: भूतपूर्व सैनिक बैठेंगे अनिश्चितकालीन धरने पर, जानिए क्यों ?
Sun, Nov 10, 2024
भूतपूर्व सैनिकों का धरना प्रदर्शन 11 नवंबर को , शहीद परिवारों का अपमान सहन नहीं
भिंड - संवाददाता
भूतपूर्व सैनिकों द्वारा जिला प्रशासन और जिला कलेक्टर द्वारा फौजियों की जमीनों पर कब्जे को लेकर राजस्व अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता नहीं देना, सीआरपीएफ कोबरा बटालियन कमांडोशहीद सैनिक पवन भदौरिया की शहादत के एक साल उपरांत सम्मान राशि नहीं देना ,पुलिस प्रशासन द्वारा सैनिकों के परिवारों की प्रताड़ना के प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं करना ,कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया का जिलाधिकारी द्वारा अपमान करना आदि मामलों को लेकर 11 नवंबर सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी और महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा साथ ही जिला प्रशासन द्वारा सैनिकों और शहीद परिवारों की समस्याओं को हल नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर राकेश सिंह कुशवाह रिटायर्ड ने बताया कि ग्वालियर से भी सैनिक कल्याण संगठन चंबल संभाग अध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर के साथ ग्वालियर के भूतपूर्व सैनिक आंदोलन में शामिल होंगे , पूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के बाबजूद फौजियों शहीद परिवारों के मामलों को प्रशासन तवज्जो नहीं देता है भिंड पुलिस फौजी परिवारों के प्रताड़ना के मामलों में रिपोर्ट दर्ज तक नहीं करती है,भिंड के जिला कलेक्टर और एस पी अमर शहीदों के अंतिम संस्कार तक में शामिल नहीं होते, शहीद कालोनी की दुर्दशा हो रही है शहीदों के परिवारों को 100 यूनिट फ्री बिजली नहीं मिलती कलेक्टर का बरताव उचित नहीं रहता यह रवैया बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण है कल के प्रदर्शन में शहीदों के परिवार और वीर नारियां भी शामिल होंगी सूबेदार मेजर ने बताया कल की तैयारी को लेकर आज मीटिंग भी हुई और सभी भूतपूर्व सैनिकों देश भक्तो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में आंदोलन में शामिल होने की अपील की है
: भाविप ने गोद लिया शासकीय विद्यालय,आंगन के पक्कीकरण का काम शुरू
Mon, Oct 21, 2024
भारत विकास परिषद की शाखा जागृति ने निर्माण हेतु किया भूमि पूजन
https://youtu.be/wp1IWdRMn5E?si=dm7Ys-60BYTUqski
वीडियो देखें...
भिंड - संवाददाता
भारत विकास परिषद शाखा जागृति भिंड के तत्वाधान में शासकीय माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती के उन्नयन हेतु भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। विदित हो पूर्व में शाखा के सदस्यों द्वारा उक्त विद्यालय में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान विद्यालय के खेल के मैदान की अव्यवस्थित स्थिति को देखते हुए परिषद के सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि जागृति शाखा संगठन के सहयोग से खेल परिसर को पक्का एवं सुव्यवस्थित करावेगी। