसद श्रीमती राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनता की लंबे समय से यह मांग चली आ रही थी जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घोषणा को अमल में रखते हुए विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के लिए तत्काल निर्देशित किया।
अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी पत्र में निर्देशित किया गया है कि राज्य की प्रशासनिक इकाइयों की सीमा के निर्धारण की तिथि 31 दिसंबर 2022 से बढ़ाकर 31 जून 2023 तक कर दी गई है। समय सीमा को ध्यान में रखते हुए नवीन दिशा निर्देश के अनुसार अभिमत सहित प्रस्ताव 15 दिवस की समय सीमा में उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं नगर पालिका में 39 वार्ड है जिसे बढ़ाकर ग्राम पंचायतों को जोड़कर नगर निगम में शामिल होने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है ताकि भिंड का विकास आगे बढ़ाया जा सकेगा।
भाजपा के युवा विधायक भिण्ड संजीव सिंह संजू के सतत प्रयास एवं मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप भिण्ड को नगरपालिका से नगरनिगम बनाये जाने सम्बंधित शासन द्वारा कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गई है विकास की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण उपलब्धियां एवं योजनाओं के साथ नगर निगम बनने से आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा
।सांसद संध्या राय पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि अथक प्रयासों से भिंड जिले में एनएच 552 एक्सटेंशन पर ऐन्टर रीअलाईनमेंट और भिड बायपास के 2 लेन पेव्ड शोलडर शहीद निर्माण को ईपीसी मोड 2022-23 की वार्षिक योजना के तहत 348.06 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृत की गई है। उपरोक्त निर्णय कि मेरी की अध्यक्षता में समन्वय एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को लेकर दिशा निर्देशित किया गया था। सांसद श्रीमती राय ने केंद्रीय परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस कार्य के लिए धन्यवाद व्यापक किया है।
उन्होंने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि मेरे साथ रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुछ समय पूर्व ओवर ब्रिज के लिए निरीक्षण किया था वह है जनता की मांग काफी समय से चली आ रही थी जिसके लिए केंद्रीय रेल मंत्रालय ने भिंड रेलवे स्टेशन फाटक ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है जिस जल्दी ही जिसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। ताकि आवागमन में जनता को कोई कठिनाइयां ना हो और अमृत काल के लिए विशेष स्वागत है। उन्होंने कहा की मैंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र द्वारा विशेष ट्रेन के लिए अवगत कराया था जिस जिस में उन्होंने ग्वालियर भिंड इटावा मेमू ट्रेन की स्वीकृति भी मिल गई है और शीघ्र ही यह गाड़ी का स्टॉप भिंड, सोनी, मेहगांव गोहद पर किया जाएगा ताकि यात्री आसानी से अपनी यात्रा कर सके।
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कि भिंड रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में शामिल किया गया है और जिसका भी कार्य अति शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा ताकि यह स्टेशन बविकास को गति देता हुआ भिंड को आत्मनिर्भर विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा।सांसद श्रीमती राय ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जो ओवर ब्रिज सोनी अंडर ब्रिज ओवर ब्रिज, गोहद बाराहिट, शीघ्र ही स्वीकृत किए जाएंगे जिसका प्रस्ताव केंद्रीय रेल मंत्री में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा 5 करोड़ की राशि भिंड के प्रमुख धार्मिक स्थल गौरी का किनारा स्थल पर भूमि आवंटन कर शीघ्र ही रोइंग सेंटर स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए एडिट योजना मेरे संसदीय क्षेत्र एंड और दतिया जिले के दोनों जिलों में प्रारंभ हो गई है लगभग 4000 हितग्राहियों को इस योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो चुका है। बचे हुए हितग्राहियों को जिसका लाभ भी अतिशीघ्र ने मिलेगा कोई भी दिव्यांग भाई बिना योजना के नहीं रहेगा मेरा पूर्ण रूप से प्रयास रहेगा कि इस योजना का सब को लाभ मिले। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांत तोमर, केशव सिंह भदौरिया, अवधेश सिंह कुशवाह, राजेंद्र शर्मा राजे, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा जैन व प्रवक्ता अजय शर्मा सहित कई पदाधिकारी गण मोजूद रहे।
: अटेर भाजपा मनाएगी ज्योतिबा फुले व अंबेडकर की जयंती...
Mon, Apr 10, 2023
सहकारिता मंत्री मनाएंगे महात्मा ज्योतिबा फुले (11 अप्रेल) 197वीं एवं डॉ.भीमराव अम्बेड़कर 14 अप्रैल की (132वीं) जयंती, मंत्री के बड़े भाई देवेंद्र सिंह भदौरिया दद्दा ने कलश गार्डन रोड पर प्रेस वार्ता
भिण्ड - संवाददाता
11 एवं 14 अप्रेल को हमारे देश के दो महान व्यक्तियों का जन्मदिन है, इसे अभी तक वर्ग विशेष के लोगों द्वारा ही मनाया जाता था, किंतु पिछले वर्ष हमारे अनुज डॉ. अरविन्दसिंह भदौरिया, सहकारिता एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री, म.प्र.शासन भोपाल द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती इसी कलश मैरिज गार्डन में सभी समाज के लोगों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से मनायी गयी थी। इस बार 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिवाराव फुले की 197वीं जयंती जो अभी तक कुशवाह समाज के लोगों द्वारा ही मनायी जाती थी। इस बार डॉ. अरविंदसिंह भदौरिया जी ने सभी समाज के साथ हर्षोल्लास से कलश मैरिज गार्डन में मनाने का निश्चय किया है। ज्योतिवाराव फुले एक भारतीय समाज सुधारक, विचारक, लेखक और क्रांतिकारी दार्शनिक थे। देश में प्रचलित जातिवाद का विरोध कर सभी के लिये समान शिक्षा की बात की। स्त्री शिक्षा एवं विधवा विवाह का समर्थन किया और बाल विवाह का विरोध किया। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के पति और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के गुरू ज्योतिवाराव फुले ने अपना संपूर्ण जीवन स्त्री शिक्षा और दलितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
14 अप्रेल को अम्बेडकर की 132वीं जयंती हम लोग बड़े ही धूमधाम से मनाने को कृत संकल्पित है। अम्बेड़कर जो किसी एक समाज के लिए ही कार्य नही किया, उन्होनें हमारे देश को एक ऐसा संविधान दिया, जिससे समाज एवं राष्ट्र प्रगति के मार्ग पर चल रहा है। बाबा साहब का मूलमंत्र था शिक्षित बनो संगठित रहो एवं संघर्ष करो । डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने वंचित दलितों के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किया उन्होनें समाज में समानता, समरसता, भाईचारा की भावना विकसित कर संपूर्ण समाज के लिये संविधान बनाया, जिससे ही आज हम सभी जीवन यापन कर रहे है। समानता का अधिकार धर्म और जाति से ऊपर होना चाहिये । प्रत्येक व्यक्ति को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना किसी भी समाज की प्रथम और अंतिम नैतिक जिम्मेदारी होना चाहिए। महान पुरूषों की जयंती मनाकर हम आने वाली पीढ़ी को उनके आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित करते है, तथा समाज को नई दिशा, नया जीवन एवं नई तरूणाई देने का प्रयास करते है।