: जो रमने के लिए विवश कर दे, वह राम...
Sun, Mar 5, 2023
अज्ञात
...
जय श्री राम
राम शब्द में दो अर्थ व्यंजित हैं। सुखद होना और ठहर जाना जैसे अपने मार्ग से भटका हुआ कोई पथिक किसी सुरम्य स्थान को देखकर ठहर जाता है। हमने सुखद ठहराव का अर्थ देने वाले जितने भी शब्द गढ़े, सभी में राम अंतर्निहित है, यथा आराम, विराम, विश्राम, अभिराम, उपराम, ग्राम
जो रमने के लिए विवश कर दे, वह राम
जीवन की आपाधापी में पड़ा अशांत मन जिस आनंददायक गंतव्य की सतत तलाश में है, वह गंतव्य है राम
भारतीय मन हर स्थिति में राम को साक्षी बनाने का आदी है।
दुःख में हे राम,
पीड़ा में अरे राम,
लज्जा में हाय राम,
अशुभ में अरे राम राम,
अभिवादन में राम राम,
शपथ में रामदुहाई,
अज्ञानता में राम जाने,
अनिश्चितता में राम भरोसे,
अचूकता के लिए रामबाण,
मृत्यु के लिए रामनाम सत्य,
सुशासन के लिए रामराज्य
जैसी अभिव्यक्तियां पग-पग पर राम को साथ खड़ा करतीं हैं। राम भी इतने सरल हैं कि हर जगह खड़े हो जाते हैं। हर भारतीय उन पर अपना अधिकार मानता है। जिसका कोई नहीं उसके लिए राम हैं- निर्बल के बल राम। असंख्य बार देखी सुनी पढ़ी जा चुकी रामकथा का आकर्षण कभी नहीं खोता। राम पुनर्नवा हैं। हमारे भीतर जो कुछ भी अच्छा है, वह राम है। जो शाश्वत है, वह राम हैं।
सब-कुछ लुट जाने के बाद जो बचा रह जाता है, वही तो राम है। घोर निराशा के बीच जो उठ खड़ा होता है, वह भी राम ही है।
जय श्री राम🙏
: अंग्रेजी विषय की परीक्षा में एक नकल प्रकरण दर्ज, अब तक चार नकलची पकड़े
Sat, Mar 4, 2023
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हायर सेकेण्डरी की चल रही परीक्षाओं का किया निरीक्षण
गणेश भारद्वाज - भिण्ड
हायर सेकेण्डरी के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में कुल 18265 छात्र-छात्राओं में से 17380 उपस्थित रहे, 885 अनुपस्थित रहे, रामनाथ डीएड कॉलेज गोरमी में एक नकल प्रकरण दर्ज किया गया। माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश की हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षा अंतर्गत कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की चल रही परीक्षा में शा.डाइट भिण्ड, शा.मा.वि. विक्रमपुरा, जैन उ.मा.वि., विद्यावती डीएड कॉलेज भिण्ड, शा.मा.वि बुनियादी जेल रोड़, जनता बालक उ.मा.प्रावि परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केन्द्र का भ्रमण कर नकल रहित भयमुक्त परीक्षा को संपन्न कराने हेतु व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर परीक्षा की व्यवस्थायें चाक-चौबंद मिलीं। परीक्षार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक परीक्षा दी गई।
कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान ने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जावे कि परीक्षा संबंधी सभी व्यवस्था ठीक होना चाहिये। उन्होंने परीक्षा केन्द्राध्यक्षों से परीक्षा से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों में ड्यूटी के लिए नियुक्त शासकीय सेवकों की उपस्थिति एवं अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या, परीक्षा केन्द्र में शामिल विभिन्न स्कूल सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
: व्यापारी निर्भीक होकर करें व्यापार - शहर कोतवाल
Sat, Mar 4, 2023
व्यापारी संगठन कैट के पदाधिकारियों ने नवागत शहर कोतवाल का किया आत्मीय स्वागत
भिंड - संवाददाता
नवागत कोतवाल का स्वागत करते कैट संगठन के पदाधिकारी
भिंड पुलिस सदैव व्यापारियों और आम जनमानस के साथ खड़ी है आप निडर होकर ईमानदारी के साथ अपना अपना व्यवसाय करें।
यह बात सिटी कोतवाली के नवागत थाना प्रभारी शिवसिंह यादव ने उनसे सौजन्य भेंट करने कोतवाली पहुंचे व्यापारियों से कही। इस अवसर पर व्यापरियोंके द्वारा नवागत सिटी कोतवाली प्रभारी शहर कोतवाल शिवसिंह यादव का बुके भेंट कर व मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत सत्कार किया।
आगे व्यापारियों से चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि अपराधियों या बदमाशों के द्वारा आपको कभी भी कोई परेशानी आती है तो उन्हें किसी भी हालत में छोड़ा नहीं जाएगा । भिंड पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी। हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं हम भिंड शहर में अपराधमुक्त अभियान भी चलाएंगे जिससे शातिर बदमाशों से निडर होकर भिंड शहर के जनमानस के अंदर किसी भी प्रकार का भय न रहे साथ में भिंड शहर के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की है कि अगर आपके आसपास कोई भी वारदात होती है तो आप हमें तत्काल सूचित करें औऱ हमारा सहयोग भी करें हम आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर हैं।
इस अवसर पर व्यापारिक संगठन कैट टीम भिंड की ओर से वरिष्ठ व्यापारी प्रमोद जैन डब्बू, संजीव जैन,अरुण गुप्ता, विनय जैन, पवन जैन, करन अग्रवाल, राजीव जैन, शशिकांत जैन,अमित जैन व पिंकू शर्मा व अन्य कई पदाधिकारी गण मौजूद रहे।