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ-साथ आनंदपूर्वक विद्यालय परिसर में ही खेलकूद की गतिविधियों में भी भाग ले सकें।अपने वचन और कर्तव्य को ध्यान में रखते हुए जागृति शाखा के सदस्यों द्वारा आज विधिवत निर्माण कार्य का भूमि पूजन शास्त्रीय वैदिक विधि विधान, कलश स्थापना, गौरीशंकर का आव्हान, पुष्प, अक्षक, और रोली अर्पित कर किया गया। किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बीआरसी भिंड अरविंद भदौरिया उपस्थित रहे एवं अध्यक्षता भारत विकास परिषद मध्य भारत प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पाठक द्वारा की गई। जागृति शाखा की संरक्षक डॉ. उमा शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा विधि विधान से निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया।
कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रकल्प संयोजक पवन जैन ने कहा की शिक्षा देने वाले गुरु इतने गुणवान होते हैं कि वह एक साधारण से बच्चों को अपने ज्ञान के द्वारा महानता प्रदान कर देते है।
भिंड बीआरसी अरविंद भदौरिया ने कहा की शाखा जागृति के द्वारा इस विद्यालय का चयन हमारे विभाग के लिये सहयोग किया है, हम आपका आभार व्यक्त करते है। बीआरसी अरविंद भदौरिया ने शाखा को सहयोग राशि भी भेंट की।
नगर समन्वयक धीरज शुक्ला ने कहा भारत विकास परिषद सदैव से सहयोग की भावना रखता है इसी भावना के निमित्त हमने इस सेवा कार्य को चुना है। शासन प्रशासन से हमें सहयोग की अपेक्षा रहेगी।
गगन शर्मा ने कहा छात्रों को शिक्षा के साथ खेलकूद की बेहतर व्यवस्था होना आवश्यक है इसी को दृष्टिगत रखते हुए हमने विद्यालय के खेल प्रांगण को पक्का करने का विचार किया।
शाखा पदाधिकारी ने खेल मैदान को यथाशीघ्र रिकॉर्ड समय में पूरा कर लेने के लिए संकल्प भी लिया। प्रकल्प सहसंयोजक देवकांत बरुआ ने समाज के सभी सक्षम मित्रों से बढ़ चढ़कर सहयोग का आवाहन किया।
कार्यक्रम में सभी का स्वागत शाखा अध्यक्ष उषा नगरिया ने किया एवं आभार शाखा सचिव सीमा त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर अरुणा पाठक, कमलेश जुनेजा, दीपशिखा शर्मा, डॉ आलोक त्रिपाठी, राहुल जैन, अनिल जैन, कैलाश नगरिया आदि उपस्थित रहे।
: 1 नवंबर 2024 के दिन ही शास्त्र सम्मत दीपावली
Fri, Oct 18, 2024
भारतीय सनातन समाज के नाम एक अपील भारत के दृक सिद्धांत से निर्मित करने वाले 80 से अधिक पंचांग कर्ताओं द्वारा शास्त्र सम्मत लक्ष्मीपूजन (दीपावली)
एक नवंबर को ही
पंडित रामलखन महेरे - भिंड
इस वर्ष (संवत् 2081) शक 1946 में 31 अक्टूबर 2024 के दिन चतुर्दशी समाप्ति 15.53 है। चतुर्दशी समाप्ति के बाद अमावस्या शुरु होकर दूसरे दिन 1 नवंबर शुक्रवार के दिन सायं 18.17 को अमावस्या समाप्ति हो रही है। 31 अक्टूूबर को प्रदोषकाल में अमावस्याकी अधिकव्याप्ति है और दूसरे दिन 1 नवंबर शुक्रवार के दिन प्रदोषकाल में अमावस्या अल्पकाल है, फिर भी 1 नवंबर को लक्ष्मीपूजन करना ही उचित है।
परदिने एव दिंद्वयेपि वा प्रदोषव्याप्तौ परा। पूर्वत्रैव प्रदोषव्याप्तौ लक्ष्मीपूजनादौ पूर्वा। (धर्मसिंधु)
इयं प्रदोषव्यापिनी ग्राह्या, दिंद्वये सत्त्वाऽसत्त्वे परा। (तिथिनिर्णय)
