: मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का हल्लाबोल
Tue, Mar 28, 2023
डेयरी पर मिलावटी दूध बनाने का सामान मिलने पर डेयरी संचालक के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई
भिंड - संवाददाता
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस के निर्देश पर एवं अभिहित अधिकारी भिण्ड के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं नमूना कार्यवाही की जा रही है। आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मुखबिर की सूचना पर केदार सिंह का पुरा (पण्डा का पुरा) पोस्ट गोना हरिदास पुरा थाना बरोही तहसील मेहगांव स्थित सूखे सिंह भदौरिया पुत्र इंद्रभान एवं मोहम्मद अली पुत्र हुसैन खां के घर पर संचालित डेयरियों का निरीक्षण किया गया। सूखे सिंह भदौरिया की डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। मोहम्मद अली के घर का निरीक्षण करने पर घर में मिलावटी दूध बनाने का सामान रिफा. कोकोनट ऑयल ( 3 टीन मात्रा- 29 कि.ग्रा.), रिफा. सोयाबीन ऑयल (1 टीन मात्रा-15 कि.ग्रा.), सफेद पाउडर 7 कि.ग्रा., लिक्विड डिटर्जेंट 4 कि.ग्रा. रखा पाया गया। मोहम्मद अली से दूध, घी व उक्त पदार्थों के नमूने जांच हेतु लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी भिण्ड अवनीश गुप्ता द्वारा संबंधित डेयरी संचालक मोहम्मद अली के विरूद्ध थाना बरोही में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
: चिकित्सकों के उत्पीड़न का असहनीय प्रयास राजस्थान सरकार का राइट टू हेल्थ बिल : डॉ गुलाब सिंह
Mon, Mar 27, 2023
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
चिकित्सकों और निजी अस्पताल आज सरकार के द्वारा लागू कई कानूनों का पालन करते हुए अपना कार्य कर रहे है। उसके बाद भी जब भी चिकित्सकों का उत्पीड़न होता है तो कोई भी चिकित्सकों का बचाव नहीं करता और उसको ही दोषी ठहराने का प्रयास किया जाता है। ऐसी बिषम परिस्तिथियों मे भी राजस्थान सरकार ने चिकित्सकों व निजी अस्पतालो को बंद करने के लिए राइट टू हेल्थ बिल सदन मे पास किया है जो की घोर अलोकतान्त्रिक, दमनकारी है। इससे चिकित्सकों के साथ आम जनता का भी बहुत नुक्सान होगा। यह बात डॉ गुलाब सिंह अध्यक्ष आई ऍम ए भिंड ने कही।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय नेतृत्व के अव्हान पर पुरे देश मे राजस्थान सरकार द्वारा पारित दमनकारी बिल के विरोध मे चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज़ कराया। उसी तारताम्य मे डॉ सिंह भिंड के चिकित्सकों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा पूर्व से ही कंस्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट व अन्य कानून लागू है ऐसी मे चिकित्सकों की कमर भी तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि सर्वथा अनुचित है। देश के सभी चिकित्सकों इस काले क़ानून को रद्द करने की मांग राजस्थान सरकार से करते है।
आई एम ए सचिव डॉ हिमांशु बंसल ने बताया कि अभी राष्ट्रीय नेतृत्व ने सम्पूर्ण देश मे आज विरोध दर्ज़ करवाया है और जरुरत पडी तों हड़ताल पर भी चिकित्सक और अस्पताल जा सकते है। वर्तमान मे भी प्रचलित कानून के अनुसार प्रत्येक मरीज़ को प्राथमिक उपचार प्रफ़ान करना प्रत्येक चिकित्सक व अस्पताल के लिए आवश्यक है. फिर ज़रूरत के अनुसार मरीज़ रेफेर किया जा सकता है. अब राजस्थान सरकार इसमें जुरमाने और सजा का प्रावधान भी ज़ोड रही है जिसके चलते मरीज़ और चिकित्सक सम्बन्धो मे दरार पड़ेगी और नुक्सान आम जनता को उठाना पड़ेगा। इसलिए जनहित मे मुख़्यमंत्री गहलोत को बिल वापिस लेना चाहिए।
