: प्रारंभिक शिक्षा के दौरान दिया गया अक्षर ज्ञान अमूल्य होता है : पराग जैन
Fri, Mar 24, 2023
भारत विकास परिषद की दोनों शाखाओं ने किया संयुक्त 84 शिक्षकों का सम्मान
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
प्रारंभिक शिक्षा के दौरान दिया गया अक्षर ज्ञान अमूल्य होता है वह आजीवन हमें मार्ग प्रशस्त करता है। हमें सदैव अपने गुरुओं के प्रति आदर के भाव के साथ जीवन भर सम्मान करना चाहिए, चाहे वह गुरु प्राथमिक शिक्षा से हो अथवा उच्च शिक्षा से। यह कथन भारत विकास परिषद शाखा भिंड एवं शाखा जागृति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्र गौरव शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर डेप्युटी कलेक्टर पराग जैन ने कही। पूरे भारत विकास परिषद के द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं हर संभव सहयोग का वचन दिया। उक्त कार्यक्रम स्थानीय रेड रोज इंटरनेशनल विद्यालय में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ स्वामी विवेकानंद एवं मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद सामूहिक तौर पर सदन में वंदे मातरम का गाया हुआ। अतिथि स्वागत के पश्चात शाखा अध्यक्ष डॉ साकार तिवारी ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा रखी।
इसी क्रम में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी हरि भुवन सिंह तोमर ने कहा कि शिक्षक देश के विकास के लिए नींव का पत्थर होता है और वह हर हाल में छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यरत रहता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें और अधिक ऊर्जा के साथ समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद मध्य भारत उत्तर प्रांत सेंट्रल रीजन के प्रांतीय महासचिव सुधीर अग्रवाल ने प्रांत की कार्य करने की अवधारणा को स्पष्ट किया और दोनों शाखाओं को प्रेरित करते हुए और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इसी क्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा जी ने भी परिषद की परिकल्पना प्रस्तुत की।
शाखा जागृति की संरक्षक डॉ उमा शर्मा ने परिषद के 5 सूत्रों की व्याख्या करते हुए शाखाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
भारत विकास परिषद शाखा भिंड एवं शाखा जागृति द्वारा पूरे वर्ष भर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र अभिनंदन कार्यक्रम किया गया था इन्हीं विद्यालयों से चयनित शिक्षकों का आज शिक्षक सम्मान कार्यक्रम संपन्न हुआ है इस अवसर पर परिषद द्वारा 84 शिक्षकों का सम्मान किया गया।
सभी शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं शील और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर दोनों शाखा के सचिव धीरज शुक्ला और रत्ना कुशवाह एवं प्रांतीय संयोजक कमलेश सेंथिया, विद्यालय संचालक डॉ डीके शर्मा और प्रमोद शर्मा भी मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी श्रवण पाठक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर विदा किया गया।
इस अवसर पर दोनों शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी मात्रा में उपस्थित रहे। रेड रोज विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू सिंह ने आभार प्रदर्शन किया एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य पूरन सिंह चौहान को सम्मानित करती भारत विकास परिषद
: यहां 51 हजार भक्त करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ...
Wed, Mar 22, 2023
प्रेस वार्ता करते कैलाश विजयवर्गीय और पुष्यमित्र भार्गव
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
अनिकेत शर्मा - इंदौर
इंदौर में आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर के अलग-अलग आयोजन होने जा रहे हैं 25 मार्च को रविशंकर विशेष विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे देर शाम पितृ पर्वत स्थित कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा आयोजित 51 हजार भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ में शामिल होंगे वहीं रविशंकर दूसरे दिन महाकाल मंदिर के दर्शन करने भी जाएंगे रविशंकर इंदौर में आखरी दिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा आयोजित योग के महा आयोजन दशहरे मैदान पहुंचेंगे इन आयोजनों को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई है सभी आयोजनों का 180 देशों में लाइव सीधा प्रसारण भी किया जाएगा आयोजनों को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस वार्ता लेकर मीडिया को जानकारी दी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय प्रेस वार्ता के दौरान किसी भी राजनीति सवाल से वह दूर रहे लेकिन कैलाश विजयवर्गीय ने अंत में वकील पर हुए हमले को लेकर कहा कि ऐसे हमलावरों को इस शहर में पनपने नहीं दिया जाएगा और सख्त से सख्त कार्रवाई की।
: शीघ्र अति शीघ्र सर्वे कार्य पूरा कर राहत राशि के प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे - कलेक्टर
Tue, Mar 21, 2023
कांग्रेस के दवाब के बाद जागा जिला प्रशासन, कलेक्टर ने दिए खराब फसल के सर्वे के आदेश
,
खुद भी पहुंचे किसान के खेत में
भिण्ड - संवाददाता
जिले में विगत दिवस में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों को हुई क्षति के आंकलन के लिए आज कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने प्रभावित ग्राम काशीपुरा, पुराभीमनगर, निवसाई में पहुंचकर फसल क्षति का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम लहार श्री आरए प्रजापति, डीडी एग्री श्री राम सुजान शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने ओलावृष्टि और बारिश से प्रभावित ग्रामों का भ्रमण कर किसानों से चर्चा की। उन्होंने प्रभावित कृषकों से संवाद कर उन सबको आश्वस्त कराया है कि शीघ्र अति शीघ्र सर्वे कार्य पूरा कर राहत राशि के प्रकरण पंजीबद्ध किए जाएंगे। सर्वे दल गठन उपरांत उनके द्वारा सर्वे कार्य खेतों में पहुंचकर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वे दल द्वारा समयावधि में फसल नुकसान के संबंध में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर मुआवजा वितरण का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फसल क्षति सर्वे कार्य हेतु राजस्व, कृषि, उद्यान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की संयुक्त टीम गठित कर सर्वे कार्य के निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सर्वे दल को नुकसान की समुचित जानकारी दें ताकि प्रभावित कृषक व अन्य राहत राशि प्राप्ति से वंचित ना रहे।