यदा सायाह्मराभ्य प्रवृत्तोत्तरदिने किंचिन्युन्यामात्रयम् अमावस्या तदुत्तरदिने यामत्रायमिता प्रतिपत्तदाऽमावस्याप्रयुक्त दीपदानलक्ष्मीपूजादिकं पूर्वत्र। यदा तु द्वितीयदिने यामत्रयेममावस्या तदुत्तरदिने सार्धयामात्रयं प्रतिपत्तदा परा। (पुरुषार्थ चिंतामणि) अर्थात तीन प्रहर के उपरान्त पर अंत हो रही हो और दूसरे दिन प्रतिपदा साढितीन प्रहर के उपरान्त पर अंत हो रही हो ऐसी स्थिति में लक्ष्मीपूजनादि करें।
धर्मसिंधु, पुरुषार्थ चिंतामणि, तिथिनिर्णय, व्रतपर्व विवेक आदि ग्रंथों में दिये हुए वचनों का विचार करके दोनों दिन प्रदोषकाल में अमावस्या की व्याप्ति कम या अधिक होनेपर दूसरे दिन अर्थात अमावस्या के दिन लक्ष्मीपूजन करना शास्त्रसंमत है।
एक विशेष बिंदु यह भी है की जब प्रदोषकाल में अमावस्या अल्पकाल होती है तब उस दिन सायाह्नकाल और प्रदोषकाल इन दोनों कालों में अमावस्या रहती है तथा अमावस्या और प्रतिपदा का युग्म होने से युग्म को महत्त्व देकर प्रतिपदायुक्त अमावस्या के दिन लक्ष्मीपूजन करना चाहिए। उपर्युक्त सभी वचनों पर विचार कर हमने 1 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन लक्ष्मीपूजन दिया है। यद्यपि शुक्रवार के दिन सूर्यास्त के पश्चात् अमावस्या प्रदोष में अल्पकाल है, तथापि सायह्नकाल से प्रदोषकाल समाप्त होने तक अर्थात सूर्यास्त के बाद सामान्यतः 2 घंटे 24 मि. तक के कालावधी में लक्ष्मीपूजन कर सकते है। इस के पूर्व 28-10-1962, 17-10-1963 तथा 2-11-2013 इन तिथियों के दिन इसी प्रकार अमावस्या प्रदोष में अल्पकाल होनेपर अमावस्या के दिन लक्ष्मीपूजन पंचांग में दिया था।
उपर्युक्त निर्दिष्ट ग्रंथों के वचनों का तथा पुराने पंचांगों में दिये हुए शास्त्रार्थ निर्णयों का विचार कर 1 नवंबर 2024 शुक्रवार के दिन दिया हुआ लक्ष्मीपूजन ही शास्त्रसंमत है। 1 नवंबर को दीपावली देनेवाले पंचांग- 1. भागीरथ जोशी, श्री भादवमाता पंचांग, नीमच म.प्र., 2. डाॅ. अशोक शर्मा , बद्रिकाशी पंचांग, अशोक नगर, म.प्र., 3. मनोज व्यास, श्री शिवपंचांग, विदिशा म.प्र., 4. मोहन दाते, दाते पंचांग, सोलापूर , महाराष्ट्र, 5. राजज्योतिषी पं.जनार्दन ओझा , अर्बुद श्री पंचांग जावाल राजस्थान, 6. विद्याधर करंदीकर कालनिर्णय पंचांग, मुंबई, 7. दा.कृ. सोमण , निर्णयसागर पंचांग, मुंबई, 8. डाॅ..राम लखन महेरे, दैवज्ञ प्रबोध पंचांग, भिंड, म.प्र., 9. इंद्रकंटी वारी, गणकानंद गणित, कडपा ।, 10. डाॅ..रमेश चन्द्र जोशी, श्रीताराप्रसाद दिव्य पंचांग , रामनगर,नैनीताल, उत्तराखण्ड, 11. राजेश मिश्र , पुष्पांजली पंचांग, भोपाल म.प्र., 12. नक्षत्र लोक तिथि पंचांग उत्तराखंड, 13. कैलाश पंचांग पं.देव शर्मा, कैलाश पंचांग , हरियाणा, 14. मेडेन कुमार बिशि, परमेश्वरी पंजिका, 15. मेडन कुमार बिशि श्रीक्षेत्र पंजिका ओड़िशा।, 16. सिध्देश्वर पंचांग, तीर्थक्षेत्र अवंतिका, 17. दीपक जोशी, श्रीगणेश मार्तण्ड पंचांग, नैनिताल, 18. समंत चंद्र शेखर पंजिका , ओडिशा, 19. विद्या राजंदेकर, महाराष्ट्रीय पंचांग, नागपूर, महाराष्ट्र, 20. अजय व्यास श्री व्यास पंचांग, गुजरात, 21. कनुभाई पुरोहित , संदेश पंचांग, गुजरात, 22.
पंडित जितेन्द्र आचार्य , गृहस्थ दर्पण पंचांग, कोलकाता,
23. पं.सुरेश गौड़ सनातन ज्योतिष पंचांग सुमेरपुर(राजस्थान), 24. डाॅ. विष्णु कुमार शास्त्री, के सिद्ध विजय पंचांग ,उज्जैन म.प्र., 25. केतन विद्याधर करंदीकर, महालक्ष्मी पंचांग,महाराष्ट्र, 26. पं. विनोद बिजल्वाण श्री सिद्धिदात्री पंचांग ऋषिकेश उत्तराखण्ड, 27. पं. विनोद बिजल्वाण श्री पीताम्बरा 60 वर्षीय पंचांग ऋषिकेश उत्तराखण्ड, 28. पं. रमेश द्विवेदी श्री चंडमार्तंड पंचांग जोधपुर राज., 29. ओंकार दाते, कन्नड पंचांग, सोलापूर ,महाराष्ट्र, 30. रवि शर्मा , ज्योतिष सम्राट पंचांग, जयपुर, 31. श्री मेवाड विजय पंचांग, उदयपुर, 32. श्री जय मार्तंड पंचांग, जयपुर, 33. सवाई जयपुर पंचांग, जयपुर, 34. शेखावाटी पचार पंचांग, सीकर, 35. ज्योतिष सम्राट कालदर्शक, जयपुर, 36. अखिल भारतवर्षीय पंचांग, जयपुर, 37. तिथिप्रधान छः न्याति पंचांग, बीकानेर, 38. किशोर जंत्री, जयपुर, 39. किशोर कालचक्र, जयपुर, 40. आशिष शर्मा, निर्णयसागर पंचांग, नीमच म.प्र., 41. पंडित आशीष गौड़ श्रीधर शिवलाल पंचांग किशनगढ़ राज, 42. रमेश पण्ड्या कालचक्र पंचांग राजोद मप्र, 43. पंडित मदन व्यास अवंतिका पंचांग उज्जैन मप्र, 44. सुनील दत्त जेटली पप्पी पंचांग दिल्ली, 45. इंदुशेखर शर्मा मार्तंड पंचांग कुराली पंजाब, 46. अक्षय शर्मा श्री साकेत पंचांग बूंदी राज, 47. नवरत्न शर्मा अपराजिता पंचांग बूंदी राज, 48. आशीष शर्मा निर्णयसागर कालदर्शक पंचांग नीमच मप्र, 49. पंडित आशीष गौड़ श्रीधरी कालदर्शक पंचांग किशनगढ़ राज, 50. डाॅ. श्याम चतुर्वेदी सियाभवानी पंचांग सागर मप्र, 51. पंडित मदन व्यास धूतपापेश्वर पंचांग,उज्जैन, 52. पंडित मदन व्यास श्री विक्रमादित्य पंचांग उज्जैन, 53. महीधरी कीर्ति पंचांग , गढवाल (उत्तराखण्ड), 54. पंडित नरोत्तम पुजारी श्री गुरुधाम पंचांग सालसर राजस्थान, 55. नरनारायण, श्रीनिवासन् पंचांग, सेलं, तमिलनाडु, 56. विजयराघव, पांबु पंचांग, तंजावूर, तमिलनाडु, 57. श्री देव पंचांगम् रायपुर छत्तीसगढ, 58. श्री शिवशक्ति पंचांग जोधपुर, 59. पंडित बंशीधर ज्योतिष पंचांग, जयपुर, 60. मार्तण्ड(बटुक पंचांग) पंचांग, चंडीगढ, 61. सूर्यभास्कर पंचांग, दिल्ली, 62.आर्यभट्ट पंचांग, दिल्ली, 63. पंचांगदिवाकर, जालन्धर, 64. जि.एन. त्रिपाठी पंजिका उड़ीसा, 65. धर्मग्रंथ स्टोर पंजिका उड़ीसा, 66. कोहिनूर प्रेस पंजिका उड़ीसा, 67. रिधारमण प्रेस पंजिका उड़ीसा, 68. सारला पंजिका उड़ीसा, 69. असलि खडिरत्न पंजिका उड़ीसा, 70. भाग्यदीप प्रेस पंजिका उड़ीसा, 71. विरजा पंजिका उड़ीसा, 72. स्वामी समर्थ पंचांग , मुंबई, 73. सोमण पंचांग, मुंबई 74. केतन विद्याधर करंदीकर,श्री स्वामी गादी पंचांग, महाराष्ट्र, 75. काँची पीठ पंचांग, काँची, 76.श्रीविश्वविजय पंचांग, सोलन, 77.श्रीवाणी भूषण पंचांग, गढवाल, उतराखण्ड, 78.श्री वशिष्ठ पंचांग कैथल (हरियाणा), 79.श्री राघवेन्द्र पंचांग, जम्मू, 80. संकट मोचन पंचांग पथरिया दमोह
निवेदक :- अंतराष्ट्रीय सनातन दृक पंचांग समिति (भारत के दृक सिद्धांत से निर्मित करने वाले अधिकतर पंचांगकर्ता )