विरोध प्रदर्शन मे डॉ अनिल गोयल, डॉ रविंद्र चौधरी, डॉ विनोद वाजपेयी, डॉ आर के मिश्रा, डॉ जे एस यादव, डॉ प्रतीक मिश्रा, डॉ सतीश शर्मा, डॉ देवेश शर्मा, डॉ विनीत गुप्ता व अन्य चिकित्सक भी शामिल थे।
: अवैध पिस्टल व 6 राउंड के साथ मौ पुलिस ने दो बदमाश पकड़े
Mon, Mar 27, 2023
थाना मौ जिला भिण्ड द्वारा बाहन चैकिंग के दौरान एक 32 बोर पिस्टल व छः 32 बोर के जिन्दा राउण्ड सहित दो आरोपियो को किया गिरफ्तार
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
पुलिस महानिरीक्षक महोदय चम्बल जॉन सुशान्त सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक महोदय भिंण्ड शैलेंद्र सिंह चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुस के निर्देशन मे अवैध हथियार व अवैध शराब पर कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे। अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गोहद श्री आर. के. एस राठौर एवं थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव के मार्ग दर्शन मे दिनांक 26 मार्च 2023 को दौराने बाहन चैकिंग किटी तिराहा पर सेवढा तरफ से एक मोटर साईकल स्पलैण्डर प्लस बिना नम्बर प्लेट की आती दिखी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे संदेह होने पर हमराह फोर्स के मदद से घेराबंदी कर रोका एवं जामा तलाशी ली तो गाडी के पीछे बैठे व्यक्ति के पहने जीन्स पेन्ट मे कमर पर दाहिनी तरफ एक 32 बोर पिस्टल खुर्सी मिली । पिस्टल को कब्जे मे लेकर मैगजीन को खोलकर देखा तो उसमे एक 32 बोर का जिन्दा राउण्ड लगा मिला तथा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम संदीप यादव पुत्र हुकम सिंह यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम खेरिया जल्लू थाना मौ का होना बताया मोटर साईकल चालक की जामा तलाशी ली तो उसके लोबर की जेब मे 32 बोर पिस्तल के 05 जिन्दा राउण्ड रखे मिले जिसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विनय यादव पुत्र कल्ली यादव उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र 01 लुहारपुरा मौ का होना बताया। 32 बोर पिस्टल व राउण्ड व स्प्लेण्डर मोटर साईकल के सम्बन्ध मे कोई बैध दस्तावेज न होने से मौके पर समक्ष पंचान विधिवत जप्त कर जप्ती पत्रक तैयार कर मौके पर आरोपीगण (1) संदीप यादव पुत्र हुकम सिंह यादव उम्र 34 साल निवासी ग्राम खेरिया जल्लू थाना मौ (2) विनय यादव पुत्र कल्ली यादव उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्र 01 लुहारपुरा मौ थाना मौ जिला भिण्ड (म.प्र.) को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण के विरुद्ध अपराध क्रमांक 73/2023 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया। आरोपीगण को आज दिनांक 27/03/2023 को माननीय न्यायालय गोहद के समक्ष पेश किया गया है। तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम रामू यादव उर्फ सतेन्द्र सिह यादव पुत्र रविन्द्र सिह यादव उम्र 27 साल निवासी बैक कालोनी बडागांव चौराह मुरार ग्वालियर (म.प्र.) का होना बताया गया जिसके विरुद्ध थाना बरोही में माननीय न्यायालय से स्थाई वारण्ट जारी किया गया है।
सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य मे पुलिस थाना मौ के निरीक्षक उदयभान सिह यादव, उनि) अरविन्द सिह यादव,उनि0 प्रवेन्द्र सिह,सउनि0 सुभाष गौतम, सउनि हुकम सिंह चौधरी, प्र. आर. 398 इरशाद अली, प्र. आर 439 हेमन्त आर्य, आर 62 अजय यादव, आर 930 ओमवीर, आर 470 रंजीत सिह, आर 535 विनोद राजौरिया आर 564 अनिल कुमार, व्हीडीएस वीर सिह की सराहनीय भूमिका रही है।
मौ पुलिस केi गिरफ्त में आरोपी