: यूट्यूब देख बनाई 5 वी पास किसान ने 7.4 किग्रा चरस, गिरफ्तार
Mon, Mar 13, 2023
शाजापुर
, संवाददाता
जिले के शुजालपुर में पांचवी पास पिता ने अपने बेटों से मोबाइल पर गांजे से भांग, चरस बनाने का वीडियो सर्च कराया और 3 साल में 7.50 लाख की चरस बना डाली। यह मादक पदार्थ बाजार में बिकता इससे पहले ही शुजालपुर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
शुजालपुर सिटी थाना अंतर्गत लगने वाले ग्राम टीटवास निवासी अर्जुन सिंह मीणा मूल रूप से खेती का काम करते हैं। करीब 1 साल पहले से उन्होंने खेत पर गांजे के पौधे लगाए और अपने बेटे से मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिए गांजे से भांग व चरस बनाने का वीडियो सर्च कराया। वीडियो देखकर इस 5 वी पास किसान ने गांजे से 7 किलो 400 ग्राम चरस बना डाली। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह मीणा के घर व खेत पर दबिश दी। खेत पर गांजे के 10 हजार रुपए कीमत के पौधे व आरोपी के घर पर रखा 7 किलो 400 ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी का कोई पुराना पुलिस रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपिं किसान
: कांग्रेस बोली - भाजपा ने किया सनातन धर्म का अपमान
Fri, Mar 10, 2023
शहर जिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया
भिंड - संवाददाता
शहर जिला कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला भिंड शहर के हृदय स्थल परेड चौराहे पर जलाया
पुतला दहन में बोलते हुए जिला अध्यक्ष डॉ राधेश्याम शर्मा ने कहा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार की कथनी करनी में बहुत अंतर है एक तरफ फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के द्वारा पहने गए भगवा रंग के बस्त्र को लेकर विरोध करती है दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के रतलाम में भाजपा विधायक चेतन कश्यप और महापौर प्रहलाद पटेल की मौजूदगी में हिंदू सनातन धर्म के देवता श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति के सामने अध नग्न महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता आयोजित करती है ऐसा करना हिंदू धर्म का अपमान है श्री हनुमान जी महाराज के सामने अध नग्नता का प्रदर्शन करना अक्षम्य अपराध है भाजपा भगवान का अपमान करती है,
हिन्दुओं की आस्थाओं पर वार करती है।
इस अवसर पर संतोष त्रिपाठी रेखा भदोरिया पान सिंह सुमन गजेंद्र भदोरिया प्रदीप जैन गुड्डा राहुल कुशवाह राम प्रकाश जाटव इरशाद कुरैशी मोहम्मद इरफान गममू संदीप मिश्रा बॉबी शर्मा कुलदीप भारद्वाज नीरज त्रिपाठी अहिवरन सिंह बघेल शैलेंद्र सिंह भदोरिया राजेश शर्मा रामहेत शाक्य छोटे नरवरिया गोपाल राजावत सेलू कौशल अंकित तोमर कमलेश जाटव हिम्मत सिंह हरिऔध मोहर सिंह जाटव संजीव बरुआ दर्शन सिंह तोमर सूरजपाल सिंह राजावत अनिल भारद्वाज कामिल खान पिंटू शर्मा प्रदीप भदोरिया नमन सिरोठिया विजय दैपुरिया वीर प्रकाश श्रीवास्तव आनंद शाक्य वीरेंद्र यादव आदित्य पुरोहित पुरखा सुखप्रीत मिश्रा मनोज जैन मामा देवेंद्र सिंह चूंटाई शर्मा पूजा कुशवाह अंकुल कौशल अजय शर्मा सौरभ जैन आदि कांग्रेसी उपस्थित थे
: सूरपुरा में बना नकल प्रकरण, अब तक 6 नकलची पकड़े
Fri, Mar 10, 2023
कलेक्टर डा. सतीश कुमार एस ने हायर सेकेण्डरी की चल रही परीक्षाओं का किया निरीक्षण
हायर सेकेण्डरी के बायोलॉजी विषय की परीक्षा में कुल 7000 छात्र-छात्राओं में से 6691 उपस्थित रहे, 309 रहे अनुपस्थित, एक नकल प्रकरण दर्ज
…
गणेश भारद्वाज, भिण्ड
हायर सेकेण्डरी के बायोलॉजी विषय की परीक्षा में कुल 7000 छात्र-छात्राओं में से 6691 उपस्थित रहे, 309 अनुपस्थित रहे, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सुरपुरा में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया।
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने बायोलॉजी विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में जैन उ.मा.वि., शा.मा.वि बुनियादी जेल रोड़, शा.डाइट भिण्ड परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केन्द्र में शामिल विभिन्न स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
कभी एक दिन में पकड़े जाते थे सैकड़ों नकलची, परीक्षा केंद्रों पर होता था उत्पात
वर्ष 2016 से पहले जिले में बोर्ड परीक्षा के दौरान 1 दिन में सैकड़ों की संख्या में नकल प्रकरण बना करते थे, 2016 में तत्कालीन कलेक्टर डो इलैया राजा टी के निर्देशन में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण कुमार इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के द्वारा चलाए गए नकल विरोधी अभियान से जिले में नकल का नामोनिशान मिट गया अब बोर्ड परीक्षाओं में जो नकल प्रकरण कम बनते हुए दिखाई देते हैं उसके पीछे इन्हीं अधिकारियों की मेहनत फलती फूलती हुई दिखाई देती है। हालांकि उसके बाद जितने भी कलेक्टर आए उन्होंने इस गति को लगातार जारी रखा इस बार तो वर्तमान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने परीक्षा में गड़बड़ी फैलाने वालों पर रासुका तक लगाने एलान कर दिया जिससे परीक्षा केंद्रों के बाहर कोई भी व्यक्ति भटकता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। कहा जा सकता है कि बोर्ड परीक्षाओं से जिले में नकल का सफाया हो चुका है हालांकि स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षाओं में नकल अभी भी चलती हुई दिखाई देती है इसके लिए न तो जिला प्रशासन के द्वारा कोई खास इंतजाम किए गए हैं और ना ही विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा।